802301
आरा सदर अंचल कार्यालय से जिलाधिकारी ने किया दलाल को गिरफ्तार
Arrah, Bihar:भोजपुर जिले के अंचल कार्यालयों से लगातार शिकायत मिलने के बाद आज भोजपुर जिलाधिकारी राजकुमार खुद एक्शन में आकर आरा सदर प्रखंड पहुंच गए। पिछले कई दिनों से आरा सदर प्रखंड के आंचल कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के दोहन की शिकायत मिलने से जिलाधिकारी भोजपुर राजकुमार एक्शन लेने के मूड में थे। वहीं उन्होंने आरा सदर प्रखंड पहुंचकर अंचल कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी के एक दलाल उमेश कुमार को पैसा लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मरकाटोला घाट पर ट्रक से टक्कर, छह की मौत, 11 घायल
Raipur, Chhattisgarh:बालोद जिले के पुरूर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 पर एक भीषण सड़क हादसा पेश आया है। रायपुर को सीधे बस्तर संभाग से जोड़ने वाले इस व्यस्त मार्ग के मरकाटोला घाट पर अनाज से भरे एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में धुमाल पार्टी के 6 सदस्यों की जान चली गई, जबकि 11 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। खराब गाड़ी को दुरुस्त कर रहे थे कवर्धा के कलाकार पुलिस से प्राप्त विवरण के मुताबिक, सभी पीड़ित कवर्धा (कबीरधाम) जिले के रहने वाले थे और जगदलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में धुमाल बाजा बजाने जा रहे थे। मरकाटोला घाट पार करते वक्त उनके वाहन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर कुछ युवक उसे ठीक करने का प्रयास करने लगे, जबकि कुछ साथी पास में मैकेनिक ढूंढने निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने खड़े वाहन को पीछे से सीधी टक्कर मार दी और करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। बोरियों के नीचे दबे युवक, मलबे में तब्दील हुए दोनों वाहन टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों ही वाहनों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के प्रभाव से ट्रक में लदी अनाज की सैकड़ों बोरियां छिटक कर नीचे दब गए युवकों पर गिर पड़ीं। पूरा मार्ग धुमाल बाजे, बड़े साउंड स्पीकर, टूटे कलपुर्जों और अनाज से पट गया। चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी。 भारी बारिश के बीच तीन थानों की टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन घटना की सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस टीम राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची। जिले में बीते 36 घंटों से लगातार जारी मूसलाधार बारिश के बावजूद जवानों ने बोरियों और मलबे को हटाकर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। 2 युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि बाकी घायलों को तत्काल नजदीकी धमतरी जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान 4 अन्य युवकों की मृत्यु हो गई। 11 घायलों का उपचार जारी है, जिनमें से अति गंभीर मरीजों को रायपुर हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद आला अधिकारी और जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया। क्या कहा अधिकारी ने "हादसे में कुल 6 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 2 की मौके पर और 4 की धमतरी अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु दर्ज की गई। 11 घायलों का इलाज जारी है तथा गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया है।"0
0
Report
महासमुंद के ईंट भट्ठों में मानव तस्करी नेटवर्क: पुलिस ने दबिश दी, 5 गिरफ्तार
