Back
जमुई में नक्सली हत्या: पूर्व कमांडर लखन यादव की मौत से इलाके में दहशत
ANAbhishek Nirla
Dec 28, 2025 07:15:16
Jamui, Bihar
जमुई: जमुई मे नक्सलियो की गतिविधि मे भारी गिरावट आ चुकी है और माना जा रहा है की जमुई जिले मे नक्सलियो का सूपड़ा साफ हो चूका है। ऐसे मे जमुई के चरकापत्थर थाना क्षेत्र से बड़ी सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है की पूर्व नक्सली कमांडर लखन यादव की अज्ञात हमलावारो ने गोली मारकर हत्या कर दी है। यह वही नक्सली है जिसका हाथ पूर्व मे झाझा स्टेशन पर हुए हथियार लूटकांड मे था। मिली जानकारी के अनुसार मृतक नक्सली लखन यादव चिलकाखार गांव का रहने वाला था और फिलहाल ट्रैक्टर चलाकर अपना जीवन यापन करता था। घटना की सूचना के बाद जमुई पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर जाँच मे जुट गई है। इस मामले मे झाझा SDPO राजेश कुमार ने बताया की पूर्व नक्सली कमांडर की अज्ञात हमलावरो ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मौके पर साक्ष्य और सबूत इकट्ठा कर लिया गया है। फिलहाल मृतक पूर्व नक्सली के शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है लेकिन पुलिस जाँच मे जुटी है और जल्द हत्यारों को पकड़ लिया जायेगा। वही मृतक के बहनोई टुनटुन यादव ने बताया की उनका साला लखन यादव दो व्यक्तियों के साथ पास के ही गांव बाराटांड मोटरसाइकिल से गया था। जिसके कुछ समय बाद ही उनकी हत्या की सूचना मुझे फ़ोन से मिली। फिलहाल मामले मे जमुई पुलिस नक्सली एंगल को सिरे से नकार रही है और जाँच की बात कह रही है। घटना के बाद इलाके मे डर का माहौल पैदा हो गया है। अब देखना लाजिमी होगा की कब तक जमुई पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा कर पाती है।
बाइट.... टुनटुन यादव,बहनोई
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MTMadesh Tiwari
FollowDec 28, 2025 08:47:260
Report
JPJai Pal
FollowDec 28, 2025 08:47:120
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowDec 28, 2025 08:46:540
Report
DPDharmendra Pathak
FollowDec 28, 2025 08:46:430
Report
MKManitosh Kumar
FollowDec 28, 2025 08:46:230
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 28, 2025 08:45:490
Report
0
Report
0
Report
ANAJAY NATH
FollowDec 28, 2025 08:39:590
Report
85
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowDec 28, 2025 08:37:050
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 28, 2025 08:36:500
Report
RRRikeshwar Rana
FollowDec 28, 2025 08:36:360
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowDec 28, 2025 08:36:240
Report
PSParmeshwar Singh
FollowDec 28, 2025 08:36:020
Report