Back
जमुई में बड़ी कार्रवाई: ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ गिरफ्तार युवक, चुनाव से पहले सुरक्षा हाई अलर्ट
ANAbhishek Nirla
Oct 15, 2025 14:53:38
Jamui, Bihar
जमुई: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जमुई पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। टाउन थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में छापेमारी कर पुलिस ने एक युवक को ऑटोमेटिक पिस्टल और 29 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार युवक की पहचान दौलतपुर निवासी पवन मंडल के रूप में हुई है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी, जिसमें बताया गया था कि कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे हैं। सूचना के बाद एसपी विश्वजीत दयाल के निर्देश पर एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
टीम में टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार, जिला आसूचना इकाई के अधिकारी आलोक कुमार, विशाल कुमार, निकेश कुमार, उदय कुमार, रूबी कुमारी और भिखारी ठाकुर सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे।
छापेमारी के दौरान पवन मंडल को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके कुछ साथी फरार हो गए। पुलिस ने उसके घर से एक ऑटोमेटिक पिस्टल, 29 जिंदा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
एसडीपीओ सतीश सुमन ने टाउन थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पवन मंडал का अपराधिक इतिहास रहा है। वह वर्ष 2023 में थाना जमुई कांड संख्या 598/2023 में हत्या के प्रयास, पुलिस पर हमला और बल प्रयोग जैसे गंभीर मामलों में आरोपित रह चुका है।
उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की गई है। राज्य में दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है, जबकि नामांकन प्रक्रिया 13 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है।
पुलिस ने कहा कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया गया है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इस कार्रवाई से चुनावी माहौल में असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और गिरफ्तार पवन मंडल से पूछताछ कर रही है, ताकि अन्य अपराधियों का भी सुराग मिल सके।
बाइट: सतीश सुमन, एसडीपीओ जमुई
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPREMENDRA KUMAR
FollowNov 08, 2025 12:59:000
Report
0
Report
PSPradeep Soni
FollowNov 08, 2025 12:58:250
Report
MDMahendra Dubey
FollowNov 08, 2025 12:58:110
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowNov 08, 2025 12:57:370
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowNov 08, 2025 12:57:110
Report
0
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowNov 08, 2025 12:56:550
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowNov 08, 2025 12:56:240
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowNov 08, 2025 12:55:590
Report
0
Report
AMATUL MISHRA
FollowNov 08, 2025 12:55:040
Report
SKSHIV KUMAR
FollowNov 08, 2025 12:54:500
Report
ASANIMESH SINGH
FollowNov 08, 2025 12:54:380
Report
PKPushpender Kumar
FollowNov 08, 2025 12:54:190
Report