Mahasamund, Chhattisgarh:महासमुंद से मानव तस्करी के उस काले साम्राज्य का खुलासा, जिसने गरीब मजदूर परिवारों को कर्ज, लालच और दबाव के जाल में जकड़ रखा था। मानव तस्करी की आड़ में नाबालिग से दैहिक शोषण का आरोप। नाबालिग के गर्भवती होने के बाद खुला पूरा राज। महासमुंद और ओडिशा के कथित मजदूर दलालों का नेटवर्क। महासमुंद से उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, गुजरात समेत दूसरे राज्यों तक मजदूरों की आवाजाही का आरोप। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पहले एडवांस रकम का लालच, फिर कर्ज का दबाव और उसके बाद दूसरे राज्यों के ईंट भट्ठों में कथित बंधुआ मजदूरी के लिए भेजा जाता था, और जब जांच की परतें खुलीं तो सामने आया मानव तस्करी, बाल मजदूरी और नाबालिगों के शोषण का कथित संगठित नेटवर्क। महासमुंद पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देशन में पुलिस ने इस कथित सिंडिकेट पर बड़ा शिकंजा कसते हुए महासमुंद और ओडिशा में 10 ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई में 1 करोड़ 48 लाख 54 हजार 750 रुपये नकद, मजदूर पलायन के रजिस्टर-डायरी, मोबाइल, बैंक दस्तावेज और अन्य सामग्री जब्त की गई। पांच आरोपी गिरफ्तार। 21 सितंबर, एक अस्पताल मेमो, और यहीं से खुलती है मानव तस्करी के कथित काले कारोबार की परत। पुलिस के मुताबिक, एक नाबालिग के शारीरिक शोषण और गर्भवती होने की जानकारी सामने आने के बाद जांच शुरू हुई। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को कथित तौर पर ऐसे नेटवर्क के सुराग मिले, जिसमें गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को एडवांस रकम देकर कर्ज के जाल में फंसाने और फिर दूसरे राज्यों में मजदूरी के लिए भेजने का आरोप है। पुलिस के अनुसार परिवारों को ईंट भट्ठों तक पहुंचाने के बाद उन पर काम करने का दबाव बनाया जाता था। यानी पहले जरूरत का फायदा, फिर कर्ज, और उसके बाद मजदूरी के नाम पर कथित बंधुआ मजदूरी। इस पूरे मामले में सबसे गंभीर आरोप 15 वर्षीय नाबालिग बालिका से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार नाबालिग को भी परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के एक ईंट भट्ठे पर भेजा गया था। आरोप है कि वहां उससे उम्र और क्षमता के विपरीत मजदूरी कराई गई और इसी दौरान भट्ठे के जेसीबी चालक पर नाबालिग के शारीरिक शोषण का आरोप सामने आया। एक नाबालिग, मजदूरी के लिए दूसरे राज्य पहुंची, और वहीं उसके साथ कथित अपराध हुआ। यही मामला पुलिस की जांच को मानव तस्करी के कथित बड़े नेटवर्क तक ले गया। इसके बाद महासमुंद पुलिस ने ओडिशा तक फैले कथित नेटवर्क पर एक साथ कार्रवाई की। 10 ठिकाने, कई संदिग्ध दस्तावेज, और करोड़ों की नकदी। पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान मजदूर पलायन के रजिस्टर और डायरी, मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, मॉर्टगेज स्टांप दस्तावेज और नोट गिनने की मशीन बरामद की गई। पुलिस का दावा है कि इन दस्तावेजों की जांच में बड़ी संख्या में मजदूरों को दूसरे राज्यों में भेजे जाने से जुड़े रिकॉर्ड मिले हैं। अब इन दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की मदद से पुलिस कथित नेटवर्क की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है। इस कार्रवाई में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी आरोपियों में मुकेश चंद्राकर, नसीम बानो उर्फ लता सबर, मनीष गुप्ता, नंदकुमार मोहंती उर्फ नंदू और पीयूष अग्रवाल शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक थाना खल्लारी में अपराध क्रमांक 104/2026 दर्ज किया गया है और विवेचना के दौरान बीएनएस की धारा 111 के तहत संगठित अपराध का प्रावधान जोड़ा गया है। अब जांच सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है। पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन, सीडीआर, बैंक खातों और बरामद दस्तावेजों की जांच कर रही है। किसने मजदूरों को जोड़ा? किसने एडवांस रकम दी? किसने उन्हें दूसरे राज्यों तक पहुंचाया? किन ईंट भट्ठों पर मजदूर भेजे गए? और इस कथित नेटवर्क में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं? इन सभी सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। महासमुंद में मानव तस्करी के कथित साम्राज्य पर पुलिस की बड़ी चोट, 10 ठिकानों पर दबिश, करीब डेढ़ करोड़ रुपये की नकदी जब्त, पांच गिरफ्तार, और अब मोबाइल से लेकर बैंक खातों तक खंगाले जा रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है क्या पांच गिरफ्तारियां इस कथित सिंडिकेट का अंत हैं, या फिर इनके पीछे अभी कई और चेहरे सामने आना बाकी हैं?0
