Back
यूपीएससी में 465वीं रैंक पाकर चकाई के मुकेश वर्णवाल ने इतिहास रचा
ANAbhishek Nirla
Mar 07, 2026 11:19:01
Jamui, Bihar
जमुई: चकाई प्रखंड के नौआडीह पंचायत स्थित बीचकोड़बा बाजार के होनहार युवा मुकेश कुमार वर्णवाल ने संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission – UPSC) की परीक्षा में 465वीं रैंक हासिल कर जिले और प्रखंड का नाम रोशन कर दिया है उनकी इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है और लगातार लोग उन्हें बधाई देने उनके घर पहुंच रहे हैं। मुकेश की सफलता उनके कठिन परिश्रम और संघर्ष की कहानी बयां करती है साधारण परिवार से आने वाले मुकेश ने यह साबित कर दिया कि दृढ़ इच्छाशक्ति और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। अपनी सफलता पर मुकेश ने भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने कभी बड़ी रैंक के बारे में नहीं सोचा था उनका बस यही सपना था कि किसी भी रैंक के साथ उनका नाम सूची में आ जाए परिणाम आने के बाद जब उन्होंने सूची में अपना नाम देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मुकेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता राजकुमार वर्णवाल को दिया, जो बीचकोड़बा बाजार में एक मेडिकल स्टोर चलाते हैं उन्होंने बताया कि उनके पिता ने उनकी पढ़ाई के लिए काफी त्याग किया है और हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया है। वहीं बेटे की सफलता पर बात करते हुए पिता राजकुमार वर्णवाल काफी भावुक हो गए और फफक-फफक कर रो पड़े उन्होंने बताया कि मुकेश की मां का निधन बचपन में ही हो गया था इसके बाद उन्होंने मां और पिता दोनों की जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने कहा कि बेटे की पढ़ाई में कोई कमी न हो, इसके लिए उन्होंने दिन-रात मेहनत की और आज मुकेश की सफलता ने उनकी सारी मेहनत को सार्थक कर दिया। इधर मुकेश की सफलता के बाद उनसे मिलने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में चकाई विधानसभा से Savitri Devi, जो Rashtriya Janata Dal की विधायक हैं, ने भी उनके घर पहुंचकर उन्हें शॉल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने मुकेश को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और लंबी उम्र की कामना की। विधायक सावित्री देवी ने कहा कि मुकेश की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है और उम्मीद जताई कि वह आगे चलकर अपने पद के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AAAMIT AGGRWAL
FollowMar 07, 2026 13:34:380
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 07, 2026 13:34:290
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 07, 2026 13:34:090
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowMar 07, 2026 13:33:550
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowMar 07, 2026 13:33:45Lakhimpur, Uttar Pradesh:वहीं पीड़ित ने दबंगों के डर के चलते घर पर ताला जड़ दिया है और पलायन का बोर्ड लगा दिया है
0
Report
PSPradeep Sharma
FollowMar 07, 2026 13:33:360
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 07, 2026 13:33:13Noida, Uttar Pradesh:बरेली: आईपीएस अंशिका वर्मा ने 'लंदन ठुमका दा' पर किया डांस
0
Report
SGSatpal Garg
FollowMar 07, 2026 13:33:060
Report
0
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 07, 2026 13:32:000
Report
BDBabulal Dhayal
FollowMar 07, 2026 13:31:490
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 07, 2026 13:31:390
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 07, 2026 13:31:220
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 07, 2026 13:31:080
Report