841428
गोपालगंज पुलिस ने चोरी हुआ 6 माह का बच्चा उत्तर प्रदेश से बरामद किया
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज पुलिस ने 6 माह के चोरी हुए बच्चे को उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद कर लिया और 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। बच्चा दो दिन पहले विश्वम्भरपुर थाना क्षेत्र से चोरी हुआ था। पुलिस ने पहले एक महिला को गिरफ्तार किया, जिसकी निशानदेही पर बच्चे को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार, घटना में डॉक्टर दंपति भी शामिल थे, जिन्होंने 1.5 लाख रुपये लेकर बच्चे की चोरी करवाई थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मैनपुरी में भाजपा नेता चंद्र प्रताप चौहान पर जानलेवा हमला, गोलीबारी से गंभीर घायल
Mainpuri, Uttar Pradesh:जिला - मैनपुरी भाजपा नेता चंद्र प्रताप चौहान पर जानलेवा हमला मैनपुरी के घिरोर बाईपास पर हुआ। अज्ञात बाइक सवार हमलावर ने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। हमलावर पहले से भाजपा नेता की गाड़ी का पीछा कर रहे थे और जैसे ही भाजपा नेता गाड़ी से उतरकर टॉयलेट के लिए गए तभी हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला देना शुरू कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरूर में भर्ती कराया जहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।0
0
Report
AICC की बैठक में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव पर अहम चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून: देहरादून में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की महासचिव और राज्य प्रभारी कुमारी शैलजा की अध्यक्षता में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक हो रही है। पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की इस अहम बैठक में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों और राज्य-स्तर के अहम मुद्दों पर चर्चा हो रही है।0
0
Report
करनाल: मुख्यमंत्री सैनी पुलिस अकादमी में 600 अधिकारियों से संवाद
Karnal, Haryana:करनालहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल के मधुबन स्थित पुलिस अकादमी में पहुंचे मुख्यमंत्री 600 के करीब पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ यहां करेंगे संवाद0
0
Report
Advertisement
यूपी की तीन सीटों पर उपचुनाव नहीं होंगे, ज्ञानेश कुमार ने संकेत दिए
Noida, Uttar Pradesh:उप चुनाव पर भाजपा प्रवक्ता रत्नाकर सिंह की बाइट यूपी में उपचुनाव पर कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी की बाइट यूपी में उपचुनाव पर राजनीतिक विश्लेषक विजय उपाध्याय की बाइट यूपी में घोसी, दुद्धी व फरीदपुर विधानसभा सीटों पर उप चुनाव कराए जाने के लेकर किए गए सवाल पर ज्ञानेश कुमार स्पष्ट मना नहीं किया सिर्फ बोला .. जिसको लेकर कयास लगाए जा रहे है कि यूपी की तीन सीटों पर नहीं होंगे उपचुनाव। क्योंकि ज्ञानेश कुमार ने यह स्पष्ट किया कि अगले साल तय समय पर ही यूपी में विधानसभा चुनाव होंगे ऐसे में समय कम बचा है तो शायद उपचुनाव ना हो सके।0
0
Report
रुन्नीसैदपुर में पांच सदस्यीय परिवार बीमार, दो की मौत, फूड पॉइजनिंग की आशंका
Sitamarhi, Bihar:रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के भरेहवा गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों के अचानक बीमार पड़ जाने से हड़कंप मच गया. इलाज के दौरान दो दिनों के भीतर परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई, जबकि अन्य का इलाज जारी है. इस घटना के बाद गांव में मातमी माहौल बना हुआ है. जानकारी के अनुसार बुधवार की रात भोजन करने के बाद परिवार के पांच सदस्यों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. सभी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे 55 वर्षीय जानकी देवी की मृत्यु हो गई. इसके बाद शनिवार की सुबह सात वर्षीय राखी कुमारी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. अन्य सदस्यों का इलाज अभी भी जारी है. आशंका जताई जा रही है फूड पॉइजनिंग की वजह से डायरिया की स्थिति उत्पन्न हुई हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि स्वास्थ्य विभाग या प्रशासन की ओर से नहीं की गई है.0
0
Report
अभय कुशवाहा ने बीजेपी से संपर्क की खबरों को सिरे से खारिज किया
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद के आरजेडी सांसद अभय कुशवाहा की बीजेपी के संपर्क में होने की मीडिया में आई खबरों को सांसद ने सिरे से नकार दिया है।इस बात का खंडन करते हुए उन्होंने कहा कि बात में जरा सी भी सच्चाई नहीं है और सांसद होने के नाते अपने क्षेत्र की विकास योजनाओं के संबंध में बात करने मैं सीएम के पास गया था न कि आरजेडी छोड़कर बीजेपी में जाने के लिये।उन्होंने खबर को बिल्कुल ही निराधार बताया。0
