हथुआ SDPO के नेतृत्व में त्योहारों को लेकर मीरगंज में हुई स्पॉट मीटिंग
Hathua, Bihar:मीरगंज के लाइन बाजार में हथुआ SDPO आनंद मोहन गुप्ता के नेतृत्व में महावीरी आखड़ा, जन्माष्टमी और चेहल्लुम को लेकर स्पॉट मीटिंग और शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में आगामी त्योहारों के लिए जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने हेतु आम जनता और जनप्रतिनिधियों को दिशा-निर्देश दिए गए। मौके पर SDPO, SDO, और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
