841505
बिहार की सोन नदी में डूबे दो बच्चे
Sasamusa, Bihar:इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के बडीहा में सोन नदी में दो बच्चे डूब गए। दोनो बच्चे नदी किनारे खेलने गए थे। पैर धोते समय एक का चप्पल बह गया। उसे निकालने के प्रयास में दोनों डूब गए। दोनों चचेरे भाई नौहट्टा थाना क्षेत्र के तिउड़ा के रहने वाले थे और इंद्रपुरी के पीहू बिल्डर अपार्टमेंट में रहते थे। बच्चों की साइकिल नदी किनारे मिली है। स्थानीय प्रशासन खोज और बचाव कार्य में जुटा है। परिजनों में शोक की लहर है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फर्रुखाबाद में जमीनी विवाद: ईंट-पत्थर चले, एक घायल, आरोपित गिरफ्तार
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में जमीनी विवाद में दो पक्षों में ईंट-पत्थर चलने की घटना हुई। कमालगंज में मारपीट और पथराव में एक व्यक्ति घायल हो गया; दोनों पक्ष परिवारिक बताए जाते हैं। मेढ़ बांधने को लेकर शुरू हुआ था विवाद। थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज क्षेत्र के बसा नगला का मामला। तारीख: 20-10-20260
0
Report
9 वर्षीय बच्चे के सड़क हादसे में चालक की पहचान सीसीटीवी से मांगी गई
Zirakpur, Punjab:जीरकपुर/पंचकूला स्कूल जा रहे 9 वर्षीय बच्चे को तेज रफ्तार एंडेवर गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसा 9 अक्टूबर को सेक्टर-20 लाइट प्वाइंट पर हुआ, जब बच्चा अपनी मां के साथ स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चा उछलकर सड़क पर जा गिरा। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया ।घायल बच्चे की पहचान बलटाना निवासी 9 वर्षीय प्रशिव सिंह के रूप में हुई है。 बच्चे के पिता के मुताबिक, हादसे के बाद एंडेवर गाड़ी का चालक जीरकपुर पहुंचा, जहां उसने कथित तौर पर गाड़ी की नंबर प्लेट उतार दी। पिता का दावा है कि गाड़ी की नंबर प्लेट उतारने की घटना सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रही है。 बच्चे के पिता का कहना है कि इस मामले में पंचकूला पुलिस ने 9 अक्टूबर को केस दर्ज किया था, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अब तक पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है। पिता ने पुलिस से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ी चालक की पहचान कर उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए, ताकि उनके बच्चे को न्याय मिल सके।0
0
Report
बुलंदशहर पहासू में रामलीला के दौरान भाजपा नेता ने पैसे बांटकर खलबली मचा दी
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर से बड़ी खबर। बुलंदशहर के पहासू में रामलीला के दौरान भाजपा नेता का नया कारनामा, बुलंदशहर के कस्बा पहासू की रामलीला के दौरान भाजपा नेता ने जनता को लुभाने के लिए बाट दिए नोट, बुलंदशहर के 69 शिकारपुर विधानसभा सीट से भाजपा से टिकट मांग रहे देवेंद्र भारद्वाज ने रामलीला को ही बना डाला चुनावी का अखाड़ा, कस्बा पहासू में रामलीला के दौरान जनता को लुभाने के लिए देवेंद्र भारद्वाज के द्वारा बांटे गए नोट, पैसे बांटने का वीडियो वायरल होने पर प्रशासन में मचा हड़कंप, ये कैसी सोच कि राम की लीला में भी पैसों से वोटरों को खरीदेंगे शिकारपुर विधानसभा सीट से भाजपा से टिकिट माँग रहे देवेंद्र भारद्वाज , बुलंदशहर के कस्बा पहासू के रामलीला के दौरान की है वायरल वीडियो।0
0
Report
Advertisement
बिजनौर में बाइक शॉप पर कोबरा, गले में फंसी लोहे की रिंग ने सब को चौंकाया
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर के नहटौर में एक बाइक रिपेयर की दुकान में कोबरा सांप दिखा जिसमें गले में लोहे की रिंग फंसी हुई थी। मिस्त्री दीपक ने देखा और होश उड़ गए; वहां हड़कंप मच गया। रेस्क्यू किया गया और बाइक के पार्ट पर तेल लगाकर गले से रिंग निकाली गई। यह पूरा मामला बिजनौर जिले के नहटौर थाना क्षेत्र का है। बताया गया कि बाइक मिस्त्री दीपक अपनी दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान उसकी नजर दुकान में मौजूद एक सांप पर पड़ी। सामने कोबरा दिखाई देते ही वह सतर्क हो गया। जब सांप को ध्यान