802133
तरारी विधानसभा उपचुनाव: जदयू के संजय शर्मा ने अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की
Bhojpur, Bihar:भोजपुर जिले के तरारी विधानसभा सीट के खाली होने के बाद अब उपचुनाव होना है। इस सीट पर कई प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोकने के लिए तैयार हैं। जदयू के राजनैतिक सलाहकार समिति के सदस्य संजय शर्मा ने तरारी विधानसभा से अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि तरारी विधानसभा सीट जदयू के पास जाएगी या बीजेपी के पक्ष में जाएगी, लेकिन इस बीच संजय शर्मा ने तरारी विधानसभा के पिरो में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर अपनी चुनावी उम्मीदवारी की जानकारी दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
योग दिवस पर दमोह में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योग, मंत्री बोले प्रेरणा
Damoh, Madhya Pradesh:योग दिवस पर मुख्य समारोह में मंत्री लखन पटेल और सांसद कार्यालय में सांसद राहुल सिंह के साथ हजारों लोगों ने किया सामूहिक योग.. एंकर/ दुनिया भर में मनाये जा रहे योग दिवस पर आज भारत की पुरानी योग परम्परा का निर्वहन किया जा रहा है दुनिया योग के महत्व को समझ रही है तो दमोह में भी हजारों लोगों ने एक साथ योग किया। जिले के मुख्य समारोह में प्रदेश के पशुपालन मंत्री लखन पटेल पूर्व मंत्री और विधायक जयंत मलैया के साथ कलेक्टर एसपी और प्रशासनिक अमले के अलावा सामाजिक संस्कृतिक खेल संगठनों के अलावा छात्र छात्राओं ने योग किया तो इलाके के सांसद राहुल सिंह लोधी के कार्यालय परिसर ने भाजपा कार्यकताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सामूहिक योग किया। इस अवसर पर मंत्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वाहन का व्यापक असर हुआ और बीते बारह सालों में योग ने अपनी पुरानी खोई पहचान वापस पाई है। आज का दिन एमपी के लिए बेहद खास है क्योंकि देश की राष्ट्रपति ने एमपी के जबलपुर में योग किया जो सूबे के लिए गौरव की बात है। वहीं सांसद राहुल सिंह ने कहा कि 25 सालों के लम्बे कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले 15 साल मुख्यमंत्री और अब 12 साल प्रधानमंत्री रहते देश को नई दिशा दी और एक भी दिन छुट्टी नहीं ली ये प्रेरणा का काम है और ये एनर्जी वाकई योग की देन है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने दुनिया में योग को पहुंचाने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को देते हुए कहा कि आज भारत का प्राचीन योग दुनिया में पहुंचाया गया और हमने अपनी पुरानी पहचान कायम की है。0
0
Report
8वें वेतन आयोग की यूपी यात्रा से वेतन-भत्तों में बदलाव की उम्मीद
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ केंद्र सरकार द्वारा गठित 8वें वेतन आयोग की टीम 22 और 23 जून को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगी। आयोग का उद्देश्य कर्मचारियों की वित्तीय स्थिति, उनकी मांगों और सेवा संबंधी समस्याओं की समीक्षा करना है。 कर्मचारियों की वेतन वृद्धि का रास्ता होगा साफ आयोग की टीम राज्य के विभिन्न कर्मचारी संगठनों, शिक्षक यूनियनों और अन्य प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सुझाव लेगी। इन बैठकों के आधार पर आयोग अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा, जिसके अनुसार केंद्र और राज्य कर्मचारियों के वेतन, भत्तों तथा पेंशन में संशोधन की सिफारिशें की जाएंगी。 7वें वेतन आयोग में कितना बढ़ा था वेतन? 7वें वेतन आयोग में केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में औसतन 14.29 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। आयोग ने फिटमेंट फैक्टर 2.57 निर्धारित किया था, जिसके आधार पर कर्मचारियों का न्यूनतम मूल वेतन 7,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया था。 कर्मचारियों की प्रमुख मांगें कर्मचारी संगठनों का कहना है कि महंगाई और बढ़ती जीवन-यापन लागत को देखते हुए नए वेतन आयोग में बेहतर फिटमेंट फैक्टर लागू किया जाए। साथ ही पेंशन, भत्तों और अन्य सुविधाओं में भी सुधार किया जाए。 राज्य कर्मचारी संगठन करेंगे विरोध राज्य कर्मचारी संगठनों ने आयोग के लखनऊ दौरे पर कुछ मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज कराने की बात भी कही है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी ने कहा कि आयोग की टीम से मुलाकात कर कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को विस्तार से रखा जाएगा। उनका कहना है कि केवल केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन और भत्तों पर ही नहीं, बल्कि राज्य कर्मचारियों के हितों पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए。 इन मुद्दों पर होगी चर्चा वेतन विसंगतियों का समाधान फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी पुरानी पेंशन और पेंशन संबंधी मुद्दे भत्तों का पुनरीक्षण स्वास्थ्य सुविधाएं कर्मचारी कल्याण योजनाएं कर्मचारी संगठनों को उम्मीद है कि 8वें वेतन आयोग की sिफारिशों से लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत मिलेगी।0
