सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
आज शारदीय नवरात्र का पहला दिन है आज मां के शैलपुत्री रूप की पूजा की जाती है। जिले के सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर में देर रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी, सुबह 3 बजे मंदिर का कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। जिसके बाद हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किया, वही सुबह 4 बजे से विशेष आरती का आयोजन किया। थावे दुर्गा मंदिर के प्रधान पुजारी संजय पाण्डेय ने बताया कि आज मां शैलपुत्री रूप की पूजा की जाती है। यहां बिहार के अलावे यूपी व नेपाल से भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|