icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीएम विष्णु देव साय के आगमन से पोरा महोत्सव में उत्साह बढ़ा

AAbhi2m ago
Khairgarh, Uttar Pradesh:धमधा दुर्ग पोरा महोत्सव में सीएम का आगमन धमधा, दुर्ग। छत्तीसगढ़ की माटी, परंपरा और खेल संस्कृति का रंग एक बार फिर मडियापार में देखने को मिल रहा है। यहां पिछले 63 वर्षों से पोरा महोत्सव का आयोजन लगातार किया जा रहा है। महोत्सव में छत्तीसगढ़ी पारंपरिक खेलों और लोक संस्कृति को विशेष महत्व दिया जाता है। बैल दौड़, कबड्डी, साइकिल रेस समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजन का मुख्य आकर्षण रहती हैं। इस बार महोत्सव को लेकर ग्रामीणों और आयोजकों में खासा उत्साह है। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कुछ देर बाद मडियापार पहुंचने वाले हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था से लेकर मंच और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। 63 साल पुरानी इस परंपरा में मुख्यमंत्री की मौजूदगी से महोत्सव का उत्साह और बढ़ गया है。
0
0
Report

बाराबंकी में सरयू का कहर: हेतमापुर में मकान ढहते, ग्रामीण बचाव में जुटे

AAbhi2m ago
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में सरयू नदी का कहर, हेतमापुर में आंखों के सामने बह रहे पक्के मकान, गृहस्थी बचाने में जुटे ग्रामीण नेपाल से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण घाघरा यानी सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी खतरे के निशान से करीब 50 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। इससे रामनगर, सिरौलीगौसपुर और रामसनेहीघाट तहसील के सैकड़ों गांवों में बाढ़ और कटान का खतरा बढ़ गया है। सबसे भयावह स्थिति रामनगर तहसील के हेतमापुर गांव में है, जहां सरयू अब आबादी के अंदर तक कटान कर रही है। हेतमापुर में अब तक करीब 14 मकान नदी की धारा में समा चुके हैं। पक्के मकानों को एक-एक कर नदी में बहता देखकर ग्रामीणों में दहशत है। घर बचने की उम्मीद छोड़ चुके ग्रामीण खुद ही मकानों को तोड़कर ईंट, दरवाजे, खिड़कियां, टीनशेड और जरूरी सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। कोई हथौड़े से दीवार तोड़ रहा है तो कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली में गृहस्थी का सामान लादकर सुरक्षित जगह जा रहा है। वर्षों की मेहनत और जमा पूंजी से बनाए घरों को अपनी आंखों के सामने टूटता देखकर ग्रामीणों की आंखें नम हैं। अब उनकी कोशिश यही है कि घर भले न बचे, लेकिन उसमें बसी गृहस्थी और परिवार सुरक्षित बच जाए। इधर प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाई जा रही है। जरूरतमंदों को लंच पैकेट और राहत किट वितरित किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में करीब एक महीने से बाढ़ के हालात बने हुए हैं और तीन तहसीलें प्रभावित हैं। प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।
0
0
Report

हल्द्वानी में युवा संवाद: नितिन नवीन और धामी ने करियर और रोजगार पर चर्चा

AAbhi3m ago
Noida, Uttar Pradesh:हल्द्वानी: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में 'युवा संवाद' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने युवाओं से उनके करियर, रोज़गार, उद्यमिता, कौशल विकास, टेक्नोलॉजी, खेल और उत्तराखंड के भविष्य से जुड़े कई मुद्दों पर बातचीत की। इस बातचीत के दौरान, युवाओं ने राज्य और देश के विकास से जुड़े मुद्दों पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री से सवाल पूछे। उन्होंने सरकारी योजनाओं के साथ अपने अनुभव भी साझा किए और राज्य में युवाओं के लिए रोज़गार, स्वरोज़गार और बेहतर अवसर पैदा करने के बारे में सुझाव दिए।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में अवैध निर्माण के खिलाफ MCD की डिमोलिशन जारी, भावुक दृश्य सामने

