icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
802125
Prakash Kumar BadalPrakash Kumar BadalFollow8 May 2025, 01:47 pm

Buxar: केसठ में आर्यन बाबू की भक्ति गायकी से झूमे श्रद्धालु, हजारों लोगों ने लिया आनंद

Kesath, Bihar:

मां काली मंदिर प्रांगण में चल रहे शत चंडी महायज्ञ और मां काली प्राण प्रतिष्ठा के सातवें दिन मंगलवार को भोजपुरी के लिटिल स्टार और दसियांव गांव के निवासी आर्यन बाबू ने अपनी भक्ति गायकी से श्रद्धालुओं को रात भर झूमने पर मजबूर कर दिया। मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालु उनकी प्रस्तुति को सुनने के लिए जुटे थे। आर्यन बाबू के सुरों और भक्ति गीतों ने सभी को भावविभोर कर दिया। उनका कार्यक्रम भक्ति के साथ-साथ सांस्कृतिक रंगों से भी भरा हुआ था, जो श्रद्धालुओं के लिए एक खास अनुभव बना। इस मौके पर केसठ पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार यादव उर्फ गामा पहलवान भी मौजूद रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर असली दिखी वॉल पेंटिंग, ड्राइवर भ्रमित होकर आगे बढ़ गया

Noida, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से चर्चा में है, जिसमें एक ट्रक ड्राइवर की नजरों का भ्रम लोगों के लिए हैरानी और मनोरंजन का कारण बन गया है. वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि यह घटना दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुई, जहां सड़क के किनारे बनी एक बेहद वास्तविक दिखने वाली वॉल पेंटिंग को ड्राइवर ने खुला रास्ता समझ लिया और ट्रक उसी दिशा में बढ़ा दिया...यूजर्स भी समझ नहीं पा रहे कि आखिर पेंटर की तारीफ करनी चाहिए या डांटना चाहिए. पेंटिंग को सड़क समझ बैठा ड्राइवर चढ़ा दिया ट्रक, यूजर्स भी हुए हैरान
0
0
Report

आदिवासी बच्चों को गाली देने के मामले में TI रतन सिंह परिहार खिलाफ FIR

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल आदिवासी छात्रों को गाली देने का मामला TI रतन सिंह परिहार पर FIR की मांग आदिवासी संगठन JAYS का विरोध प्रदर्शन TI रतन सिंह परिहार को किया जा चुका है निलंबित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग प्रदर्शन में पहुंचे अंबेडकर पार्क में आदिवासी समाज का विरोध प्रदर्शन कुछ दिन पहले आदिवासी बच्चों ने किया था विरोध प्रदर्शन प्रदर्शन के दौरान वीडियो हुआ था वायरल वायरल वीडियो में रतन सिंह परिहार आदिवासी बच्चों को दे रहे थे गाली अंबेडकर पार्क से सीएम हाउस घेराव करने निकले कार्यकर्ता पुलिस ने कार्यकर्ताओं को तरुण पुष्कर के पास रोका पुलिस और जयस कार्यकर्ताओं के बीच धककमुक्की
0
0
Report

99 वर्षीय हेल्गा डफी ने पंखों पर खड़े होकर उड़ान भरी, इतिहास रचा

Noida, Uttar Pradesh:उम्र बढ़ने के साथ अक्सर लोग अपनी जिंदगी को आराम से बिताना पसंद करते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो उम्र को सिर्फ एक नंबर मानते हैं...99 साल की हेल्गा डफी ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है...जर्मनी में जन्मी और इंग्लैंड में रहने वाली हेल्गा ने 99 साल की उम्र में एक छोटे विमान के पंखों के ऊपर खड़े होकर उड़ान भरी और दुनिया की सबसे उम्रदराज विंग वॉकर बन गईं...उनका यह कारनामा न सिर्फ हैरान करने वाला है, बल्कि उन लोगों के लिए भी मोटिवेशन है जो बढ़ती उम्र के साथ अपने सपनों को पीछे छोड़ देते हैं 99 साल की महिला ने रचा इतिहास सपनों की कोई उम्र नहीं होती
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर ने पोषण माह 2026 में यूपी का नंबर-1 स्थान पाया

