गोपालगंज में विदेश से तस्करी कर लाए गए 200 ग्राम सोना जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज पुलिस ने बरौली के कहला गांव में विदेशी तस्करी से लाए गए 200 ग्राम सोना जब्त किया है और मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर रवि कुमार और संतोष कुमार शर्मा, दोनों सिवान जिले के निवासी हैं और ये सोना लखनऊ एयरपोर्ट से तस्करी कर बिहार ले जा रहे थे। बरामद सोने की कीमत लगभग 15 से 20 लाख रुपये आंकी जा रही है। SP स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोल्ड और तस्करों को गिरफ्तार किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
