Back
जमुई में छठ पूजा: घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था
ANAbhishek Nirla
Oct 27, 2025 13:05:43
Jamui, Bihar
जमुई लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन सोमवार की शाम जिले भर में भक्तिभाव का अद्भुत स्वरूप देखने को मिला। जैसे ही पश्चिम दिशा में सूर्यास्त का समय नजदीक आया, वैसे ही घाटों पर छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में सिर पर डलिया और पूजा सामग्री लेकर नदी-तालाबों की ओर प्रस्थान किया।
शाम 4 बजकर 30 मिनट पर विधि-विधान के साथ डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया गया। इसके साथ ही पूरा माहौल “छठी मैया की जय” और “जय सूर्य देव” के जयघोष से गूंज उठा। जिले के गंगा घाटों, पोखरों, नदियों और तालाबों के किनारे आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा तो कई जगहों पर लोगों ने अपने घरों की छतों व आंगनों में कृत्तिम घाट बनाकर भी अर्घ्य अर्पित किया।
घाटों पर दीपों की रोशनी और पारंपरिक लोकगीतों की मधुर स्वर लहरियों ने वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया। व्रती महिलाएं जल में खड़ी होकर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और मंगलकामना के लिए सूर्य उपासना में लीन रहीं।
छठ व्रतियों की सुविधा को लेकर स्थानीय ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवकों ने जगह-जगह जल, प्रसाद और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की थी। दूसरी ओर पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद दिखा। सभी प्रमुख घाटों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।
मालूम हो कि मंगलवार की भोर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही चार दिवसीय इस महापर्व का विधिवत समापन होगा। उधर, मंगलवार की सुबह भी जमुई जिले के सभी छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है。
2
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SRSANDEEP RATHORE
FollowOct 27, 2025 16:02:330
Report
RNRandhir Nidhi
FollowOct 27, 2025 16:02:140
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowOct 27, 2025 16:01:530
Report
RZRajnish zee
FollowOct 27, 2025 16:01:210
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowOct 27, 2025 16:01:040
Report
NPNavratan Prajapat
FollowOct 27, 2025 16:00:420
Report
2
Report
0
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowOct 27, 2025 15:48:081
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowOct 27, 2025 15:47:520
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowOct 27, 2025 15:47:370
Report
RKRampravesh Kumar
FollowOct 27, 2025 15:47:240
Report
SVShweta Verma
FollowOct 27, 2025 15:47:020
Report
0
Report
MKMukesh Kumar
FollowOct 27, 2025 15:41:120
Report