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर ने राष्ट्रीय पोषण माह-2026 में एक बार फिर उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चले अभियान के दौरान जिले में करीब 4 लाख 5 हजार पोषण संबंधी गतिविधियों का आयोजन कर उनकी फीडिंग की गई। लखीमपुर खीरी दूसरे और वाराणसी तीसरे स्थान पर रहा। जिलाधिकारी दीपक मीणा और सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी के मार्गदर्शन में बाल विकास विभाग ने यह उपलब्धि हासिल की। खास बात यह रही कि गोरखपुर की आंगनबाड़ी कार्यकत्री संध्या सिंह को टेक होम राशन वितरण में देशभर में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय मंच पर सराहना मिली। गोरखपुर ने पोषण माह-2026 में प्रदेश स्तर पर अपना दबदबा कायम रखा है। जिले में करीब 4 लाख 5 हजार गतिविधियों की फीडिंग के आधार पर गोरखपुर को पहला स्थान मिला है। लखीमपुर खीरी दूसरे और वाराणसी तीसरे स्थान पर रहा। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिनव मिश्र के मुताबिक, गोरखपुर वर्ष 2023 से लगातार पोषण माह और पोषण पखवाड़े की विभिन्न श्रेणियों में प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करता रहा है। इस अभियान की थीम थी—“हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी।” इस बार गोरखपुर के लिए एक और गौरव की बात रही। खजनी ब्लॉक के बसियाखोर गांव की आंगनबाड़ी कार्यकत्री संध्या सिंह को टेक होम राशन वितरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहा गया। देशभर से चुनी गई चार कार्यकत्रियों में शामिल संध्या सिंह ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। पोषण माह के दौरान सभी विकासखंडों में पोषण रेसिपी प्रतियोगिता, क्विज, रंगोली, मेहंदी और स्वदेशी खिलौने बनाने जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, सुपरवाइजरों, सीडीपीओ और सहयोगी संस्थाओं की भागीदारी रही। जिला प्रशासन ने अभियान से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करने की बात कही है。
0
0
Report

लखीमपुर खीरी: खेत से चारा लेने गया किसान शिवराम पर धारदार हमला, मौत

Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली इलाके के मथना गांव में खेत से चारा लेने गए किसान शिवराम की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को हुई वैसे ही लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और हंगामा करने लगे। इस बीच मौके पर पुलिस ने लोगों को समझाने बुझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन पुलिस को शव मौके से पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के लिए भारी विरोध का सामना करना पड़ा। घटना के पीछे पुरानी रंजिश के एंगल से जांच की जा रही है हालांकि परिजनों ने किसी प्रकार की रंजिश से इनकार किया है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। शव पर शार्प इंजरी के निशान पाये गए है। अभी तक अज्ञात हमलावरों का कुछ पता नहीं लग पा रहा है पुलिस मामले की इन्वेस्टीगेशन में लगी हुई है और मामले का जल्द खुलासा करने का दावा पुलिस द्वारा किया जा रहा है。
0
0
Report
Advertisement

वीकेंड पर नैनीताल-भवाली में ट्रैफिक नियंत्रण, पुलिस ने प्रमुख चौराहों पर तैनाती बढ़ाई

Haldwani, Uttarakhand:वीकेंड पर कैंची धाम, नैनीताल और भवाली पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, अधिकारी खुद मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं और अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दे रहे हैं। यात्रा व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानने के लिए एसपी क्राइम विभिन्न यातायात पॉइंटों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान पुलिसकर्मियों को यातायात सुचारु रखने और जरूरत के अनुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही शटल सेवा और स्टीकर व्यवस्था पर भी लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि पर्यटकों और श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े। नैनीताल पुलिस के मुताबिक वीकेंड के दौरान यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी मुस्तैदी से तैनात है। पुलिस ने स्थानीय जनता, पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराने के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
0
0
Report
0
0
Report

