Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
ED ने Al Falah Group के चेयरमैन जावेद सिद्धिकी को PMLA के तहत गिरफ्तार
ABAmit Bhardwaj1
Nov 18, 2025 19:30:37
Noida, Uttar Pradesh
1.The Enforcement Directorate (ED) on Tuesday arrested Javed Ahmed Siddiqui, Chairman of the Al Falah Group, under Section 19 of the Prevention of Money Laundering Act (PML), 2002. The action was taken based on evidence recovered during recent searches at premises linked to Al Falah and a detailed investigation. The case is related to an ECIR registered by the ED, and the investigation is ongoing. 2.The ED initiated action against the Al Falah Group based on two FIRs registered by the Delhi Police Crime Branch. These FIRs allege that Faridabad-based Al Falah University made false claims of being accredited by the National Assessment and Accreditation Council (NAAC), thereby misleading students, parents, and other stakeholders and thereby making undue profits.One FIR alleges that the institution lured students into admission by falsely claiming a UGC 12B certificate on its official website, while the second FIR concerns a university that accepted admissions despite its National Assessment and Accreditation Council (NAAC) accreditation having expired in 2018. Police investigations are ongoing in both cases. 3. Al Falah Group Chairman Jawad Ahmed Siddiqui has been detained under criminal provisions of the Prevention of Money Laundering Act (PMLA) and produced in court for remand. According to PTI sources, the ED also seized ₹4.8 million in cash during the searches, which began around 5:15 a.m. today. 4. According to officials, at least nine dummy companies linked to the group, all registered at the same address, are under the ED's scrutiny. 5. The ED raided 25 locations, including the Al Falah Trust's headquarters in Okhla, the university campus, and the private residences of its directors. The campuses were located in Delhi's Jamia Nagar, Okhla Vihar, and Faridabad's Sector 22. 6. The ED team has seized documents, bank account details, laptops, mobile phones and other digital devices. 7. A few months ago, the Enforcement Directorate (ED) filed a case against Al Falah University and its owners under the Prevention of Money Laundering Act (PMLA). It alleges that crores of rupees were illegally funded in the name of the university and the trust, foreign donation rules were violated, and black money was laundered through the misuse of assets. 8. According to sources, along with Jawad Siddiqui, Al Falah's accountant has also been detained. Its founder, Javed Ahmed Siddiqui, has been under investigation since the foreign funding connection Delhi blasts. 9. According to investigating agencies, Jawad Siddiqui has appointed his wife, daughter, and brothers as trustees of the charitable trust that runs Al Falah University. The removal of Al Falah University-related details from the internet has further deepened the investigation agencies' suspicions. Javed Ahmed Siddiqui was born on November 15, 1964, in Mhow, Madhya Pradesh. After completing his B.Tech from Devi Ahilya University in Indore, he served as a lecturer at Jamia Millia Islamia University from 1992 to 1994. 