0
Report
कोरबा की खदान विस्तार विरोध: मुआवजा, पुनर्वास और रोजगार के बिना कदम नहीं
Korba, Chhattisgarh:कोरबा में एसईसीएल की मानिकपुर खदान के विस्तार को लेकर हुई पर्यावरण जनसुनवाई में जमकर विरोध के स्वर गूंजे। ग्रामीणों ने दो टूक कहा—पहले लंबित मुआवजा, पुनर्वास और रोजगार का समाधान फिर खदान विस्तार की बात। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण, मजदूरों की सुरक्षा और विस्थापितों के अधिकारों को लेकर कई मांगें रखीं। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि खदान विस्तार से पहले पूर्व के भू-विस्थापितों के लंबित मुआवजा और पुनर्वास मामलों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग रखी। साथ ही कोयला परिवहन करने वाले वाहनों को पूरी तरह त्रिपाल से ढकने और धूल व वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की गई। जनसुनवाई में वायु, जल, ध्वनि और धूल प्रदूषण का वैज्ञानिक एवं पारदर्शी आकलन कराने की मांग भी उठी। ग्रामीणों ने क्षेत्र में पर्याप्त मेडिकल सुविधाएं और मजदूरों को जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इसके साथ ही स्थानीय लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए पारदर्शी शिकायत निवारण तंत्र बनाने की मांग रखी गई। ग्रामीणों का साफ कहना है—विकास के नाम पर उनके अधिकारों और पर्यावरण से समझौता मंजूर नहीं। भू-विस्थापितों के अधिकार, मजदूरों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को लेकर ठोस कार्रवाई के बाद ही खदान विस्तार की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए।0
0
Report
Advertisement
रायसेन के बरेली में गणेश विसर्जन के दौरान हिंसक विवाद, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के बरेली में गणेश विसर्जन के लिए जा रही गणेश समितियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। मामले में पुलिस ने दोनों समितियों के सदस्यों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
ऑपरेशन प्रहार में मथुरा पुलिस ने 85 किग्रा गांजे के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत बलदेव थाना पुलिस, स्वाट (SWAT) और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कटारा मैरिज होम के पास स्थित एक स्पेयर पार्ट्स दुकान के गोदाम पर छापेमारी कर 5 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 85.260 किग्रा अवैध गांजा, तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मारुति स्विफ्ट कार, TVS जुपिटर स्कूटी, 5,000 रुपये नकद और 6 महंगे टचस्क्रीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।0
0
Report
1994 हत्या केस के आरोपी ललित गिरफ्तार, 32 साल बाद क्राइम ब्रांच ने दबोचा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 1994 में दो साध्वियों की हत्या और आश्रम में डकैती के मामले में करीब 32 साल से फरार चल रहे कुख्यात आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी दिल्ली पुलिस को पिछले 32 सालों से दे रहा था चकमा आरोपी की पहचान ललित के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है और दिल्ली के मंगोलपुरी फेज-2 में एक फैक्ट्री में पैकेजिंग मजदूर के तौर पर काम कर रहा था पुलिस के मुताबिक, वर्ष 1994 में शकरपुर थाना क्षेत्र स्थित एक आध्यात्मिक आश्रम में दो साध्व्यों की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी आरोप है कि हत्या के बाद बदमाशों ने आश्रम से नकदी, गहने और अन्य कीमती सामान लूट लिया था..इस मामले में ललित भी मुख्य आरोपियों में शामिल था पुलिस का दावा है कि उसने दोनों साध्वियों का गला दबाने में साथ दिया था और लूटे गए सामान में उसे नकदी और गहने का हिस्सा मिला था इस मामले में सुनील कुमार, दिलीप राम और सुशील को पुलिस ने पहले गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन ललित फरार हो गया 26 अक्टूबर 1995 को उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था.. इसके बाद पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी जांच में सामने आया कि ललित वर्ष 2000 तक बिहार में अलग-अलग जगहों पर काम करता रहा..