Back
जहानाबाद में साइबर ठगी: डॉक्टर अरुण कुमार को डिजिटल अरेस्ट कर 27.3 लाख ठगे
MKMukesh Kumar
Nov 30, 2025 09:30:29
Jehanabad, Bihar
बिहार के जहानाबाद से साइबर अपराध का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ ठगों ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच और एटीएस अधिकारी बताकर एक रिटायर्ड डॉक्टर अरुण कुमार को डिजिटल अरेस्ट कर लिया और तीन दिनों में 27 लाख 30 हजार रुपये की ठगी कर ली। घटना नगर थाना क्षेत्र के पूर्वी गांधी मैदान मोहल्ले की है। जहाँ के रहने वाले रिटायर्ड डॉ अरुण कुमार को दिल्ली बम ब्लास्ट कांड में आरडीएक्स की खरीद-बिक्री में उनके खाते का इस्तेमाल होने की बात बताकर 24 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट कर रखा। इस अवधि में डाक्टर ने 25 नवम्बर से 28 नवम्बर के बीच खाते से तीन बार में कुल 27 लाख 30 हजार रुपये ठग लिए। तीन दिनों बाद जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ तो डाक्टर अरुण कुमार ने साइबर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। डॉ अरुण कुमार ने बताया कि मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबर से कॉल आया। पत्नी ने कॉल रिसीव किया तो बताया गया कि डाक्टर अरुण से जरूरी बात करनी है। मोबाइल देने पर कॉल करने वाले ने स्वयं को एटीएस ब्रांच मुंबई बताया और कहा कि आपके नाम से जम्मू कश्मीर में केनरा बैंक में खाता है, जिसका उपयोग दिल्ली बम ब्लास्ट में आरडीएक्स की खरीद-बिक्री में किया गया है। साढ़े तीन करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। इसके बाद डॉक्टर काफी तनाव में आ गए। कॉल करने वाले ने धमकी दी कि यदि वह सहयोग नहीं करेंगे, तो उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद एक कथित डीसीपी से उनकी बात कराई गई, जिसने वीडियो काल के माध्यम से स्वयं को पुलिस अधिकारी साबित करते हुए कहा कि हमने ही दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। अग्रिम जमानत लेने के लिए पहले तीन लाख रुपये कोर्ट खर्च के नाम पर जमा करने होंगे। डॉ अरुण के अनुसार उन्होंने गिरफ्तारी के डर से बुद्धि काम नही करने के कारण स्टेट बैंक आफ इंडिया की मुख्य शाखा जहानाबाद से जाकर आरटीजीएस के माध्यम से रकम भेज दी। पहली बार दो लाख 30 हजार, फिर 22 लाख, उसके बाद अंत में फिर तीन लाख रुपये जमानत के नाम मांगे गए। जो दूसरे से कर्ज लेकर भेज दिए। इसके बाद तीन लाख रुपये और मांगे गए। अब एक भी रुपये नहीं बचे थे तब उधार मांगने के लिए एक रिश्तेदार को फोन किया, तब रिश्तेदार ने बताया कि आप ठगी के शिकार हो गए हैं। यह सुनते ही मेरे होश उड़ गए। तुरंत साइबर सेल के टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और साइबर थाने में आवेदन दिया। इधर पुलिस मामला में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वही साइबर डीएसपी कृष्ण गोपाल ने लोगों से अपील की है कि किसी भी आपराधिक दबाव या सरकारी विभाग का दावा करने वाले कॉल आने पर तुरंत 1930 पर सूचना दें और किसी भी परिस्थिति में अज्ञात खातों में पैसा न भेजें।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SLSanjay Lohani
FollowDec 12, 2025 09:47:170
Report
0
Report
ACAshish Chauhan
FollowDec 12, 2025 09:46:360
Report
ACAshish Chauhan
FollowDec 12, 2025 09:46:230
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 12, 2025 09:46:060
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowDec 12, 2025 09:45:430
Report
RSRAKESH SINGH
FollowDec 12, 2025 09:45:280
Report
0
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowDec 12, 2025 09:38:490
Report
AVArun Vaishnav
FollowDec 12, 2025 09:38:370
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowDec 12, 2025 09:38:06Gariyaband, Chhattisgarh:गरियाबन्द ब्रेकिंग सैकड़ो एकड़ खेत के पैराली में लगी आग रोड किनारे पहुची आग की लपेटे पैरालीयो में लगी भीषण आग आवागमन में राहगीरों को हो रही भारी दिक्कत NGT के नियमों का नहीं हो रहा पालन गांव में जागरूकता की कमी देखा जा रहा है
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 12, 2025 09:37:530
Report
ASArvind Singh
FollowDec 12, 2025 09:37:390
Report
ACAshish Chauhan
FollowDec 12, 2025 09:36:120
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 12, 2025 09:35:530
Report