10. According to the Enforcement Directorate (ED), the Al-Falah Charitable Trust was established in 1995 and Jawad Siddiqui has been its managing trustee since its inception. All colleges and universities run under the trust's name are directly under his control. The investigation revealed that the trust displayed meteoric rise, but this growth did not match actual earnings. Contracts for construction, catering, and other services were awarded directly to companies owned by his wife and children. Several shell companies were also involved. Crores of rupees in "proceeds of crime" (illegal earnings) were generated and laundered through numerous shell companies. 11.On November 18, raids were conducted at 19 locations in Delhi, including Al-Falah University as well as the homes of Javed Siddiqui and other related individuals.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MMMRITYUNJAI MISHRA
Dec 14, 2025 08:05:37
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के जारंगडीह में उडती कोल डस्ट से राहगीरों का हाल बेहाल। बोकारो के बेरमो प्रखंड अंतर्गत सीसीएल कथारा क्षेत्र का है मामला जंहा जारंगडीह मुख्य सड़क पर उड़ती कोल डस्ट से राहगीरों का हाल बेहाल है। मुख्य सड़कों पर डस्ट की मोटी मोटी परत जमी हुई। जो बड़े बड़े वाहनों की परिचालन से उड़ती है और उड़ती कोल डस्ट राहगीरों के लिए परेशानियां बढ़ा रही है। सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। इतना ही नहीं विडंबना यह देखने को मिल रहा है कि उड़ती डस्ट से बचने के लिए मोटरसाइकिल चला रहे वाहन चालक एक हाथ से नांक मुंह ढकते है और एक हाथ से वाहन चलाते है जो सम्भावित दुर्घटना को आमंत्रण देती है। बहुत वाहन जल छिड़काव के बाद मोटी परत जमी डस्ट पर फिसलने से दुर्घटना ग्रस्त भी हो रहें हैं। यह पूरा मामला पर श्रमिक संगठन के श्रमिक नेता व स्थानीय प्रबुद्ध जनों ने चिंता जाहिर की है उन्होंने सीसीएल प्रबंधन के सिविल विभाग पर कई सवाल खड़े किया। श्रमिक नेताओं ने कहा कि सिविल विभाग आखिर क्यों कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है जबकि उड़ती कोल डस्ट से राहगीरों को निजात मिले इसको लेकर रोड की सफाई, जल छिड़काव के लिए टैंकर की व्यवस्था की गई और लाखों रुपये स्थानीय सीसीएल प्रबंधन द्वारा खर्च किया गया है तो फिर समस्या का समाधान क्यों नहीं। आखिर कब उक्त ज्वलंत समस्या से जारंगडीह वासियों को मिलेगी निजात। यह सवाल है जो फिलहाल अनबुझी पहली बना हुआ है।
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Dec 14, 2025 08:05:19
Patna, Bihar:पटना में नवीन पुलिस केंद्र लोद्दीपुर में अब पुलिसकर्मियों को सस्ता, पौष्टिक और व्यवस्थित भोजन एक ही छत के नीचे मिलेगा। सोमवार से यहाँ जीविका की ओर से ‘दीदी की रसोई’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने रसोई और 700 क्षमता वाले बैरक का विधिवत उद्घाटन किया। इस पहल से फिलहाल करीब 3000 पुलिसकर्मियों के भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। रसोई में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह का भोजन परोसा जाएगा। एक प्लेट भोजन की कीमत मात्र 60 रुपए रखी गई है। जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक (DPM) मुकेश कुमार शाश्वत ने बताया कि फिलहाल 40 जीविका दीदी रसोई का संचालन करेंगी। पुलिसकर्मियों की पसंद के अनुसार स्वादिष्ट और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए दो अलग-अलग किचेन और एक बड़ा कैफेटेरिया तैयार किया गया है। पुलिसकर्मियों ने इस पहल का स्वागत किया है। सिपाही ने कहा कि ड्यूटी के दौरान भोजन की समस्या बनी रहती थी, लेकिन अब स्वस्थ खाना मिलने से ड्यूटी में और अधिक मुस्तैदी आएगी। उन्होंने इसे सिपाही संवर्ग के लिए मुख्यमंत्री की सबसे बेहतर पहल बताया। उल्लेखनीय है कि इस मौके पर रडाई सह भोजनालय (G+4) और 700 क्षमता वाले पुरुष सिपाही बैरक (G+7) का भी उद्घाटन किया गया, जिससे पुलिस केंद्र की सुविधाएं और मजबूत होंगी。