इसके बाद वह दिल्ली आ गया यहां उसने कई फैक्ट्रियों में पैकेजिंग मजदूर के तौर पर काम किया और इसी तरह अपनी पुरानी जिंदगी छिपाकर रहने लगा पुलिस के अनुसार, वह लंबे समय तक एक ही नाम से रह रहा था, लेकिन लगातार अपना काम और ठिकाना बदलता रहा। क्राइम ब्रांच की सेंट्रल रेंज को ललित के मंगोलपुरी फेज-2 में होने की सूचना मिली। टीम ने उसकी गतिविधियों की पुष्टि की और फैक्ट्री में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान आधार कार्ड के जरिए भी सत्यापित की गई। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की सूचना शकरपुर थाना पुलिस को दे दी है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, ललित दिल्ली में पहले घरेलू सहायक के रूप में आया था और इसी दौरान उसकी मुलाकात मामले के अन्य आरोपियों से हुई थी। मामले में आगे की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
खंडवा में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन तीन कृत्रिम कुंडों के साथ शुरू
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में नवनिर्मित कुंड में गणेश प्रतिमाओं का हो रहा विसर्जन, कैबिनेट मंत्री विजय शाह पहुंचे विसर्जन स्थल, खंडवा में श्री गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है। शहर में पर्यावरण संरक्षण और प्राचीन जलस्रोतों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा बनाए गए कृत्रिम विसर्जन कुंडों में प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। इन कुण्डों में नर्मदा जल भरा गया है।मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री विजय शाह खंडवा के भैरव तालाब परिसर में बनाए गए नवनिर्मित कृत्रिम विसर्जन कुंड पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान श्री गणेश की आरती कर पूजा-अर्चना की और नगर निगम की इस पहल की तारीफ की। मंत्री विजय शाह ने महापौर अमृत यादव और नगर निगम परिषद के जनप्रतिनिधियों के साथ कुंड परिसर का जायजा लिया। इस दौरान प्रतिमाओं के सुरक्षित विसर्जन के लिए की गई व्यवस्थाओं को भी देखा गया। विसर्जन स्थल पर क्रेन सहित अन्य व्यवस्थाएं भी मौजूद रहीं। खंडवा के प्राचीन जलाशयों और कुंडों को संरक्षित रखने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को लेकर नगर निगम द्वारा शहर में तीन कृत्रिम प्रतिमा विसर्जन कुंड तैयार किए गए हैं। इनमें नर्मदा जल योजना से पानी भरा गया। इन्हीं कुंडों में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। मंत्री विजय शाह ने नगर निगम द्वारा की गई इस व्यवस्था की सराहना की। प्रशासन और नगर निगम की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित विसर्जन को लेकर आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान महापौर अमृत यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.0
0
Report
दंतेवाड़ा में भारी बारिश से नदी-नाले उफान, मार्ग जलमग्न
Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा ब्रेकिंग - लगातार हो रही बारिश से दंतेवाड़ा जिले में नदी-नाले उफान पर। इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ने से दंतेवाड़ा–नारायणपुर मार्ग जलमग्न। दंतेवाड़ा को चित्रकोट से जोड़ने वाले मार्ग पर भी पुल के ऊपर से बह रहा पानी। जलस्तर बढ़ने से कई मार्गों पर आवागमन प्रभावित। लगातार बारिश के चलते लोगों को आवाजाही में हो रही परेशानी।0
0
Report
दमोह के हिनौता में पथराव से घायल SDM का अस्पताल में इलाज जारी
Damoh, Madhya Pradesh:घायल एसडीएम को इलाज के लिए लाया गया अस्पताल। दमोह जिले के हिनौता में पथराव में घायल हुए एसडीएम को प्राथमिक उपचार के बाद दमोह लाया गया है और एक निजी अस्पताल में फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। इलाज के बीच एसडीएम ने बताया कि शव पहुंचते ही लोगों के आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने पथराव किया, उनके मुताबिक लोग बुजुर्ग की मौत के बाद गुस्साए थे और कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। तेज बारिश के बीच फिलहाल शिव सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