GGS3m ago
New Delhi, Delhi: सत्य निकेतन में हुए बड़े हादसे को लेकर दिल्ली में अवैध निर्माण पर लगातार दूसरे दिन भी करवाई जारी है शाहदरा जिला के जगतपुरी अनारकली वार्ड में अवैध निर्माण पर चला MCD का हथौड़ा दो दिनों से लगातार जारी है डिमोलिशन की कार्रवाई, मकान टूटता देख परिवार हुआ भावुक पूर्वी दिल्ली। कृष्ण नगर विधानसभा क्षेत्र के जगतपुरी स्थित अनारकली वार्ड में अवैध निर्माण के खिलाफ दिल्ली नगर निगम (MCD) की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। निगम की टीम ने एक बिल्डिंग पर डिमोलिशन की कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को हटाया。 बताया जा रहा है कि दिल्ली हाईकोर्ट और दिल्ली सरकार की ओर से अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत निगम की टीम क्षेत्र में ऐसे निर्माणों को चिन्हित कर कार्रवाई कर रही है。 कार्रवाई के दौरान मकान मालिक और परिवार के सदस्य काफी भावुक नजर आए। परिवार का कहना है कि उन्होंने बड़ी मुश्किलों और वर्षों की मेहनत से यह मकान बनाया था। परिवार के एक सदस्य ने कहा कि एक मकान बनाने में इंसान की जिंदगी की जमा-पूंजी तक लग जाती है, लेकिन जब वही मकान आंखों के सामने टूटता है तो उसका दर्द शब्दों में बयां करना मुश्किल होता है。 वहीं स्थानीय निवासियों ने निगम की कार्रवाई पर सवाल भी उठाए। उनका आरोप है कि इलाके में कई अन्य जगहों पर भी अवैध निर्माण मौजूद हैं, लेकिन उन पर अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों ने मांग की कि यदि अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चल रहा है तो सभी इलाकों में समान रूप से कार्रवाई होनी चाहिए。 फिलहाल निगम की टीम की कार्रवाई जारी है और मौके पर परिवार तथा स्थानीय लोगों की भीड़ मौजूद है。
0
0
Report

फरक्का समझौते पर बिहार की हक़ की आवाज: जेडीयू नेता का विरोध

Patna, Bihar:जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का बयान फरक्का संधि बिहार से जुड़ा हुआ मुद्दा है। बिहार का पानी चोरी करके जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री गुजराल साहब को किसी ने समझा दिया कि फरक्का समझौता कीजिएगा तो आपको नोबेल पुरस्कार मिलेगा इसलिए उन्होंनेसमझौता कर लिया हमारा पानी बांग्लादेश को जा रहा है इसको किसी हालत में चेंज करना होगा या संधि अगर होगा तो बिहार के हित को देखकर के होगा。 12 दिसंबर को यह संधि खत्म हो रही है इसलिए सवाल उठाया गया है。 विपक्ष के लोग इस मामले पर कुछ नहीं बोल रहे हैं。 हम लोगों को पूरा समर्थन मिल रहा हैं लोगों का बाढ़ का भी कारण यह संधि है यह संधि आगे नहीं होना चाहिए अगर संधि हुआ भी तो बिहार हिस्सा तय करने के बाद ही यह संधि आगे हो, नहीं तो यह संधि आगे नहीं होना चाहिए यह संधि आगे बढ़े हमलोग किसी हालत में तैयार नहीं है नीतीश कुमार के नाम पर बख्तियारपुर का नाम रखे जाने पर उन्होंने कहा कि हम उनकी भावना के साथ है नीतिश कुमार जी इसके पक्ष में कभी से नहीं रहे हैं वह काम से जवाब देते हैं यह मेरा व्यक्तिगत राय है अनंत सिंह के द्वारा जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार का विधान परिषद के चुनाव में विरोध की जाने के सवाल पर उन्होंने बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा हमारी पार्टी से अध्यक्ष पूरे मामले को देख रहे हैं。 तेजस्वी यादव के केंद्र सरकार से विशेष मदद की माँग पर संजय झा का बयान नेता विरोधी दल आज सवाल उठा रहे है। उनके समय जब बाढ़ आता था तब वो जनता को मछली खिला रहे थे आज वो लोग आज विशेष मदद की बात कह रहे है。 बिहार सरकार बाढ़ पीड़ितों के लिए हर संभव कदम उठा रही है。
0
0
Report