0
comment0
Report
SKSACHIN KASABE
Dec 14, 2025 08:04:32
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Dec 14, 2025 08:03:59
Ajmer, Rajasthan:पीसांगन पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर चालक को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पीसांगन पुलिस ने राज्य सरकार के निर्देशों पर अवैध बजरी खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के नुरियावास में भांवता रोड़ से अवैध बजरी परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त करते हुए चालक 40 वर्षीय रामदेव गुर्जर से बजरी का रवन्ना और परमिट मांगा गया, लेकिन वह इसे पेश नहीं कर सका। कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक रामदेव गुर्जर उल्टा पुलिस से उलझने लग गया। तब पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को थाने लाकर सुरक्षा के लिए खड़ा करवाकर मामले की जानकारी खनन विभाग को दी। थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि नुरियावास में भांवता रोड पर गश्त के दौरान उन्हें सामने से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आती हुई दिखाई दी; उसे रोकने पर जांच की गई तो उसमें बजरी भरी मिली।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Dec 14, 2025 08:03:03
Jhalawar, Rajasthan:खानपुर (झahalवाड़) चांदखेड़ी जैन मंदिर परिसर में शिव परिवार ओर हनुमान मूर्ति का विवाद अब बढ़ा समाधान की ओर, हिंदू समाज द्वारा मूर्तियों की पुनः स्थापना हुई शुरू, गत माह जैन मंदिर परिसर से शिव-हनुमान मूर्तियां हटाने के बाद उत्पन्न हुआ था विवाद, प्रशासन व संबंधित पक्षों के बीच चार सूत्रीय लिखित समझौते पर बनी सहमति, जिसके बाद आज प्रतिमाओं की पुनः स्थापना की प्रक्रिया हुई शुरू, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हो रहा मूर्ति स्थापना कार्य, देर रात्रि तक चली बैठक में एसडीएम रजत विजयवर्गीय, एएसपी श्योराज मीणा, डीएसपी गरिमा जिंदल की मौजूदगी में दोनों पक्षों में बनी सहमति, प्रशासन ने दोनों पक्षों से समझौते के बिंदुओं का पालन करने की अपील की,
0
comment0
Report
STSumit Tharan
Dec 14, 2025 08:02:50
Jhajjar, Haryana:झज्जर - रिवाड़ी रोड पर दिखा कोहरे का कहर, हुआ सड़क हादसा घने कोहरे में सड़क पर खड़े ट्रक से ट्रैवलर बस टकराई कुलाना और गुरावड़ा गांव के बीच हुआ हादसा हादसे में बस के चालक को गंभीर चोट, पांव कटा खाटू श्याम से बहादुरगढ़ आ रही थी श्रद्धालुओं की बस बस में सवार थे 50 श्रद्धालु श्रद्धालुओं में कुछ को मामूली छोटे लगने की खबर गंभीर रूप से घायल चालक ने बताई हादसे की आपबीती प्राथमिक उपचार के बाद घायल चालक को किया गया पीजीआई रेफर झज्जर जिले में घने कोहरे के चलते शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। झज्जर–रेवाड़ी रोड पर कुलाना और गुरावड़ा गांव के बीच खड़े एक ट्रक से ट्रैवलर बस जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बस का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, हादसे में उसका एक पांव कट गया। बताया जा रहा है कि यह ट्रैवलर बस खाटू श्याम से दर्शन कर बहादुरगढ़ लौट रही थी। बस में करीब 50 श्रद्धालु सवार थे। घने कोहरे के कारण सड़क पर खड़े ट्रक की समय पर जानकारी नहीं मिल पाई और बस सीधे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार कुछ श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल बस चालक ने होश में आने के बाद हादसे की आपबीती बताते हुए कहा कि कोहरा इतना घना था कि सामने कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था。 सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल चालक को पहले झज्जर नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने कोहरे के मौसम में वाहन चालकों से सावधानी बरतने और धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की है。