कोटरा ढहर पंचायत की सरपंच आरक्षण लॉटरी की निष्पक्ष जांच की मांग तेज
Karauli, Rajasthan:कोटरा ढहर में सरपंच आरक्षण लॉटरी की निष्पक्ष जांच की मांग, ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, SC मतदाताओं की संख्या और आरक्षण प्रक्रिया के नियमों की जांच कराने की मांग, जिला करौली0
0
Report
गोंडा में डॉक्टर तुषार बनर्जी की सड़क हादसे में मौत: बरसात में हेलमेट नहीं होने से टक्कर
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। गोंडा जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगहा चंदा चौराहा के पास बीते 35 वर्षों से प्राइवेट क्लीनिक चला रहे 58 वर्षीय डॉक्टर तुषार बनर्जी की घर लौटते समय नरायन पुल के पास सड़क हादसे में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर तुषार बनर्जी अपने बेटे संजीव बनर्जी के साथ अपनी प्राइवेट क्लीनिक बंद करके मोटरसाइकिल से ही देर रात बरसात में तरबगंज बाजार स्थित अपने रूम पर जा रहे थे। बेटा संजीव बनर्जी हेलमेट लगाया हुआ था और डॉक्टर तुषार बनर्जी बिना हेलमेट के ही मोटरसाइकिल पर बैठे हुए थे। रूम पर जाते नरायनपुर पुल के पास सामने से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने उसे समय टक्कर मार दी जब बरसात के कारण हेलमेट पहनने के चलते आगे कुछ दिखाई नहीं दिया। रास्ता जा रहे स्थानीय लोग तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से घायल डॉक्टर तुषार बनर्जी और बेटे संजीव बनर्जी को गोंडा मेडिकल कॉलेज लेकर के पहुंचे। जहाँ गोंडा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान आज मौत हो गई है। जबकि बेटे संजीव बनर्जी को मामूली चोट आई है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर तुषार बनर्जी बंगाल के रहने वाले हैं जो तरबगंज थाना क्षेत्र के सिंगहाचंदा चौराहे पर अपनी 35 वर्षों से यहां पर प्राइवेट क्लीनिक चला करके लोगों का इलाज करते थे। तरबगंज बाजार में प्राइवेट रूम लेकर के अपनी पत्नी मिताली बनर्जी औऱ अपने बच्चों के साथ रहते थे इनके दो लड़के बड़े वाले लड़के का नाम संजीव बनर्जी जिसकी उम्र 26 वर्ष है दूसरे बेटे का नाम दीप बनर्जी है जिसकी उम्र 16 वर्ष है। मृतक डॉ. तुषार बनर्जी के शव को कब्जे में लेकर तरबगंज थाने की पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि BAMS की डिग्री हासिल करके 35 वर्ष पूर्व बंगाल से गोंडा आए थे जहां अपनी प्राइवेट क्लीनिक चला रहे थे। बेटे संजीव बनर्जी ने बताया कि हेलमेट लगा करके देर रात हम लोग सफर कर रहे थे सामने से एक चार पहिया वाहन आ रहा था बारिश होने के कारण आगे दिखाई नहीं दिया। साइड लेने के चक्कर में उसने टक्कर मार दिया हमारे पापा सड़क पर गिर गए सिर फट गया था। उपचार के लिए हम लोग गोंडा मेडिकल कॉलेज लेकर के आए हुए थे। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है बरसात में हम लोगों को पता ही नहीं चला कि किस गाड़ी ने टक्कर मारा है। लाश जब घर पर लेकर के जाएंगे तब हम लोग पुलिस को तहरीर देंगे अभी हम लोग पोस्टमार्टम करवा रहे हैं।0
0
Report
अमेठी में बारिश के बीच गणपति बप्पा की आस्था का जोर, विसर्जन धूमधाम से
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - लगातार बारिश के बीच भी गणपति बप्पा की भक्ति में नहीं आई कोई कमी。 आज जनपद के विभिन्न स्थानों पर धूमधाम से हो रहा गणपति विसर्जन。 दस दिनों तक पंडालों में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद बप्पा को दी जा रही विदाई。 बारिश के बीच डीजे की धुन पर नाचते-गाते नजर आए श्रद्धालु。 गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से गूंजा माहौल。 श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था की रफ्तार。 भक्ति और उमंग के बीच नम आंखों से दी जा रही गणपति बप्पा को विदाई。0
0
Report
Advertisement
गोवर्धन पुलिस ने धर्मांतरण मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार; चोरी मोटरसाइकिल-अवैध हथियार सहित
