icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शराब दुकान में नशेड़ियों का तांडव: 4 गिरफ्तार, 9 फरार, इलाके में दहशत

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर बमनौरा थाना क्षेत्र में पुलिस थाने से महज 600 मीटर दूर स्थित आबकारी शराब दुकान पर नशेड़ियों ने जमकर तांडव मचाया। इस वारदात में 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि 9 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में धुत असामाजिक तत्वों ने शराब दुकान के कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वो दुकान के अंदर घुस गए और जमकर तोड़फोड़ की। उपद्रवियों ने दुकान में रखी लाखों रुपये की शराब की बोतलें फोड़ दीं। इतना ही नहीं बाहर खड़ी एक बोलेरो गाड़ी को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। अचानक हुई इस हिंसक वारदात से पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई। सूचना मिलते ही एसडीओपी अलावा, थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने तत्तकाल कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि 9 अन्य आरोपियों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई है, पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
0
0
Report

डांग में गांजे की खेती पकड़ी गई, 30.69 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार

ડાંગ જિલ્લામાં ગાંજાના વાવેતરનો મોટો કેસ ઝડપાયો વઘઈ તાલુકાના બરડા ગામમાં પોલીસ ગાંજાના છોડનું વાવેતર ઝડપી પાડ્યું LCB અને વઘઈ પોલીસની સંયુક્ત ટીમે કાર્યવાહી કરી હરીભાઈ રડકેશભાઈ રાઠોડના ઘરના પાછળના વાડામાં ગાંજાનું વાવેતર ઝડપાયું 03 થી 13 મોટો નાના-મોટા ગાંજાના 10 છોડ મળી આવ્યા ગાંજાના છોડનું કુલ વજન 30.69 કિલો હોવાનું સામે આવ્યું ઝડપાયેલા મુદ્દામાલની કિંમત રૂ. 15,48,400 હોવાનું પોલીસનું અનુમાન પોલીસે આરોપી હરીભાઈ રસાઠોડની ધરપકડ કરી NDPS એક્ટ હેઠળ ગુનો નોંધી વધુ તપાસ હાથ ધરાઈ ડાંગ LCBની કાર્યવાહીથી જિલ્લામાં અત્યાર સુધીનો સૌથી મોટી રકમનો ગાંજાના વાવેતરનો કેસ ઝડપાયો હોવાનું પોલીસ દ્વારા જણાવાયું
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026: कल महापौर पद के लिए मतदान की तैयारी तेज

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026: कल महापौर पद के लिए मतदान जोधपुर। नगर निगम महापौर पद के चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कल महापौर पद के लिए मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिला कलेक्टर आलोक रंजन और पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया नगर निगम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान नगर निगम आयुक्त राहुल जैन और डीसीपी कमल शेखावत सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मतदान केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती, आरओ और अधिकारियों की जिम्मेदारियों, सिटिंग अरेंजमेंट तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत निरीक्षण किया। पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस फोर्स का कहां और किस तरह डिप्लॉयमेंट रहेगा, आरओ और अन्य अधिकारी कहां तैनात होंगे तथा मतदान प्रक्रिया के दौरान व्यवस्थाएं किस प्रकार संचालित होंगी, इन सभी बिंदुओं की समीक्षा की गई है。
0
0
Report
Advertisement

बांसवाड़ा में भाजपा पार्षद महेश तेली कांग्रेस में शामिल

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा भाजपा के पार्षद महेश तेली ने कांग्रेस का दामन थाम लिया. महेश तेली हाल ही में भाजपा के टिकट पर वार्ड 47 से चुनाव जीतकर पार्षद बने थे और जिले में सबसे अधिक मत से जीत हासिल की थी. आज महेश तेली कांग्रेस पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहाँ कांग्रेस जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. बताया जा रहा है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता धनसिंह रावत और हकरू मईडा के फैसलों को लेकर तेली नाराज चल रहे थे. उप सभापति के नाम की घोषणा के बाद से ही महेश तेली लगातार सोशल मीडिया के जरिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर तंज कसते नजर आ रहे थे. पिछले चार दिनों से उनके सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज थी, वही बीजेपी में बांसवाड़ा विधानसभा के दो बड़े नेताओं के कारण तेली ने बीजेपी छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ली है, तेली का नाम उपसभापति में भी सबसे आगेचल रहा था, इनको नहीं बनाया तबसे यह नाराज भी चल रहे थे
0
0
Report

डारडाहिंद को ग्राम पंचायत में शामिल करवाने की मांग, ग्रामीण कलेक्टर दफ्तर पहुंचे

Tonk, Rajasthan:टोंक: डारडाहिंद को ग्राम पंचायत में शामिल करने की मांग, बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया गया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के समक्ष अपनी मांग रखते हुए डारडाहिंद को पुनः ग्राम पंचायत क्षेत्र में शामिल करने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार, परिसीमन के दौरान डारडाहिंद को टोंक नगर परिषद में शामिल किया गया था। ग्रामीण नगर परिषद में शामिल किए जाने का विरोध कर रहे थे। इसी विरोध के चलते नगर परिषद के वार्ड नंबर-2 के चुनाव का भी बहिष्कार किया गया था, जिसके कारण वार्ड में चुनाव नहीं हो सका। अब ग्रामीणों ने डारडाहिंद को नगर परिषद से हटाकर ग्राम पंचायत चुनाव में शामिल करने की मांग उठाई है। इसी मांग को लेकर ग्रामीण बड़ी संख्या में टोंक कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और प्रशासन को अपनी समस्या से अवगत कराया।
0
0
Report
Advertisement