बड़वापुर में 501 कन्याओं का पूजन कर बांटे उपहार।

KDKAPIL DEVFollow13m ago
Sadawpur, Pali, Uttar Pradesh:बड़वापुर में 501 कन्याओं का पूजन कर बांटे उपहार शारदीय नवरात्र पर विधि-विधान से हुआ कन्या पूजन, वैदिक मंत्रोच्चार से भक्तिमय हुआ माहौल ज्ञानपुर। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर ज्ञानपुर तहसील अंतर्गत बड़वापुर गांव में कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजनकर्ता उत्कर्ष त्रिपाठी ने 501 कन्याओं का विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर उन्हें उपहार वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान विद्वान आचार्य ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पूजन संपन्न कराया। धार्मिक परंपराओं के अनुरूप कन्याओं का पूजन किया गया। इस दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। कन्याओं को उपहार देकर उनका सम्मान किया गया। नवरात्र में कन्या पूजन का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। मान्यता है कि कन्याओं में देवी स्वरूप का दर्शन कर उनकी पूजा-अर्चना करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है। इसी आस्था के साथ आयोजित कार्यक्रम में 501 कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम के माध्यम से नवरात्र की धार्मिक परंपरा और कन्या सम्मान का संदेश दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

सांसद राजकुमार रोत का डूंगरपुर-सागवाड़ा दौरा: बीएपी उम्मीदवारों के समर्थन में बैठके, भाजपा पर निशाना

Dungarpur, Rajasthan:सांसद राजकुमार रोत का दौरा, सागवाड़ा क्षेत्र में बीएपी उम्मीदवारों के समर्थन में की बैठकें, भाजपा पर साधा निशाना बांसवाड़ा - डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत आज डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा क्षेत्र के दौरे पर थे। अपने दौरे के दौरान सांसद राजकुमार रोत ने सागवाड़ा के अलग - अलग गांवों में चुनावी बैठकें लेते हुए बीएपी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार किया। वही इस दौरे के दौरान सांसद राजकुमार रोत ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अपने दौरे के दौरान सांसद राजकुमार रोत ने बर्बोदनिया, घाटा का गांव, लिंबडिया, खड़गदा, लिमडी, किशनपुरा गांवों में जाकर पंचायती राज चुनाव को लेकर बैठकें की। इस दौरे पर सांसद राजकुमार रोत ने जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए खड़े बीएपी के समर्थन में प्रचार करते हुए जनता से वोट मांगे। इस मौके पर सांसद राजकुमार रोत ने भाजपा सरकार और उसकी नीतियों पर जमकर हमला बोला। राजकुमार रोत ने परिसीमन की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा ने चुनावों में हार के डर से पंचायतों, वार्डों और जिला परिषदों की सीमाओं में मनमाने ढंग से बदलाव किए हैं। भाजपा पहले से ही हार मान चुकी है और इसका सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि उन्होंने परिसीमन में भारी गड़बड़ी की है। परिसीमन हमेशा भौगोलिक परिस्थितियों और जनता की सहूलियत को ध्यान में रखकर होना चाहिए, लेकिन वर्तमान सरकार ने केवल अपनी राजनीतिक सुविधा के हिसाब से वार्डों और सीमाओं को तोड़ा-मरोड़ा है। वन नेशन, वन इलेक्शन' पर घेरा 'एक देश, एक चुनाव' की अवधारणा पर तीखा प्रहार करते हुए सांसद ने कहा कि यदि दिल्ली के सांसद से लेकर गांव के सरपंच तक के चुनाव एक साथ कराए जाएंगे, तो इससे गांव, गरीब और किसान के बुनियादी मुद्दे पूरी तरह से गायब हो जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर चुनाव का दायरा और मुद्दा अलग होता है—पंचायती राज में गांव की सड़कों, पानी, बिजली और स्कूलों के मुद्दे होते हैं, जबकि देश के चुनाव में राष्ट्रीय नीतियां। एक साथ चुनाव कराने से ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक समस्याएं राष्ट्रीय नारों के शोर में दब जाएंगी。 अर्थव्यवस्था और जीडीपी का सच कुछ और, कागजों पर कुछ और देश की आर्थिक स्थिति और विकास के दावों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति लगातार नीचे जा रही है। वास्तविक धरातल पर गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई से जनता परेशान है, जबकि सरकार झूठे आंकड़ों और प्रचार के जरिए जीडीपी की गुलाबी तस्वीर पेश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का ध्यान आम जनता को मजबूत बनाने के बजाय अपने संगठन और उससे जुड़े आर्थिक तंत्र को मजबूत करने पर केंद्रित है। जनता की सोच और वोट से ही बदलेगी व्यवस्था राजकुमार रोत ने ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों की इस सोच को बदलने का एक ही जरिया है पंचायती राज और आगामी चुनावों में जनता अपने मत की ताकत से इन्हें करारा जवाब दे और अपने अधिकारों की रक्षा करे。
0
0
Report