राजस्थान में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से माल परिवहन में नई गति

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में माल परिवहन के लिए फ्रेट कॉरिडोर - डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से बदलेगी तस्वीर, राजस्थान में माल परिवहन को लेकर होगी सुविधा - राजस्थान में कॉरिडोर का 567 किलोमीटर रेलमार्ग, औद्योगिक विकास को मिल सकेगी नई गति, जयपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर में मिलेगी सुविधा जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 दिन पूर्व देश को डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की सौगात दी है। इस कॉरडोर से राजस्थान के माल परिवहन को लेकर भी व्यवसायियों के लिए बड़ी राहत मिल सकेगी। देश में सबसे अधिक 567 किलोमीटर मार्ग राजस्थान राज्य से होकर गुजर रहा है। इसका बड़े स्तर पर राजस्थान के व्यवसायियों को भी फायदा मिलेगा। दरअसल डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर भारतीय रेलवे का महत्वपूर्ण इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है, जिसका उद्देश्य मालगाड़ियों के लिए तेज, सुरक्षित और उच्च क्षमता वाला डेडिकेटेड रेल नेटवर्क उपलब्ध कराना है। इससे माल परिवहन की गति और दक्षता बढ़ने के साथ ही यात्री ट्रेनों के लिए اضافीय क्षमता उपलब्ध हो रही है। इससे यात्री ट्रेनों की पंक्चुअलिटी में वृद्धि हुई है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से लंबी दूरी के माल परिवहन को जल्दी पूरा करने में मदद मिल रही है। जिससे लॉजिस्टिक्स लागत और ट्रांसपोर्टेशन का समय बच रहा है। साथ ही ग्राहकों को सामान की समयबद्ध डिलीवरी मिल पा रही है। देश के विभिन्न स्थानों पर विकसित किए गए गति शक्ति कार्गो टर्मिनल, लॉजिस्टिक पार्क और मल्टीमॉडल परिवहन सुविधाओं के विकास से उद्योग और व्यापार जगत को नई गति मिल रही है। स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे है। राजस्थान से होकर गुजरने वाले रेवाड़ी से पालनपुर मार्ग पर लगभग 567 किलोमीटर लंबा वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर राज्य के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास के लिए विशेष महत्व रखता है। यह देश में किसी भी राज्य से होकर गुजरने वाला फ्रेट कॉरिडोर का सबसे लंबा खंड है। इससे जयपुर, अजमेर, पाली और जोधपुर सहित राज्य के मेन्युफेक्चरिंग सेक्टर, कपड़ा, सिरेमिक, मार्बल तथा अन्य औद्योगिक समूहों को माल परिवहन में सुविधा मिल पा रही है। राजस्थान में बढ़ेंगे माल निर्यात के अवसर उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि देश में 1506 किलोमीटर लंबा वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर उत्तर प्रदेश के न्यू दादरी से महाराष्ट्र के न्यू जेएनपीटी तक विस्तारित हो चुका है। इससे देश के विभिन्न स्थानों सहित समुद्री बंदरगाहों तक औद्योगिक एवं व्यापारिक क्षेत्रों की कनेक्टिविटी और मजबूत हुई है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का उद्देश्य मालगाड़ियों के संचालन को यात्री Trains के लिए अधिक व्यस्त मौजूदा रेल मार्गों से अलग करना है। इससे माल परिवहन के लिए सुगम रेल मार्ग उपलब्ध हुआ है। साथ ही मौजूदा भारतीय रेल नेटवर्क पर यात्री ट्रेनों के लिए अतिरिक्त क्षमता उपलब्ध होने से कोचिंग ट्रेनों की समयपालनता में भी सुधार हुआ है। राजस्थान के लिए यह नेटवर्क उद्योग, व्यापार, निर्यात, रोजगार और निवेश को नई गति देने वाला महत्वपूर्ण आधारभूत ढांचा साबित हो रहा है。
0
0
Report
Advertisement

बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव: भाजपा प्रत्याशी बाड़ेबंदी से मतगणना से पहले एकजुट

