Back
जमुई में बदमाशों की गोलीबारी, रणधीर यादव अस्पताल में भर्ती
ANAbhishek Nirla
Nov 18, 2025 18:02:13
Jamui, Bihar
जमुई जिले के चन्द्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीगंज बाजार में आधा दर्जन की संख्या में आए बदमाशों ने हुड़रहिया गांव निवासी मिश्री यादव के पुत्र रणधीर कुमार यादव को गोली मार दी। गोली दाहिने हाथ के बांह पर लगी और कांधे में अटक गई जिससे रणधीर कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और उसे मंगलवार की देर शाम 7:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां गंभीर अवस्था में रणधीर कुमार यादव का इलाज किया जा रहा है। घायल रणधीर कुमार यादव ने गोली मारने का आरोप भालुआना निवासी पुकारी यादव, विभीषण यादव, इस्लाम नगर निवासी भूषण यादव, इस्लामनगर निवासी पंकज यादव सहित अन्य लोगों पर लगाया है। घटना के कारण का फिलहाल पता नहीं चल सका है। घायल ने बताया कि वे अपना ट्रैक्टर अलीगंज बाजार में बनवा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार आधा दर्जन की संख्या में लोग आए और अचानक गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली बांह में लगी और कांधे में अटक गई। जिस वजह से सदर अस्पताल के चिकित्सक द्वारा प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सर्जन डॉक्टर के पास रेफर कर दिया गया है। पुलिस द्वारा ऑपरेशन कर अटके हुए गोली को निकाला जाएगा। वहीं घटना के बाद सभी बदमाश फरार हो गए हैं। पुलिस घटना की जांच पड़ताल करते हुए आरोपितों की तालाश में जुटी हुई है।
162
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ABAmit Bhardwaj1
FollowNov 18, 2025 19:30:590
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowNov 18, 2025 19:30:370
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowNov 18, 2025 19:30:110
Report
URUday Ranjan
FollowNov 18, 2025 19:02:43113
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 18, 2025 19:02:29164
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 18, 2025 19:02:1761
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 18, 2025 19:02:03101
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 18, 2025 19:01:48174
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 18, 2025 19:01:28175
Report
MGManoj Goswami
FollowNov 18, 2025 19:01:10127
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowNov 18, 2025 19:00:57164
Report
MDMahendra Dubey
FollowNov 18, 2025 19:00:31133
Report
HGHarish Gupta
FollowNov 18, 2025 19:00:20105
Report
MGManoj Goswami
FollowNov 18, 2025 18:46:34107
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowNov 18, 2025 18:46:14165
Report