0
Report
परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती: हर स्कूल में मिनिमम दो से तीन शिक्षक
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ प्राथमिक में दो और उच्च प्राथमिक स्कूलों में न्यूनतम तीन शिक्षक होंगे परिषदीय स्कूलों में वर्षों से एक ही विद्यालय में जमे वरिष्ठ शिक्षकों को अतिरिक्त मानकर दूसरे स्कूलों में समायोजित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शिक्षकों के समायोजन के लिए नया मानक तय किए गए हैं, जिसके तहत प्राथमिक विद्यालयों में न्यूनतम दो और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में न्यूनतम तीन शिक्षक तैनात किए जाएंगे। विभाग का कहना है कि अभी कई ऐसे स्कूल हैं जहां केवल एक शिक्षक के भरोसे पढ़ाई चल रही है, जबकि कुछ विद्यालयों में आवश्यकता से अधिक शिक्षक हैं। ऐसे में छात्र संख्या के अनुसार शिक्षकों का संतुलित वितरण किया जाएगा। सड़क किनारे वाले स्कूलों में ज्यादा शिक्षक रिपेबल्त के अनुसार अधिकतर शिक्षक ऐसे विद्यालयों में तैनाती चाहते हैं जो सड़क किनारे हों और जहां आवागमन की सुविधा आसान हो। इसके कारण दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षकों की कमी हो जाती है। अब अतिरिक्त शिक्षकों को ऐसे विद्यालयों में भेजा जाएगा जहां उनकी आवश्यकता अधिक है। वरिष्ठ शिक्षक को अतिरिक्त मानकर होगा समायोजन पहले समायोजन प्रक्रिया सबसे जूनियर शिक्षक से शुरू की जाती थी, लेकिन इसके खिलाफ न्यायालय में मामला पहुंचने के बाद प्रक्रिया रोक दी गई थी। अब आदेश दिया गया है कि सबसे वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस (अतिरिक्त) मानकर उसका समायोजन दूसरे विद्यालय में किया जाएगा। प्रत्येक जिले में सरप्लस शिक्षकों की सूची तैयार कर समायोजन शुरू कर दिया गया है। संवर्ग एक होने से मिलेगी राहत 1972 तक प्राथमिक और जूनियर शिक्षकों के संवर्ग अलग-अलग थे। बाद में दोनों को एक संवर्ग में शामिल किया गया। वर्ष 2012 के बाद समायोजन की प्रक्रिया लगभग बंद हो गई थी, जिससे कई शहरी स्कूलों में जरूरत से अधिक और ग्रामीण स्कूलों में कम शिक्षक रह गए। नई व्यवस्था से इस असंतुलन को दूर करने की कोशिश की जाएगी। परिषदीय स्कूलों में शिक्षक-छात्र संख्या प्राथमिक स्कूल स्कूलों की संख्या: 3.38 लाख शिक्षामित्र: 1.43 लाख छात्र: 1.04 करोड़ उच्च प्राथमिक स्कूल स्कूलों की संख्या: 1.20 लाख अनुदेशक: 25,223 छात्र: 44.14 करोड़ शिक्षक संगठनों का मानना है कि इस कदम से एकल शिक्षक वाले विद्यालयों में पढ़ाई की गुणवत्ता सुधरेगी और गर्मियों में खुले रहने वाले स्कूलों में बच्चों को बेहतर व्यवस्था मिल सकेगी।0
0
Report
Advertisement
रतलाम में योग दिवस समारोह: मंत्री चेतन कश्यप ने स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य आयोजन शहर के स्टेडियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चेतन काश्यप भी शामिल हुए। उन्होंने प्रतिभागियों के साथ योग किया और मंच से संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को वैश्विक पहचान मिली है, जिससे देश का गौरव और सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि योग भारत की हजारों वर्ष पुरानी परंपरा है, जो शरीर और मन को स्वस्थ रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम में लोगों को नियमित योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।0
0
Report
राम मंदिर के दान घोटाले पर SIT जांच, मंत्री का कड़ा संदेश
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पहुंचे प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने राम की पैड़ी पर योग साधना करने के बाद राम मंदिर में कथित दान घोटाले के मामले पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी। पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि इस मामले की जांच एसआईटी द्वारा की जा रही है और दान की पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।जेपीएस राठौर ने कहा कि राम मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और लंबे संघर्ष का प्रतीक है। मंदिर निर्माण के लिए अनेक लोगों ने वर्षों तक संघर्ष किया और बलिदान दिया है। ऐसे में किसी भी प्रकार की वित्तीय गड़बड़ी बेहद गंभीर विषय है। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं इस मामले में निष्पक्ष जांच का संकल्प लिया है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि बैंक कर्मियों और गणना कर्मियों को गड़बड़ी करने का अवसर मिला। साथ ही उन्होंने कहा कि मंदिर ट्रस्ट को भी अधिक सतर्क और सजग रहना चाहिए था ताकि ऐसी स्थिति पैदा न होती। फिलहाल एसआईटी जांच जारी है और सभी की नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।0