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव के मतदान के बाद अब प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू हो गई है। 60 वार्डों में चुनाव सम्पन्न होने के बाद भाजपा के सभी प्रत्याशी पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां भाजपा जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी के नेतृत्व में प्रत्याशियों को बस में बैठाकर सुरक्षित स्थान के लिए रवाना किया गया। मतगणना से पहले भाजपा ने अपने प्रत्याशियों को एकजुट रखने के लिए यह रणनीति अपनाई है। पार्टी को आशंका है कि मतगणना से पहले कोई अन्य दल या प्रत्याशी सेंधमारी कर समीकरण प्रभावित करने का प्रयास कर सकता है। इसी को देखते हुए भाजपा प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी की गई है。 पार्टी कार्यालय के बाहर प्रत्याशियों को लेकर बस तैयार खड़ी रही। बस में सवार होने से पहले भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि जीत पक्की है, इसलिए अब घूमने जा रहे हैं। बाड़ेबंदी के दौरान पार्टी नेतृत्व प्रत्याशियों के साथ लगातार संपर्क में रहेगा
0
0
Report
Advertisement

अयोध्या के डॉक्टर इंटर्न मानदेय 7,500 से 25,000 तक बढ़ाने की मांग पर प्रदर्शन

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में राजकीय डॉ. ब्रजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के इंटर्न डॉक्टरों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इंटर्न डॉक्टरों ने अस्पताल की OPD बंद कर गेट पर विरोध जताया और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि वर्तमान में उन्हें महज 7,500 रुपये मासिक स्टाइपेंड दिया जा रहा है। डॉक्टरों ने इस राशि को बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग की है। प्रदर्शन कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि वह अस्पताल में मरीजों के इलाज और स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन उन्हें मिलने वाला मानदेय उनकी मेहनत और जिम्मेदारियों के अनुपात में बेहद कम है। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर डॉक्टरों ने OPD का बहिष्कार किया और अस्पताल के प्रमुख गेट पर प्रदर्शन किया। डॉक्टरों के प्रदर्शन के चलते अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ने की स्थिति बनी। इंटर्न डॉक्टरों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
0
0
Report

Bareilly के कान्हा उपवन में गोवंश मौत: निष्पक्ष जांच की माँग तेज

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के कान्हा उपवन में गोवंश की मौत का मामला फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है , बरेली में आज कान्हा उपवन संघर्ष समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पूरी घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है, गौ सेवकों का कहना है कि कान्हा उपवन में लगातार गोवंश की मौत हो रही है लेकिन कार्रवाई के नाम पर महज औपचारिकता निभाई जा रही है आज जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए तमाम हिंदू संगठनों ने एक मंच पर आकर जिला प्रशासन से मांग की की कान्हा ऊपर में जो मौत का सिलसिला लगातार जारी है ,उसे पर विराम लगाया जाए , क्योंकि रात के अंधेरे में गोवंशों को ट्रॉली में भरकर बाहर दफनाया जाता है साथ ही गोवंश को जो भूसा सप्लाई किया जाता है वह सड़ा हुआ होता है उचित देखभाल न होने से लगातार कान्हा ऊपर में गोवंश की मौत हो रही है तमाम सामाजिक संगठनों ने जिलाधिकारी से मांग की कि इस पूरे प्रकरण पर निष्पक्ष जांच करते हुए जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए
0
0
Report
Advertisement

भाई के संस्कार से इनकार: बहन ने नहीं किया अंतिम संस्कार, आश्रम ने निभाई जिम्मेदारी