0
Report
Advertisement
बांकीपुर उपचुनाव में NDA-गठबंधन की दावेदारी; प्रशांत किशोर पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला
Patna, Bihar:बांकीपुर उप चुनाव को लेकर गठबंधन की ओर से जीत की दावेदारी की जा रही है तो वहीं जदयू बिहार विधान परिषद के सदस्य नीरज कुमार ने कहा कि एनडीए चुनाव जीतेगी विपक्ष के नेता अमेरिका ईरान इजरायल के बीच चल रहे युद्ध की मध्यस्थता करने गए हैं.... रेखा गुप्ता के लिए प्रचार नहीं करेंगे क्योंकि वह महिला है अतिपिछड़ा समाज की बेटी है वही कोई ठेकेदार माफिया रित लाल यादव जैसे लोग रहते तो तेजस्वी यादव प्रचार जरूर करते पार्टी का कार्यक्रम ऑनलाइन कर रहे हैं लेकिन ऑनलाइन प्रचार नहीं कर रहे हैं.... प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने आचार संहिता उल्लंघन का मामला उठाया इसको लेकर नीरज कुमार ने कहा कि जदयू महानगर के अध्यक्ष इम्तियाज़ अंसारी से प्रशांत किशोर ने फर्जी साइन कराया था और उस पर आचार संहिता के कई मामले हुए आज वह कोर्ट कचहरी के चक्कर में लगातार दौड़ रहा है प्रशांत किशोर का पोस्टर कोई क्यों उखाड़ेगा वह किस पोस्ट पर हैं आज तक हमने सूत्रधार जैसा कोई पोस्ट सुना ही नहीं....0
0
Report
बिलासपुर ने ग्रामीण डोर-टू-डोर प्लास्टिक संग्रहण से इतिहास रचा
Bilaspur, Chhattisgarh:ग्रामीण स्वच्छता मॉडल में बिलासपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश में पहली बार ग्रामीण क्षेत्रों से डोर-टू-डोर प्लास्टिक कचरा संग्रहण की व्यवस्था हुई सफल, आठ माह में आठ टन से अधिक सूखा प्लास्टिक कचरा एकत्र कर पहली प्रोसेस्ड खेप को बरमाणा सीमेंट संयंत्र भेजा. इसके अलावा ग्रामीण विकास विभाग एवं बरमाणा सीमेंट संयंत्र के बीच समझौता (एमओयू) किया गया है ताकि डोर-टू-डोर संग्रहण प्रभावी ढंग से संचालित हो सके. चयनित एजेंसी समय-समय पर ग्राम पंचायतों से प्लास्टिक कचरे को केंद्रों तक पहुंचाती है और प्रोसेसिंग के बाद अंतिम निस्तारण के लिए भेजा जाता है. अभियान के तहत अब तक जिलेभर से आठ टन से अधिक सूखा प्लास्टिक कचरा इकट्ठा किया गया है, जिसे चरणबद्ध तरीके से अंतिम निस्तारण के लिए भेजा जाएगा. ग्राम पंचायतों के साथ-साथ ग्राम क्षेत्रों के प्रमुख स्थानों को भी अभियान से जोड़ा जा रहा है ताकि प्लास्टिक अपशिष्ट का समग्र प्रबंधन सुनिश्चित हो सके. यह पहल प्लास्टिक कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति व्यवहार परिवर्तन, जन जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।0
0
Report
नवसारी में पीएम मोदी के संभावित कार्यक्रम को लेकर उच्चस्तरीय बैठक
Navsari, Gujarat: નવસામીમાં પ્રધાનમંત્રી નરેન્દ્ર મોદીના સંભવિત કાર્યક્રમને લઈને ઉચ્ચ સ્તરીય આયોજન बैठक ભારે કરવામાં આવી રહી છે. કેન્દ્રિય જળ શક્તિ મંત્રિ અને નવસારીના સાંસદ સી. આર. પાટીલની અધ્યક્ષતામાં યોજાઈ રહી છે આયોજન બેઠક. વચ્ચે જળ શક્તિ મંત્રાલયના સંયુક્ત સચિવ અશ્વૈર્યા સિંગ (IAS) ઉપસ્થિત અને પંચાયતી રાજ મંત્રાલયના ડિરેક્ટર વિપુль उज्झવલ IAS સહિત સ્વચ્છ ભારત મિશન, ગ્રામ્યમાં ગુજરાત સરકારના મિશન ડિરેક્ટર મિસીસ પ્રશસ્તિ પરીખ પણ ખાસ ઉપસ્થિત. જિલ્લા કલેકટર મનિષ ગુરુવાણી અને તેમની ટીમ પણ હાજર રહે છે. પ્રધાનમંત્રીના સંભવિત નવસારી કમલમના લોકાર્પણ કાર્યકમની તૈયારી મુદ્દે ચર્ચા થશે. પ્રધાનમંત્રીના સંભવિત કાર્યક્રમ સાથે સ્વચ્છતા ઝુંબેશ અને પંચાયતી રાજના નવા કાર્યક્રમો ઉપર અધિકારીઓ પ્રેઝન્ટેશન કરશે.0
0
Report
Advertisement
सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार पर तीखा हमला: सचिन पायलट
Tonk, Rajasthan:टोंक सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार हर मोर्चे पर विफल: सचिन पायलट एंकर...कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं टोंक विधायक सचिन पायलट ने सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। टोंक सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में पायलट ने कहा कि पूरे देश के युवाओं में सरकार के खिलाफ गुस्सा है। जिस तरह से सोनम वांगचुक को हिरासत में लिया गया, उससे सरकार की मंशा साफ जाहिर होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर विचार करने के बजाय सरकार हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। सरकार को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। कांग्रेस न्यायपूर्ण मांगों को लेकर युवाओं और देश की जनता के साथ मजबूती से खड़ी है, जबकि सरकार आंदोलनों को दबाने का प्रयास कर रही है। सचिन पायलट ने राज्य सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव इसलिए टाले जा रहे हैं क्योंकि सरकार को हार का डर है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट भी सरकार को कई बार फटकार लगा चुका है, लेकिन इसके बावजूद सरकार हर क्षेत्र में विफल साबित हुई है। इससे पहले सचिन पायलट ने टोंक सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। बैठक में बिजली, पेयजल और निर्माणाधीन सरकारी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। पायलट ने अधिकारियों को आमजन को बेहतर पेयजल और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए。0