बुराड़ी के उपभोक्ता ने 17 दिनों में चार बिजली बिलों पर सवाल उठाए

New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी से बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। कमालपुर में रहने वाले विनोद मृदुल का आरोप है कि महज 17 दिनों के भीतर उनके घर चार बार बिजली का बिल भेजा गया। शिकायत के बाद भी राहत नहीं मिली और चौथी बार फिर नया बिल भेज दिया गया। पीड़ित ने शिकायत की और विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी। शुरुआती बिल शून्य रुपये थे, उसके बाद बिल बढ़कर करीब 3900 रुपये तक पहुँच गए। विनोद ने मुख्यमंत्री को ईमेल कर शिकायत भेजी, पर मामला जस का तस रहा। चौथी बार 2740 रुपये कर दिया गया। एक उपभोक्ता के बिल में बार-बार बदलाव ने बिलिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि वे गलत/मनमाने बिल का भुगतान नहीं करेंगे और अदालत का रुख करेंगे। सवाल है कि 17 दिनों में इस तरह चार बिल कैसे भेजे गए? अगर बिलिंग में गलती थी तो उसे समय रहते ठीक क्यों नहीं किया गया? अब विभाग इस मामले की जांच करेगा या नहीं।
0
0
Report
Advertisement

आनंद पर्वत इलाके में डीटीसी बस हादसे पर मुंडका में शव रखकर चक्का जाम

New Delhi, Delhi:आनंद पर्वत में सड़क हादसے पर प्रदर्शन शव को रखकर सड़क पर किया चक्का जाम डीटीसी की लापरवाही पर उठाये सवाल स्थान : मुंडका दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में डीटीसी बस की टक्कर में दो लोगो की दर्दनाक मौत हुई थी जिसको लेकर मुंडका की मुख्य सड़क पर परिजनों ने शव को लेकर चक्का जाम किया। मृतक के परिजनों का कहना है की डीटीसी की लापरवाही से हुए इस हादसे में मृत हुए व्यक्ति के परिवार और उनके बच्चो की शिक्षा का खर्च की जिम्मेदारी जब तक तय नहीं की जाएगी तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। मृतक के परिजनों संग प्रदर्शन करने गांव के लोग भी बड़ी संख्या में एकत्रित होकर पहुंचे। जाम को खुलवाने और परिजनों को समझाने पहुंचे दिल्ली पुलिस के अधिकारी।
0
0
Report

सीआर पार्क में दिल्ली-एनसीआर का सबसे बड़ा मां दुर्गा पंडाल सज गया

New Delhi, Delhi:एंकर सीआर पार्क में लगा दिल्ली एनसीआर का सबसे बड़ा मां दुर्गा पंडाल. लोकेशन सीआर पार्क साउथ दिल्ली. ज़ी मीडिया के लिए विजय कुमार की रिपोर्ट. सीआर पार्क में लगा माता दुर्गा का सबसे बड़ा पंडाल जिसमें कोलकाता से लाई गई माता मूर्तियाँ मिट्टी से बनायी गयीं और माता की मूर्ति बनाने के लिए कारीगरों को भी कोलकाता से बुलाया गया. 2 महीने पहले मिली जानकारी के अनुसार तस्वीरों में आप देख सकते हैं किस तरीके से सीआर पार्क के अंदर मां दुर्गा का नवरात्रों में पंडाल लगा हुआ है और रोज़ाना पूजा याचना अर्चना होती है. सीआर पार्क में सबसे ज्यादा बंगाली रहते हैं और पंडाल के अंदर रोज़ाना 1 लाख लोगों का मां भोग प्रसाद दिया जाता है और मां दुर्गा के पंडाल में काफी लोगों की भीड़ लगी रहती है. आठवीं और नवमी के दिन लगभग कई हजार लोगों की भीड़ लगी रहती है. इंतजाम को लेकर तस्वीरों में आप देख सकते हैं किस तरीके से पंडाल के अलावा जगह-जगह स्टॉल लगाई गई हैं और काफी पुख्ता इंतजाम है पुलिस पोस्ट बनाई गई है सीसीटीवी कैमरे दिल्ली पुलिस के इंतजार में और भारी बल पुलिस फोर्स और अलग से सुरक्षा गार्ड और फोर्स लगाई गई है.
0
0
Report