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र:-संस्कार भी असी करिए, अस्थियां भी तुसी नी ले जा सकदे। हांजी, हांजी… तुसी ही कर दो संस्कार, तवाडी बौत मेहरबानी होवेगी। मेरे पास समा है नी। मैं रुक नहीं सकदी। जे मैं आप ठीक होंदी , ते रुक जांदी। ये बातचीत हो रही है दिल्ली के उत्तम नगर की रहने वाली पुष्पा रानी और बाबा फरीद अनाथ आश्रम के संचालक बाबा निशान सिंह के बीच। हिंदी भाषा में कहे तो पुष्पा बाबा फरीद से कह रही है कि "आप ही कर दो संस्कार, आपकी बहुत मेहरबानी होगी। मेरे पास समय नहीं है। मैं रुक नहीं सकती। अगर मैं खुद ठीक होती, तो रुक जाती।" मामला है पुष्पा के इकलौते बड़े भाई जुगल किशोर (71) के अंतिम संस्कार का, जिनका शव कुरुक्षेत्र के LNJP अस्पताल में पड़ा था। बाबा निशान सिंह ने पुष्पा को अंतिम संस्कार के लिए बुलाया था। पहले तो वह बड़ी मुश्किल से आने को राजी हुई, लेकिन आने के कुछ देर बाद ही भाई के शव को अस्पताल में ही छोड़कर रिश्तेदार के साथ चली गई। इसके बाद बाबा निशान सिंह और आश्रम कमेटी ने ही जुगल किशोर का अंतिम संस्कार किया। अस्थि विसर्जन भी आश्रम की ओर से सरस्वती नदी में किया गया। बाबा निशान का कहना था कि बहन-भाई के ऐसे रिश्ते को देख बेहद दुख हुआ। दिल्ली निवासी जुगल किशोर के अंतिम संस्कार के FOTO दिल्ली निवासी जुगल किशोर के अंतिम संस्कार की तैयारी करते आश्रम कमेटी के लोग। दिल्ली निवासी जुगल किशोर के अंतिम संस्कार की तैयारी करते आश्रम कमेटी के लोग। कुरुक्षेत्र के पिहोवा के स्वर्ग धाम में जुगल किशोर की चिता को मुगाग्नि देते बाबा निशान सिंह। कुरुक्षेत्र के पिहोवा के स्वर्ग धाम में जुगल किशोर की चिता को मुगाग्नि देते बाबा निशान सिंह। आश्रम संचालक की जुबानी, इस भाई-बहन के रिश्ते की पूरी कहानी… दिल्ली का रहने वाला, 10 साल से तीर्थ में रह रहा था : पिहोवा के नेशनल हाईवे 152D के पास बने आश्रम की देखरेख कर रहे बाबा निशान सिंह ने बताया कि दिल्ली के उत्तम नगर का रहने वाला जुगल किशोर करीब 10 साल से पिहोवा के सरस्वती तीर्थ में रह रहा था। परिवार के बारे में केवल उसकी छोटी बहन पुष्पा की ही जानकारी है, जिससे मिलने के लिए जुगल किशोर अक्सर मिलने जाता रहता था। उसकी शादी भी नहीं हुई थी। इसके अलावा किस अन्य परिजन का अता-पता नहीं था। दो सप्ताह पहले तबीयत बिगड़ी, आश्रम ले आए : दो सप्ताह पहले जुगल किशोर की तबीयत खराब हुई तो वे उसे अपने साथ आश्रम ले आए और इलाज कराया। वह कई दिन तक पिहोवा सरकारी अस्पताल में भर्ती रहा। इस दौरान उसकी बहन से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो उसे कुरुक्षेत्र LNJP अस्पताल रेफर कर भर्ती करा दिया। इलाज के दौरान मौत, बहन देखने नहीं आई : बाबा निशान सिंह के मुताबिक, काफी प्रयास के बाद जुगल की छोटी बहन पुष्पा रानी से संपर्क हुआ। जुगल की तबीयत ज्यादा खराब होने की बात बताते हुए बहन को आखिरी बार देखने के लिए बुलाया गया, लेकिन वह लगातार टालमटोल करती रही। 4 सितंबर को जुगल की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत पर अस्पताल पहुंची, संस्कार में नहीं आई : भाई की मौत की खबर देने पर जुगल की बहन पुष्पा बड़ी मुश्किल से कुरुक्षेत्र hospital पहुंची। आखिर बार अपने भाई का शव बिस्तर पर ही देखा। तब उन्होंने उससे भाई के संस्कार की बातचीत की। इस पर पुष्पा ने टाइम नहीं होने की बात कहते हुए साफ मना कर दिया। मृतक जुगल किशोर के अंतिम संस्कार में शामिल आश्रम कमेटी के लोग। अस्थियां विसर्जित करने के लिए कहा तो हाथ जोड़ लिए बाबा निशान सिंह ने बताया कि अंतिम संस्कार में शामिल होने से मना करने पर उन्होंने पुष्पा से पूछा कि अस्थियां तो आपकों ही विसर्जित करनी होगी। इस पर पुष्पा ने हाथ जोड़ लिए। कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। इसलिए वह न तो अंतिम संस्कार में शामिल हो सकती है और न ही अस्थियां विसर्जित कर सकती है। यह सबकुछ आप ही कर देना, आपकी मेहरबानी होगी। बहन शव छोड़ गई, आश्रम कमेटी ने किया अंतिम संस्कार बाबा निशान सिंह के मुताबिक, इतना कहने के बाद पुष्पा अपने एक रिश्तेदार के साथ वहां से चली गई। उसने भाई के अंतिम दर्शन तक नहीं किए। यह देखने उन्हें बेहद दुख हुआ। इसके बाद उन्होंने आश्रम कमेटी से बात की और जुगल किशोर के शव को पिहोवा लाकर उसका अंतिम संस्कार किया। मंगलवार को संस्कार के बाद अस्थियां को सरस्वती में प्रवाहित किया गया तो यह वीडियो सामने आए, जिन्हें देखकर कोई कह रहा है कि अब सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों को कोई मूल्य नहीं रह गया है। इकलौते भाई के लिए पुष्पा का यह कदम पूरी तरह अनुचित है। बाबा फरीद अनाथ आश्रम में रहने वाले बेघर बच्चे, दिव्यांग, बुजुर्ग और महिलाएं। 30 से ज्यादा बेघर रह रहे आश्रम बाबा निशान सिंह ने बताया कि उनके आश्रम में 30 से ज्यादा बेघर लोग रह रहे हैं। इसमें बच्चे, दिव्यांग, बुजुर्ग और बीमार लोग शामिल हैं। अभी आश्रम का निर्माण चल रहा है। इन लोगों की सेवा में उनका बेटा हरिंद्र पाल और पुत्रवधू मदद करते हैं। साथ ही लखविंद्र सिंह ने 2 कनाल जमीन दी थी। अब उनका बेटा अर्शदीप सिंह अमेरिका से मदद भेज रहा है। बाईट:--बाबा निशान सिंह आश्रम संचालक
0
0
Report