0
Report
पुठ खुर्द में गोलीबारी, 40 वर्षीय जोगिंदर की मौत; दो परिवारों की रंजिश उजागर
New Delhi, Delhi:बवाना थाना क्षेत्र के पूठ खुर्द इलाके में आज सुबह एक 40 वर्षीय व्यक्ति जोगिंदर की गोली मारकर हत्या हो गई. घटना सुबह पानी के प्लॉट पर मौजूद रहते समय घटी. अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी जिससे जोगिंदर मौके पर ही मृत्यु हो गई. शुरुआती जांच और स्थानीय सूत्रों के अनुसार यह मामला दो परिवारों के बीच लंबे समय से चल रही आपसी रंजिश से जुड़ा है. पूर्व में भी इन परिवारों के बीच विवाद रहा है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. दिल्ली पुलिस की टीमें घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं ताकि आरोपियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते पता चल सकें. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है.0
0
Report
उदयपुर में अवैध हथियार के मामले में आदतन अपराधी रोहित सिंह गिरफ्तार
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर की धानमंडी थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल बरामद की। एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर धानमंडी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रोहित सिंह उर्फ ढोकला को गिरफ्तार किया। आरोपी रावजी का हाटा स्थित गणेश कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल जब्त की है आरोपी रोहित सिंह के खिलाफ उदयपुर शहर के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट और जुए सहित कुल 13 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी से अवैध हथियार के स्रोत और इससे जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर गहन पूछताछ कर रही है।0
0
Report
Advertisement
नापासर में 433 ग्राम अफीम के साथ आरोपी दबोचा; पुलिस का तीसरे दिन बड़ा अभियान
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर के नापासर से खबर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी नापासर पुलिस की लगातार तीसरे दिन बड़ी कार्रवाई पुलिस ने 433 ग्राम अफीम के साथ आरोपी को दबोचा थाना अधिकारी कविता पुनिया की टीम ने नौरंगदेसर टोल के पास आरोपी को पकड़ा आरोपी को 433 ग्राम अफीम के साथ आया गिरफ्त में जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने की कार्रवाई。0
0
Report
रीको ने प्रत्यक्ष आवंटन-2025 व ई-नीलामी से माइलस्टोन नियमों में राहत दी
Jaipur, Rajasthan:प्रदेश में निवेश करने वाले उद्यमियों के लिए अच्छी खबर, उद्यमियों को मध्यवर्ती माइलस्टोन के नियमों में राहत दी गई है। रीको ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत फैसला लेते हुए प्रत्यक्ष आवंटन योजना-2025 और ई-नीलामी के माध्यम से भूखंड लेने वाले उद्यमियों को राहत दी है। रीको डिस्पोजल ऑफ लैंड रूल्स, 1979 के नियम 3(एजे) और नियम 21 में आंशिक संशोधन कर यह सुविधा दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप राज्य में अधिक से अधिक उद्यम लगाने के उद्देश्य से उद्यमियों को राहत देने के लिये नियमों का सरलीकरण किया जा रहा है। रीको के इस फैसले से उद्योग स्थापित करना आसान होगा, उद्यमियों पर अनावश्यक दबाव कम होगा और प्रदेश में निवेश को बढ़ावा मिलेगा।0
0
Report
उड़ीसा-सीमांत पर गांजा तस्करी: बस्तर पुलिस ने दो गिरफ्तारी, 12.7 किलोग्राम गांजा बरामद
Jagdalpur, Chhattisgarh:उड़ीसा सीमाक्षेत्र में गांजा तस्करी को बस्तर पुलिस ने एक बार फिर विफल कर दिया, धनपुंजी फॉरेस्ट नाका के पास दोनों आरोपी गांजा लेकर यात्री बस का इंतजार कर रहे थे, इस बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच घेराबंदी कर आरोपी हरिओम शर्मा और मोनू चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया, आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 12 किलो 700 गांजा बरामद किया जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख 35 हजार रुपए आंकी गई है, दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के निवासी है पुलिस के अनुसार आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश जा रहे थे, आरोपियों के खिलाफ नगरनार थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।0
0
Report
Advertisement