वाल्मीकि से बक्सा तक: बिहार के बाघों का ट्रांसलोकेशन अभियान शुरू

Bagaha, Bihar:बिहार के इकलौते वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से पश्चिम बंगाल के बक्सा टाइगर रिजर्व में बाघों को ट्रांस लोकेट करने की प्रक्रिया तेज़ है। दरअसल बंगाल के बक्सा में बाघों की आबादी बढ़ाने के लिए वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से एक बाघिन को बीते दिनों सफलतापूर्वक शिफ्ट किया गया है। अब अगले चरण में एक नर बाघ और उसके बाद दूसरी बाघिन को भी बक्सा भेजने की योजना बनाई गईं है। इस अंतरराज्यीय पहल से बिहार के बाघों के जरिये बक्सा टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़ाने और संरक्षण को मजबूती मिलने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि एनटीसी की अनुमति के बाद वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से बीते 29 सितंबर को एक बाघीन को पकड़ा गया जिसे गांधी जयंती के मौके पर बक्सा टाइगर रिजर्व में रिलीज कर दिया गया अब फिर एक नर बाघ समेत मादा बाघीन को पकड़कर भेजने की तैयारी चल रही है। इस संबंध में वीटीआर के वन संरक्षक सह निदेशक गौरव ओझा ने बताया कि जिस टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या काफी कम या शून्य होती है, वहां बाघों की आबादी बढ़ाने के तहत दूसरे मिलते-जुलते टाइगर रिजर्व से बाघों को स्थानांतरित किया जाता है। इसके लिए दोनों क्षेत्रों के पारिस्थितिकी तंत्र, जलवायु, जंगल और प्राकृतिक आवास का वैज्ञानिक अध्ययन किया जाता है। जिसमें एनटीसीए, WII और सुन्दर वन समेत बक्सा के अलावा खुद VTR के विशेषज्ञ शामिल रहें। उन्होंने आगे बताया कि अध्ययन में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व और बक्सा टाइगर रिजर्व के पारिस्थितिकी तंत्र में समानता पाई गई। जिसके बाद राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) और भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) की सहमति से बाघों को स्थानांतरित करने की योजना बनाई गई है। लिहाजा पहले चरण में एक बाघिन को सफलतापूर्वक भेजा गया है। VTR के CF गौरव ओझा के मुताबिक वैज्ञानिक अध्ययन के बाद वीटीआर से दो मादा बाघिन और एक नर बाघ को बक्सा भेजने की योजना पर सहमति बनी है। इसके तहत पहले चरण में 29 सितंबर को एक बाघिन को पकड़ा गया जिसे दो अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के बक्सा टाइगर रिजर्व के जंगल में छोड़ दिया गया। ट्रांस्ट लोकेट योजना के अगले चरण में एक नर बाघ को बक्सा टाइगर रिजर्व भेजने की तैयारी है। इसके लिए एनटीसीए और डब्ल्यूआईआई की अध्ययन टीम की निगरानी में विशेष अभियान चलाया जाएगा। नर बाघ के स्थानांतरण के बाद परिस्थितियां अनुकूल रहने पर एक और बाघिन को भेजने की योजना है हालांकि इस योजना के तहत ट्रांस लोकेशन से बाघों की संख्या प्रभावित नहीं होंगी। बता दें कि बाघ संरक्षण में वीटीआर की अहम भूमिका है क्योंकि नेपाल सीमा पर करीब 980 वर्ग किलोमीटर में फैले क्षेत्र में बाघ समेत उनके शावकों सहित 70 की संख्या इसका जिता जागता उदाहरण है। निश्चित तौर पर वीटीआर से बक्सा टाइगर रिजर्व में बाघों का स्थानांतरण वन्यजीव संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। इससे बक्सा में बाघों की आबादी बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है। साथ ही, इस पहल से बाघों के संरक्षण के लिए अलग-अलग राज्यों के वन विभागों और वैज्ञानिक संस्थानों के बीच समन्वय भी मजबूत होगा जो न केवल वाल्मीकि टाइगर बल्कि बिहार के लिए गौरव का क्षण है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top