से देखा गया तो उसके गले में लोहे की एक रिंग फंसी नजर आई। यह रिंग मोटरसाइकिल का एक पार्ट था। कोबरा के गले में लोहे का पार्ट फंसा होने की बात सामने आने के बाद उसके रेस्क्यू की जरूरत महसूस हुई। सांप के गले में फंसी रिंग को निकालना भी चुनौती थी। इसके लिए सावधानी के साथ कोशिश की गई। रिंग पर तेल लगाया गया, ताकि उसे आसानी से बाहर निकाला जा सके। इसके बाद सांप के गले में फंसा मोटरसाइकिल का पार्ट निकाल लिया गया। कैमर्रे में कैद हुआ रेस्क्यू, सामने आया वीडियो। कोबरा को सुरक्षित निकालने और उसके गले से लोहे की रिंग हटाने की पूरी घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में सांप के गले में फंसे पार्ट को निकालने की प्रक्रिया दिखाई देती है। दुकान में कोबरा मिलने की घटना से आसपास के लोग भी हैरान रह गए। इस घटना में सबसे अहम बात यह रही कि सांप के गले में फंसी रिंग को निकालकर उसका रेस्क्यू किया गया। ऐसी स्थिति में प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यूअर की मदद लेना ही सुरक्षित तरीका है.0
0
Report
बुलंदशहर रामलीला मंच से महिला पुलिस ने कलयुगी रावणों को दी खुली चेतावनी
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: रामलीला मंच से महिला पुलिस की कलयुगी रावणों को खुली चेतावनी। महिला थाना प्रभारी स्वाति बालियान ने अपराधियों को दी दोटूक चेतावनी। सात पुश्तें याद रखेंगी, जिंदगी बर्बाद कर देंगे, बोलीं स्वाति बालियान। मिशन शक्ति 6.0 के तहत बुलंदशहर में महिला सुरक्षा अभियान जारी। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में महिला सुरक्षा पर विशेष जोर। रामलीला मंचन के बीच महिला थाना पुलिस ने दिया सख्त संदेश।0
0
Report
यूपी भाजपा चुनाव प्रभारी पर मंथन तेज, नड्डा या बंसल पर फैसला संभव
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के आगामी चुनावों के लिए चुनाव प्रभारी की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज़ हो गयी है। कई अनुभवी चेहरों के बीच जेपी नड्डा,सुनील बंसल जैसे प्रमुख नामो में से किसी नाम पर मुहर लग सकती है। यूपी में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर उत्तर प्रदेश भाजपा किसी भी तरह से कोई कमी नहीं रखना चाहती है और इसीलिए अब उत्तर प्रदेश बीजेपी चुनावी प्रभारी घोषित करने की तैयारी में जुट गई है। कई वरिष्ठ नाम को लेकर मंथन भी शुरू हो गया है। भाजपा के चुनावी प्रभारी का नाम ऐसा हो सकता है जिसका संगठन ,संघ दोनो में अच्छा तालमेल हो ताकि चुनावी तैयारी में समन्वय बना रहे चर्चा में भूपेंद्र यादव और शिवराज सिंह चौहान जैसे अन्य वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं जिन्हें लेकर पार्टी स्तर पर विचार-विमर्श की बातें सामने आ रही हैं इसके अलावा कुछ ऐसे भी नाम है जिनको लेकर लगातार यह संदेश देने की कोशिश की जाएगी की पार्टी हर स्तर पर चुनाव को लेकर तैयार है0
0
Report
Advertisement
कोटपूतली में गरबा-डांडिया महोत्सव ने शहर में उत्साह का माहौल बना दिया
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर शहर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में स्थानीय पूतली रोड स्थित शरणम गार्डन में दो दिवसीय गरबा-डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र की प्रतिभाओं ने जमकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। मां भगवती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर आरती पूजा के साथ भव्य शुभारंभ किया गया। महोत्सव का शुभारंभ मां भगवती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (ADM) सोहन सिंह सारण और पहले दिन उपखंड अधिकारी (SDM) योगेश देवल ने शिरकत की। दोनों अधिकारियों ने अलग अलग दिन दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। दोनों अधिकारियों ने कहा क्षेत्र मे इस प्रकार के सांस्कृतिक व भक्तिमय कार्यक्रम होने से क्षेत्र के लोगो को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है और साथ मे क्षेत्र मे उत्साह वर्जन होता है। देर रात तक झूमे नन्हें मुन्ने और महिला प्रतिभागी गरबा-डांडिया महोत्सव में हर आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर कलाकारों ने पंडाल में मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया। नन्हें-मुन्ने बच्चों से लेकर महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में देर रात तक जमकर गरबा और डांडिया खेला। हर कोई माता की भक्ति और संगीत की धुन पर थिरकता नजर आया। दो दिवसीय डांडिया महोत्सव कार्यक्रम के अंत में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आयोजक टीम की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें bेस्ट परफॉर्मेंस, बेस्ट ड्रेस कोड, बेस्ट एक्टिविटी शामिल की गई। इन श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रसत्ती पत्र देकर सम्मान दिया गया। आयोजक टीम ने सफल आयोजन के लिए क्षेत्रवासियों का धन्यवाद व्यक्त किया तथा कहा कि इस बार मिले अपार स्नेह और उत्साह को देखते हुए अगली बार का आयोजन और भी अधिक भव्य और बेहतरीन किया जाएगा।0
0
Report
शहापुर में आमसभा की मांग—7 साल से नहीं, प्रहार का एकदिवसीय उपोषण
Thane, Maharashtra:आमसभेसाठी प्रहारचे उपोषण - 7 वर्षांपासून आमसभा नाही - माजी आमदार पांडुरंग बरोरांचा दौलत दरोडांवर टोला - आमसभा घ्यायला दम लागतो... शहापूर तालुक्यात आमसभा घेण्यात यावी या मागणीसाठी प्रहार संघटना आक्रमक झाली आहे. पंचायत समितीच्या गटविकास अधिकारीांच्या दालनासमोर प्रहारने एकदिवसीय लाक्षणिक उपोषण सुरू केले आहे. या उपोषणाला माजी आमदार पांडुरंग बरोरा यांनी भेट देत विद्यमान आमदार दौलत दरोडा यांच्यावर जोरदार टोला लगावला आहे. आमसभे घेण्याच्या मुद्द्यावरून विद्यमान आमदार दौलत दरोडा यांच्यावर टीकास्त्र सोडले. आमसभा ही ग्रामीण जनतेचे व्यासपीठ असते. रस्ते, पाणी, वीज यासारख्या मूलभूत प्रश्नांवर थेट चर्चा होऊन त्यावर ठोस उपाययोजना करण्यासाठी आमसभा महत्त्वाची असते. मात्र तीच होत नसल्याने नागरिकांना वारंवार अडचणींचा सामना करावा लागत असल्याचे आंदोलकांचे म्हणणे आहे. या उपोषणानंतर प्रशासन आणि लोकप्रतिनिधी काय भूमिका घेतात आणि आमसभा घेण्याबाबत पुढे काय कार्यवाही होते, याकडे संपूर्ण शहापूर तालुक्याचे लक्ष लागत आहे. बरोरांच्या या टीकेमुळे शहापूरच्या राजकीय वर्तुळात जोरदार चर्चेला सुरुवात झाली है. बाईट: माजी आमदार पांडुरंग बरोरा.. आमसभा ही तब्बल आठ तास चालते. ती घेण्यासाठी इच्छाशक्ती लागते, दम लागतो. तो दम त्यांच्यात नाही. गेल्या सात वर्षांपासून तालुक्यात आमसभा झालेली नाही, ही शोकांतिका है. सामान्य जनतेचे प्रश्न मांडायचे कुठे?0
0
Report
चांडिल डकैती: पुलिस ने दो गिरफ्तार, 24 लाख के आभूषण बरामद
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल बाजार में आभूषण कारोबारी सुरेश चौधरी के घर हुई डकैती मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चांडिल निवासी राहुल कुमार महतो और धनबाद निवासी स्वर्णकार त्रिवेणी प्रसाद को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर करीब 24 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, ब्रिटिशकालीन चांदी के 32 सिक्के, दो मोबाइल फोन और एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गौरतलब है कि 9- अक्टूबर की मध्यरात्रि अपराधियों ने हथियार के बल पर परिवार को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, डिलीवरी कर्मी राहुल कुमार महतो ने घर की रेकी कर अपराधियों को जानकारी दी थी, जबकि धनबाद के स्वर्णकार त्रिवेणी प्रसाद पर लूटे गए आभूषण खरीदने का आरोप है। इस मामले में पहले ही पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चांडिल एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। छापेमारी दल में डीएसपी दूसरू बानसिंह, चांडिल थाना प्रभारी संतन तिवारी, नीमडीह थाना प्रभारी दिलशन बिरुआ, कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार समेत विभिन्न थानों के पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
गंगोत्री मंदिर समिति ने दो दशक से सेवा दे रहे जयप्रकाश चौहान को सम्मानित