बीजेपी नेता का दावा: बाड़ेबंदी कांग्रेस का शब्द, टिकट वितरण में समीक्षा जरूरी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी को लेकर बीजेपी प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी का बयान कहा - बाड़ेबंदी शब्द कांग्रेस का शब्द है कांग्रेस का काम है बाड़ेबंदी करना, घेरना हमारे कार्यकर्ता प्रशिक्षित कार्यकर्ता हैं टिकट वितरण के समय भी बीजेपी समीक्षा करके टिकट देती है निकायों के चुनावों में प्रशिक्षण जरूरी पहले चरण में जहां वोटिंग हुई, वहां बीजेपी के बोर्ड बनने के रुझान आ रहे हैं कांग्रेस के आरोप को लेकर कहा कांग्रेस का काम सिर्फ आरोप लगाना है, कांग्रेस की जमीन खिसकी हुई है
0
0
Report

धनबाद के बैंक मोड़ में सड़क हादसे के बाद हंगामा, घायल महिला अस्पताल में

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद बीच सड़क पर जमकर हंगामा देखने को मिला। बताया जा रहा है कि बाइक से जा रही एक महिला सड़क पर गिर गई। इसी दौरान दूसरी ओर से आ रहे एक वाहन ने महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी बीच-बचाव के लिए पहुंचे। इसी दौरान घायल महिला के परिजन पुलिस से उलझ गए और एक युवक द्वारा पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने लगे वही हंगामे की सूचना के बाद स्थानीय वार्ड पार्षद भी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। घायल महिला को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल भेजा गया। महिला झरिया की रहने वाली बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद बैंक मोड़ पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस हादसे और पुलिसकर्मी के साथ कथित मारपीट की पूरी घटना की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top