ग्रेटर नोएडा बस आग: कानपुर देहात से कनेक्शन, चालक हिरासत में

Kanpur, Uttar Pradesh:Kanpur Dehat. Greater Noida में Yamuna Expressway पर बुधवार देर रात हुए दर्दनाक बस अग्निकांड की खबर जैसे ही कानपुर देहात के Rasulabad क्षेत्र के Kanpatiyapur गांव पहुंची, गांव में सन्नाटा और चिंता का माहौल बन गया। हादसे में स्लीपर बस में सवार 9 यात्रियों की मौत हुई है, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। बस दिल्ली से महोबा की ओर जा रही थी और रात करीब 11:30 बजे आग की चपेट में आ गई। इस हादसे का कनेक्शन कानपुर देहात के Rasulabad से भी जुड़ा है। बताया जा रहा है कि बस का चालक पवन कुमार Rasulabad कोतवाली क्षेत्र के Kanpatiyapur गांव का रहने वाला है। पवन पिछले करीब 15 वर्षों से ड्राइविंग कर रहा है और करीब पांच साल से बस चला रहा है। हालांकि, हादसे के बाद परिवार के लोग उससे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। पवन अपने परिवार के साथ नोएडा में किराए के मकान में रहता है। उसके परिवार में पत्नी और 13 साल का बेटे शुभम है। पवन के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वह पांच भाइयों में से एक है। भाइयों में राजनिश, संजीव, प्रवीण, पवन और किशन शामिल हैं। परिवार के मुताबिक चार भाई नोएडा में रहते हैं, जबकि एक भाई गांव में रहता है। प्रवीण गांव में पंडिताई का काम करते हैं और बाकी भाई नोएडा में नौकरी करते हैं। पवन के चाचा माधव पांडये ने बताया कि मोबाइल पर हादसे का वीडियो देखने के बाद परिवार को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पवन को फोन मिलाया गया, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो सका और उसका नंबर बंद बताया गया। हालांकि, हादसे से जुड़ी ताजा पुलिस रिपोर्टों में चालक और परिचालक को हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई है। इसलिए पवन की स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। माधव पांडेय ने यह भी बताया कि गांव में रहने वाले पवन के भाई की बेटी को एक दिन पहले सांप ने काट लिया था। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए लेकर गए हैं। ऐसे में एक तरफ परिवार पहले से ही चिंता में था और दूसरी तरफ ग्रेटर नोएडा बस हादसे की खबर ने उनकी बेचैनी बढ़ा दी। उधर, पुलिस के मुताबिक बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। आग लगने के बाद कई यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि कुछ यात्री बस के अंदर फंस गए। पुलिस के अनुसार नौ लोगों की मौत आग और दम घुटने से हुई। हादसे की वजह की जांच जारी है। कनपटियापुर गांव में अब लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि पवन की स्थिति क्या है और हादसे की जांच में आखिर क्या सामने आता है।
0
0
Report

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा: नकली मिलावट रोकने के लिए कड़ा एक्शन प्लान

Noida, Uttar Pradesh:त्योहारों के दौरान विजिलेंस बढ़ाने और नकली/मिलावटी खाद्य सामग्री पर तेज एक्शन करने के एक्शन प्लान पर चर्चा होगी फूड सेफ्टी, ई कॉमर्स, क्विक कॉमर्स और मिस लीडिंग क्लेम को लेकर चर्चा FOPL यानी Front of the Pack Labeling को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दिए हलफनामे को लागू करने की गाइडलाइंस और उसको गंभीरता से इंप्लीमेंट करने पर प्रेजेंटेशन होने की उम्मीद लाल Hexagon वार्निंग को 1 ही चरण में लागू करने, 4 महीने के भीतर नियमन के साथ कंपनियों को पैकिंग बदलने के लिए अधिकतम 1 साल की मोहलत हालांकि मामले में सुप्रीम कोर्ट 28 सितंबर को सुनवाई करेगा एनालॉग पनीर को लेकर ड्राफ्ट नियमों पर होगी चर्चा FSSAI ने ड्राफ्ट नियम पर 60 दिनों में मांगे हैं सुझाव और आपत्तियां FSS एक्ट के अनुसार इंप्लीमेंटेशन को सख्त करने पर बातचीत होगी बच्चों की पहुंच से जंक फूड दूर रखने के लिए नए नियमों पर स्ट्रेटजी के साथ करवाई करने के निर्देश संभव
0
0
Report
Advertisement

चायल के स्कूल में सुविधाओं की कमी पर छात्रों का तेज हंगामा

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले के चायल स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में स्कूल की अव्यवस्थाओं को लेकर जेन जी छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्रों ने बिजली, पंखे, साफ-सफाई और शुद्ध पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि स्कूल में जरूरी व्यवस्थाएं नहीं होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। इसके बाद छात्रों ने नाराजगी जताते हुए स्कूल प्रशासन के खिलाफ विरोध किया。 अब देखना होगा कि स्कूल प्रशासन छात्रों की शिकायतों पर क्या कार्रवाई करता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top