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी स्थित विश्व गंगोत्री धाम में पिछले करीब 20 वर्षों से मां गंगा की सेवा में समर्पित जयप्रकाश चौहान को गंगोत्री मंदिर समिति की ओर से सम्मानित किया गया। लंबे समय से मां गंगा की सेवा में समर्पित जयप्रकाश चौहान ने अपने कार्य, अनुभव और समर्पण से एक अलग पहचान बनाई है। गंगोत्री में चाहे कड़ाके की ठंड हो या बर्फबारी जय प्रकाश चौहान लगातार अपनी सेवा में जुटे रहते हैं। जय प्रकाश चौहान का कहना है कि मैंने पूर्व जन्म में कोई पुण्य का काम किया होगा जो मुझे मां गंगा की सेवा करने का शौभाग्य मिला है। इतना ही नहीं जयप्रकाश चौहान का अनुभव केवल मंदिर में सेवा तक सीमित नहीं है। बल्कि उन्हें पर्वतारोहण, दुर्गम हिमालयी अभियानों, सर्च एंड रेस्क्यू तथा कठिन पर्वतीय परिस्थितियों में कार्य करने का भी व्यापक अनुभव प्राप्त है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) से बेसिक एवं एडवांस पर्वतारोहण प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इसके अतिरिक्त सर्च एंड रेस्क्यू, एडवेंचर और स्कीइंग कोर्स सहित कई विशेष प्रशिक्षण भी हासिल किए हैं।0
0
Report
100.37 ग्राम हेरोइन तस्करी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Alwar, Rajasthan:दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, Hanumangarh: 100.37 ग्राम हेरोइन तस्करी मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, पंजाब और संगरिया के आरोपियों पर कार्रवाई, संगरिया के शाहपीनी क्षेत्र में पकड़ी गई थी 100.37 ग्राम हेरोइन, मामले में अब तलवाड़ा पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, हेरोइन तस्करी मामले में गुरविंद्र सिंह उर्फ गुरी और सुरजीत उर्फ गुरप्रीत सिंह गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क से जुड़े आरोपियों की भूमिका खंगाल रही तलवाड़ा पुलिस, थानाप्रभारी एसआई राजपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने की गिरफ्तारी0
0
Report
Motihari में नागा सिंह की जमीन के विवाद के बीच राकेश शर्मा पर सवाल
Motihari, Bihar:राकेश शर्मा के यहां छापा की वजह कही नागा सिंह की बेशकीमती जमीन तो नहीं ? मोतिहारी में पिछले दिनों पुलिस ने एक चर्चित कारवाई किया था जिसमें भू माफिया राकेश शर्मा के घर से दो बंदूक,दो पिस्टल,सैकड़ों राउंड गोली,शराब के साथ लाखों रुपए कैश बरामद हुआ था। साथ ही जमीन के दर्जनों कागजात भी बरामद हुआ था। तब कारवाई से जिस एसडीपीओ को अलग रखा गया था उन्हीं से कारवाही के बाद प्रेसवार्ता की जिम्मेदारी दी गई थी। यानी जिस अधिकारी को कारवाही की बहुत विस्तृत जानकारी नहीं थी उन्होंने मीडिया से जानकारी साझा किया था।उसी दिन रात में ही पुलिस के आलाधिकारी छतौनी थाना पर पहुंच कर मामले का रिव्यू भी किया था। चारों तरफ पुलिस की तारीफ होने लगी। पर अब लोग सवाल भी पूछने लगे हैं कि जिला में जब भू माफिया की लिस्ट बनी थी तब उस लिस्ट में राकेश शर्मा का नाम क्यों नहीं था ? जिस एसडीपीओ ने छापेमारी का नेतृत्व किया था उन्हें प्रेसवार्ता से अलग क्यों रखा गया ? मोतिहारी में अब इस बात की चर्चा होने लगी है कि तमाम सवालों के पीछे कही एनएच पर नागा सिंह की 18 कट्ठा जमीन तो नहीं ? दरअसल बरियारपुर में एन एच किनारे नागा सिंह की जमीन है जिसकी कीमत करोड़ों में है। उक्त जमीन को लेकर राकेश शर्मा और एक दूसरा गुट आमने सामने हो गया । एक ही जमीन पर दोनों गुट ने नागा सिंह और उनके परिजन से एग्रीमेंट करने का दावा किया। पुलिस सूत्रों की माने तो दूसरे गुट ने राकेश शर्मा को जमीन से पीछे हटने का मैसेज भेजा था । जब राकेश शर्मा पीछे हटने से इंकार किया तो प्लानिंग कुछ और करने की हुई पर सदर एसडीपीओ दिलीप सिंह के इलाके में आपराधिक वारदात को अंजाम देने का अंजाम क्या होगा इसे सोचकर तय किया गया कि कैसे राकेश शर्मा को बैकफुट पर लाया जाए। फिर राकेश शर्मा के घर में रखे आपत्तिजनक सामानों की पुलिस के आलाधिकारी को सूचना दी गई। फिर क्या था पुलिस एक्टिव हुई और भू माफिया या अपराधी के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए जाने जानते वाले एसपी ने टीम बनाकर पूरी कारवाई को अंजाम दिया। छापेमारी के दौरान राकेश शर्मा तो नहीं मिला पर उसके घर से कई आपत्तिजनक सामान मिला। पूरे मामले में राकेश शर्मा सहित उसके बेटा और अन्य पर एफआईआर हुआ ,बेटा को जेल भेजा गया। राकेश शर्मा अब पुलिस से बचता भाग रहा है जिसका अब सीधा लाभ जमीन के दूसरे गुट को होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।0