0
Report
योग दिवस पर मुरादाबाद में मंत्री भूपेंद्र सिंह ने किया योग; विपक्ष पर जवाब
Moradabad, Uttar Pradesh:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुरादाबाद में यूपी सरकार के मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने किया योग। मुरादाबाद के सोनकपुर स्टेडियम में किया गया योग। योग कार्यक्रम में भूपेंद्र चौधरी के साथ डीएम मुरादाबाद सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं लोगों ने किया योग। कैबिनेट मंत्री चौधरी ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं, बोले योग हमारे परंपरागत, विधा और संस्कृति की विरासत का प्रतीक। भूपेंद्र चौधरी ने राम मंदिर चंदा विवाद पर सपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए सपा पर बोला हमला; सपा के लोग सनातन परम्परा को कलंकित करते रहे हैं; अखिलेश यादव कभी मंदिर के दर्शन करने नहीं गए; अखिलेश यादव कभी मस्जिद और जाकत के चंदे की बात नहीं करते; मुख्यमंत्री सजग हैं और एसआईटी जांच कर रही है; दोषियों के खिलाफ कठोर और ऐसी कार्रवाही की जायेगी जो नजीर बने। ओपी राजभर के सपा के टूट के बयानों और चर्चाओं पर भूपेंद्र चौधरी का बयान: हमारी सरकार और मोदी जी के काम से देश के मोदी जी के लिए लोगों का विश्वास बढ़ा है; नकारात्मक राजनीति करने वालों को जनता नकार रही है; बंगाल और महाराष्ट्र में भी लोग मोदी जी के नेतृत्व में चल रही विकास यात्रा से जुड़ रहे हैं; सब दलों के लोग अपने अस्तित्व को बचाने देश के विकास के लिए मोदी जी और भाजपा से जुड़ रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
सीवान में सिपाही भर्ती की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, हड़कंप
Siwan, Bihar:सीवान में सिपाही भर्ती की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है।छात्रा का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है।जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।घटना नगर थाना क्षेत्र के पचमंदिरा मोहल्ले की है।मृतका की पहचान जामो थाना क्षेत्र के बेलडीहा गांव निवासी बलिराम राम की पुत्री सोनी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि छात्रा सोनी दो महीने से किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी।वह सीवान में सिपाही भर्ती की तैयारी कर रही थी। मकान मालिक दिल्ली में पुत्र की शादी में गए थे। जब वे बीती रात घर लौटे तो कमरे में सोनी का शव पंखे से लटका हुआ देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा।इसके बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश करने में जुटी हुई है।0
0
Report
लखीमपुर खीरी के पेट्रोल पंप पर युवक की पिटाई का वीडियो वायरल
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी_ सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कई लोग एक युवक की बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। घटना पलिया कोतवाली इलाके के दुधवा तिराहे स्थित एक पेट्रोल पंप की है। घटनाक्रम की बात करें तो विशाल यादव नाम का युवक अपने एक साथी के साथ पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल भरवाने पहुंचा था। इसी दौरन उनका साथी बाइक में तेल डलवा रहा था, जबकि विशाल पास में लगे वाटर कूलर से पानी पीने चला गया। विशाल का आरोप है कि वाटर कूलर में पानी नहीं था, इसलिए वह वापस लौट रहे थे। इसी बीच पेट्रोल पंप पर मौजूद कुछ लोगों ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। विशाल यादव के मुताबिक, बात बढ़ने पर पेट्रोल पंप पर मौजूद कई लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। घटना का वीडियो भी किसी ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कई लोग एक युवक को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। युवक ने आरोप लगाया कि घटना के बाद जब वह शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो उन्हें मुकदमा दर्ज कराने से हतोत्साहित किया गया।0
0
Report
योग दिवस पर पंकज चौधरी ने महाराजगंज में योगाभ्यास से फिट इंडिया संदेश दिया
Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज भारत सरकार में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने छत्रपति शिवाजी खेल स्टेडियम महाराजगंज में जिले के अधिकारियों और आम नागरिकों के साथ फिट इंडिया के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए योगाभ्यास किया। इस दौरान डीएम और एसपी भी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादाई योग संदेश एवं योगाभ्यास कार्यक्रम करते हुए योग के महत्व को आत्मसात करने का अवसर मिला है योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं बल्कि मानसिक संतुलन आत्मिक शांति का आधार भी है। उन्होंने पूरे देश और प्रदेश की जनता को योग दिवस के दिन बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी का प्रयास है कि योग से हम स्वस्थ रहें और देश को आगे विकसित बनाना है तो देश के नागरिक को स्वास्थ्य रहना जरूरी है इसलिए सभो को योग करना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
जलपाईगुड़ी में योग दिवस पर उत्साहपूर्ण कार्यक्रम, सहभागियों की विशाल भीड़
Noida, Uttar Pradesh:जलपाईगुड़ी में योग दिवस पर उत्साहपूर्ण कार्यक्रम, सहभागियों की विशाल भीड़0
0
Report
Raipur में योगा लाइव शूट्स पर चर्चा
Begun, Rajasthan:Raipur0
0
Report
AMU में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, VC नईमा खातून समेत स्टाफ ने किया योग
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग... एएमयू में मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एएमयू के टीचर,प्रोफेसर व अन्य स्टाफ ने किया योगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वाइस चांसलर नईमा खातून भी रही मौजूद एएमयू के फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट ग्राउंड में जमकर किया गया योगा योग की महत्ता के बारे में योगा टीचर स्टाफ को माइक से समझाते रहे योग दिवस के मौके पर एएमयू स्टाफ के बीच योगा कंपटीशन भी करवाया गया एएमयू में बड़ी संख्या में स्टॉफ ने मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस0
0
Report
Advertisement
अलवर में योग दिवस: बूंदाबांदी के बीच हजारों ने किया योग, भूपेंद्र यादव मौजूद
Alwar, Rajasthan:अलवर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: बूंदाबांदी के बीच हजारों लोगों ने किया योग, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव रहे मौजूद अलवर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, वन राज्य मंत्री संजय शर्मा, जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए。 सुबह करीब सवा छह बजे कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन प्रसारित किया गया, जिसके बाद योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में उपस्थित लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया。 कार्यक्रम के दौरान हल्की बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं ने मौसम को और भी सुहावना बना दिया, जिससे प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ योग किया। इस मौके पर मंत्रियों ने नशा मुक्त भारत बनाने की शपथ भी दिलाई , शांतिपाठ के साथ इसका समापन हुआ ।0
0
Report
उदयपुर में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर हजारों की संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया। वहीं शहर के ऐतिहासिक गणगौर घाट पर अनूठे अंदाज़ में महिलाओ ने योगाभ्यास किया। राष्ट्र सेविका समिति की ओर से आयोजित हुए इस योगाभ्यास कार्यक्रम में समिति की सेविकाओं ने हनुमान चालीसा की धुन पर सूर्य नमस्कार कर योग दिवस मनाया। इस दौरान 125 से अधिक महिलाओं ने एक साथ सूर्य नमस्कार किया। बताया जा रहा है कि योग दिवस पर सनातन संस्कृति में गुरु शिष्य परंपरा का संदेश देने के लिए हनुमान चालीसा की धुन पर योगाभ्यास किया गया। जिसमें सूर्य नमस्कार की 12 कलाओ के साथ योग किया। योग को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह नजर आया。0
0
Report
बलिया में योग दिवस मंत्री दयाशंकर सिंह के साथ हजारों ने योगाभ्यास किया
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। यूपी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग एक साथ योगाभ्यास में शामिल हुए। इसके साथ ही बलिया के अलग-अलग स्थानों पर भी योगाभ्यास किया गया जिससे पूरा बलिया योगमय हो गया। भगवान शंकर ने योग मुद्राएं बताईं, भगवान श्री कृष्ण से लेकर पतंजलि ने इसे पूरे विश्व में फैलाया और प्रधानमंत्री मोदी ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित कराया। भारत की आध्यात्मिक संस्कृति के रूप में योग है जो हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है। भारत विश्व गुरु बनने की राह पर अग्रसर है और आने वाले समय में स्वस्थ और विकसित भारत के साथ हम इस सपने को साकार करेंगे।0
0
Report
Advertisement