Mathura, Uttar Pradesh:गोवर्धन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: धर्मांतरण मामले में वांछित अभियुक्त चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार मथुरा। थाना गोवर्धन पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने धर्म परिवर्तन के मामले में वांछित एक अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा और जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार (25 सितंबर 2026) को समय करीब 11:48 बजे पाडल रेलवे अंडरपास (चौकी क्षेत्र राधाकुंड) से थाना गोवर्धन पुलिस ने अभियुक्त सलमान (40 वर्ष) पुत्र सौदान, निवासी मुखराई (थाना गोवर्धन, जनपद मथुरा) को गिरफ्तार किया। चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध असलहा बरामद पुलिस ने अभियुक्त के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल (संख्या UP 85 CF 5833), एक अवैध तमंचा (.315 बोर) तथा दो जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि उक्त मोटरसाइकिल के संबंध में 1 अगस्त 2026 को पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें 8 मई 2026 की रात घर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी होने की बात कही गई थी। मामले में थाना गोवर्धन पर मु0अ0सं0 373/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत था, जिसकी विवेचना के दौरान सलमान का नाम प्रकाश में आया था। विभिन्न संगीन धाराओं में मामले दर्ज अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मु0अ0सं0 501/2026 धारा 3/25का नया मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा अभियुक्त के विरुद्ध उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धाराओं सहित मु0अ0सं0 494/2026 धारा 87/142 बीएनएस के तहत भी मामला दर्ज है। पकड़े गए अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। उस पर पूर्व में भी थाना गोवर्धन में मारपीट व एससी/एसटी एक्ट की विविध धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक शरद कुमार त्यागी, कांस्टेबल राहुल बाल्यान, कांस्टेबल विशाल चौहान तथा कांस्टेबल प्रीत कुमार शामिल रहे। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट--एसपी देहात--सुरेश चंद्र रावत0
0
Report
भिवाड़ी के नवनिर्वाचित सभापति गुंजन खटाना ने निरीक्षण और बैठकें तेज कर दीं
Bagheri Kalan, Rajasthan:खबर – भिवाड़ी नगर परिषद की नवनिर्वाचित सभापति गुंजन खटाना पद संभालने के बाद एक्शन मोड में नजर आईं। शहर की व्यवस्थाओं और आमजन से जुड़ी समस्याओं को लेकर सभापति ने लगातार निरीक्षण और अधिकारियों के साथ बैठकें शुरू कर दी हैं। गुंजन खटाना ने आज सबसे पहले जिला अस्पताल भिवाड़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के अलग अलग हिस्सों का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं की बारीकी से जानकारी ली। इस दौरान अस्पताल में साफ सफाई व्यवस्था को लेकर भी सभापति ने पीएमओ से जानकारी साझा की और नियमित साफ सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद सभापति ने भिवाड़ी में जलभराव से निजात दिलाने और शहर की ड्रेनेज व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर खैरथल जिला कलेक्टर से मीटिंग करते हुए निर्माणाधीन बड़े ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से प्रोजेक्ट की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की। बाइट. डॉ गुंजन खटाना सभापति बाइट. डॉ सागर अरोड़ा पीएमओ0
0
Report
हरिद्वार में हरीश रावत: भाजपा शासन जंगल राज, महिलाओं का सम्मान खतरे में
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार (उत्तराखंड): कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, "बिहार हो, उत्तर प्रदेश हो, उत्तराखंड हो, भाजपा के शासन में महिलाओं का सम्मान सुरक्षित नहीं है...बिहार के भाजपा वालों ने भी कहना शुरू कर दिया है कि जंगल राज तो अब शुरू हुआ है। पहले लालू राज को जंगल राज कहते थे। लोग अब कह रहे हैं कि नहीं जंगल राज की शुरुआत तो अब हुई है। सम्राज के शासन में जंगल राज शुरू हुआ है."0
0
Report
Advertisement