0
Report
Advertisement
चांडिल बाजार डकैती: पुलिस ने आरोपी राहुल महतो व त्रिवेणी प्रसाद को किया गिरफ्तार
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल बाजार में आभूषण कारोबारी सुरेश चौधरी के घर हुई डकैती मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चांडिल निवासी राहुल कुमार महतो और धनबाद निवासी स्वर्णकार त्रिवेणी प्रसाद को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर करीब 24 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, ब्रिटिशकालीन चांदी के 32 सिक्के, दो मोबाइल फोन और एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गौरतलब है कि 9- अक्टूबर की मध्यरात्रि अपराधियों ने हथियार के बल पर परिवार को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, डिलीवरी कर्मी राहुल कुमार महतो ने घर की रेकी कर अपराधियों को जानकारी दी थी, जबकि धनबाद के स्वर्णकार त्रिवेणी प्रसाद पर लूटे गए आभूषण खरीदने का आरोप है। इस मामले में पहले ही पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चांडिल एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। छापेमारी दल में डीएसपी दूसरू बानसिंह, चांडिल थाना प्रभारी संतन तिवारी, नीमडीह थाना प्रभारी दिलशन बिरुआ, कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार समेत विभिन्न थानों के पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।0
0
Report
औरंगाबाद: 60 फीट के रावण पुतले के साथ रावण दहन की सुरक्षा-आयोजन तैयार
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद में रावण बद्ध की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर के गांधी मैदान मे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को देखने बड़ी संख्या में लोग यहां इकट्ठा होंगे लिहाजा आयोजन समिति के साथ साथ जिला प्रशासन की तरफ से भी सुरक्षा से लेकर हर तरह के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि पिछले 22 सालों से रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है और इस बार 60 फीट के रावण का पुतला तैयार किया गया है। शाम 6 बजे इस कार्यक्रम का समय निर्धारित किया गया है जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ कई जन प्रतिनिधि और आम नागरिक भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस बार की आतिशबाजी भी काफी आकर्षक होगी।0
0
Report
आरा में दुर्गा पूजा के दौरान युवक की हत्या, इलाके में सनसनी
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में आजकल कानून को खुलेआम धत्ता बता अपराधी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में लगे हुए हैं। ताजा मामला आरा नगर थाना क्षेत्र के इब्राहिम नगर में अपनी बहन के घर दुर्गा पूजा घूमने आए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना को लेकर इलाके में सनसनी मच गई है। आरा के नगर थाना क्षेत्र के इब्राहिम नगर मोहल्ले में कल देर रात दुर्गा पूजा घूमने पहुंचे एक युवक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव निवासी 20 वर्षीय अभिषेक कुमार के रूप में हुई है, जो अपनी बहन रेशम के घर इब्राहिम नगर आया था। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का इकलौता और सबसे छोटा सहारा था मृतक अभिषेक। अभिषेक प्राइवेट काम-धंधा कर अपना जीवनयापन करता था। वह घर में सबसे छोटा था और अपने माता-पिता का लाडला था। अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। मृतक के बाएं सीने में लगी गोली, फिलहाल घटना की जांच में पुलिस जुट गई है। बेखौफ अपराधियों ने अभिषेक को बेहद करीब से बाएं सीने में गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और हत्या के कारणों तथा अपराधियों की पहचान में जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