0
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Dec 14, 2025 08:02:31
Jaipur, Rajasthan:राजधानी जयपुर में एक प्रॉपर्टी व्यवसायी की कार को आग लगाकर जलाने का मामला सामने आया है। बाइक पर आए बदमाश 5 फीट ऊंची दीवार कूदकर घर के अंदर घुसे थे। बोतल में लाए पेट्रोल को स्कॉर्पियो के नीचे छिड़क जला दी। घर में लगे CCTV फुटेजों में बदमाशों की करतूत कैद हो गई। पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। पत्रकार कॉलोनी के नारायण सरोवर निवासी सोहन लाल शर्मा प्रॉपर्टी कारोबारी है। शुक्रवार रात को उन्होंने अपनी स्कॉर्पियो-एन गाड़ी को घर के अंदर पोर्च में ख़ड़ी क़ी थी। शनिवार को सुबह करीब 3:30 बजे अचानक स्कॉर्पियो से आग की लपटे उठने लगी। पोर्च में अचानक उजाला होने पर उठकर देखा तो स्कॉर्पियो के नीचे आग जलती दिखी। घरवालों ने जैसे-तैसे आग को बुझाकर स्कॉर्पियो को जलने से बचाया। घर में लगे CCTV फुटेजों को खंगालने पर दो बदमाशों की करतूत कैद मिली। रात करीब 3:30 बजे बाइक पर दो बदमाश घूमते नजर आए। कुछ दूरी पर बाइक खड़ी कर हेलमेट लगाकर दोनों बदमाश प्रॉपर्टी कारोबारी के घर पहुंचे। करीब 5 फीट ऊंची दीवार को फांदकर एक बदमाश अंदर घुसा। दूसरा मेन गेट पर खड़ा होकर निगरानी करता रहा। गेट पर खड़े बदमाश ने अंदर घुसे साथी को बोतल पकड़ाई। बोतल में लाए पेट्रोल को स्कॉर्पियो के नीचे छिड़कर माचिस से आग लगा दी गई। स्कॉर्पियो को जलते देखकर बदमाश तेजी से दीवार फांदकर साथी के साथ भाग निकला。
0
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Dec 14, 2025 08:02:06
Bagheri Kalan, Rajasthan:एनसीआर में प्रदूषण ने खतरनाक स्तर पार कर लिया है। एयर क्वालिटी इंडेक्स दिल्ली में 450 के पार पहुंचते ही सबसे सख्त चरण यानी GRAP-4 लागू कर दिया गया है। एनसीआर में दिन में पहले GRAP-3 लागू किया गया था, लेकिन हालात तेजी से बिगड़ने के चलते शनिवार शाम सख्त पाबंदियां लगाने का फैसला लिया गया। बताया जा रहा है कि इस सर्दी के सीजन में पहली बार GRAP-4 लागू किया गया है। वहीं एनसीआर के औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी में आधी रात को AQI 566 रहा। विशेषज्ञों के मुताबिक हवाओं की रफ्तार बेहद कम है, वातावरण स्थिर बना हुआ है और मौसम की परिस्थितियों के चलते प्रदूषक तत्व हवा में फंसे हुए हैं। हालात की गंभीरता को देखते दिल्ली और एनसीआर के सभी संबंधित विभागों को GRAP-4 के नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। साफ तौर पर कहा गया है कि किसी भी तरह के उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस भयावह स्थिति को देखते हुए दिल्ली में डीजल ट्रकों और कमर्शियल वाहनों की एंट्री पूरी तरह रोक दी गई है, भिवाड़ी और पूरे एनसीआर में सभी तरह के निर्माण कार्य बंद करने को लेकर निर्देशित किया गया है, जिनमें सरकारी प्रोजेक्ट भी शामिल हैं। साथ ही प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों और फैक्ट्रियों को अस्थायी रूप से बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। डीजल जनरेटर सेट के इस्तेमाल पर भी सख्त प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि रविवार दोपहर को AQI के आंकड़े में कमी जरूर आई है, लेकिन अभी भी भिवाड़ी के आंकड़े चिंताजनक जरूर है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की माने तो इतनी खराब हवा बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों के लिए बेहद खतरनाक है। साथ ही डॉक्टरों ने सलाह दी है कि लोग सुबह और शाम बाहर निकलने से बचें, N95 मास्क का इस्तेमाल करें और बच्चों व बुजुर्गों को घर के अंदर ही रखें। लोगों से निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक परिवहन अपनाने और खुले में कचरा जलाने से परहेज करने की अपील की गई है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top