Back
दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में पैसे के विवाद के बाद प्रशासन ने गांव में सुरक्षा कैंप शुरू किया
MKMUKESH KUMAR
Feb 05, 2026 15:45:59
Darbhanga, Bihar
दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिनगर गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी भारी पुलिस बल के साथ गांव में कैंप कर रहे हैं और पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिला रहे हैं।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी भी गांव पहुंचे जहां ग्रामीणों से बात कर शांति बनाये रखने की अपील किया। गांव में शांति समिति की बैठक आयोजित कर माहौल सामान्य बनाने का प्रयास किया गया।
इस पूरे मामले पर दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि 30 जनवरी को हुए विवाद को लेकर पंचायत भी आयोजित हुई थी, जहां नोकझोंक की घटना सामने आई थी। 31 जनवरी को एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के घर में घुसकर मारपीट किए जाने के बाद मामला दर्ज किया गया।
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पूरे ब्राह्मण गांव पर प्राथमिकी दर्ज होने की खबर गलत है। गांव की आबादी लगभग 3000 है, जिनमें से करीब 70 लोग नामजद तथा 100 से 150 अज्ञात के रूप में आरोपित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग निर्दोष हैं, उन्हें डरने की जरूरत नहीं है, जबकि दोषियों पर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई अवश्य होगी।
उन्होंने बताया कि बिरौल डीएसपी, एसडीओ समेत अन्य पदाधिकारी लगातार शांति समिति की बैठक कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं तथा क्षेत्र की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। जांच में जो लोग निर्दोष पाए जाएंगे, उनके नाम प्राथमिकी से हटा दिए जाएंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 07, 2026 04:33:040
Report
JSJAMNJAY SINHA
FollowFeb 07, 2026 04:32:550
Report
DTDhiraj Thakur
FollowFeb 07, 2026 04:32:330
Report
SPSanjay Prakash
FollowFeb 07, 2026 04:32:090
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 07, 2026 04:32:010
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 07, 2026 04:31:290
Report
DPDharmendra Pathak
FollowFeb 07, 2026 04:31:190
Report
KJKamran Jalili
FollowFeb 07, 2026 04:30:220
Report
KJKamran Jalili
FollowFeb 07, 2026 04:30:150
Report
KJKamran Jalili
FollowFeb 07, 2026 04:30:090
Report
0
Report
0
Report
0
Report