icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
802301
MANISH KUMAR SINGHMANISH KUMAR SINGHFollow30 Sept 2024, 11:11 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गिरिडीह में मिलावट के खिलाफ सख्त अभियान: प्रतिष्ठानों पर नोटिस, मिल्क केक और लड्डू नष्ट

Giridih, Jharkhand:एभीबी : आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर आम नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में मिलावटी एवं अवमानक खाद्य पदार्थों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गिरिडीह शहरी क्षेत्र के बदडीहा एवं पचंबा, पीरटांड़ प्रखंड के मधुबन एवं चिरकी तथा धनवार क्षेत्र में विभिन्न मिठाई दुकानों, होटलों एवं रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, खाद्य तेल की स्थिति, प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच की गई। जहां अनियमितताएं पाई गईं, वहां नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित खाद्य कारोबारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। टीम ने जिले के बदडीहा क्षेत्र में भदानी स्वीट्स से लड्डू का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया। वहीं, समोसा तलने में इस्तेमाल किए जा रहे तेल की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर 12 लीटर तेल नष्ट कराया गया। मधुबन, पीरटांड़ - क्षेत्र में पनीर, दूध एवं मसालों की जांच की गई। जांच के दौरान इन खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। चिरकी क्षेत्र - न्यू कावेरी रेस्टोरेंट, छाया रेस्टोरेंट, स्वागत रेस्टोरेंट, एस.के. रेस्टोरेंट, साहू स्वीट्स, गौरव होटल एवं निशा स्वीट्स सहित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में पनीर, खोआ, मसाले, सॉस, लड्डू एवं बुंदिया की जांच की गई। छाया स्वीट्स के किचन में साफ-सफाई की कमी पाए जाने पर 500 रुपये का अर्थदंड लगाया गया. पचंबा क्षेत्र - नर्मदा धाम मिष्ठान भंडार में मिल्क केक एवं पेड़ा की जांच के दौरान स्टार्च की मौजूदगी पाए जाने पर 1.5 किलोग्राम मिल्क केक एवं 1 किलोग्राम पेड़ा नष्ट कराया गया। इसके अतिरिक्त गली कैफे, जय जमामू माता मिष्ठान, श्री साईं स्वीट्स एवं केडिया स्वीट्स सहित अन्य प्रतिष्ठानों में पनीर, खोआ, मिल्क केक, लड्डू, बुंदिया एवं जलेबी की जांच की गई। जांचे गए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। धनवार क्षेत्र - धनवार में कुल 16 खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। बिना वैध खाद्य लाइसेंस के खाद्य कारोबार संचालित करने के मामले में 7 कारोबारियों को नोटिस जारी किया गया। इसके अतिरिक्त, निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर 9.5 किलोग्राम छेना निर्मित मिठाई नष्ट कराई गई तथा जांच के लिए 3 खाद्य नमूने संग्रहित किए गए। निरीक्षण के दौरान जिले के सभी खाद्य कारोबारियों को निर्देश दिया गया कि वे पनीर, खोआ, मिल्क केक एवं अन्य खाद्य सामग्री केवल वैध खाद्य लाइसेंसधारी एवं अधिकृत आपूर्तिकर्ताओं से ही प्राप्त करें। अवैध स्रोत से प्राप्त मिलावटी अथवा अवमानक खाद्य सामग्री पाए जाने पर उसे नियमानुसार जब्त करते हुए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। सभी खाद्य कारोबारियों को वैध खाद्य लाइसेंस के साथ ही कारोबार करने, खाद्य सामग्री को अखबार में लपेटकर या उसमें रखकर नहीं बेचने तथा प्रतिष्ठानों में स्वच्छता मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने का निर्देश दिया गया। होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों को पेयजल की गुणवत्ता की जांच कराने, खाद्य कारोबार में संलग्न कर्मियों का मेडिकल फिटनेस सुनिश्चित करने तथा नियमित रूप से पेस्ट कंट्रोल कराने के निर्देश भी दिए गए. जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि आम नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। पर्व-त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के मद्देनजर गुणवत्ता एवं स्वच्छता मानकों के अनुपालन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। खाद्य पदार्थों में मिलावट, अवमानक सामग्री की बिक्री तथा बिना वैध लाइसेंस कारोबार करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग का यह जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि जिलेवासियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जा सकें।
0
0
Report

घनकचरा प्रकल्प के निरीक्षक पर हमला; भाजपा नगरसेविका के पति पर केस

Kalyan, Maharashtra:घनकचरा प्रकल्पावरील कर्मचाऱ्याला मारहाण प्रकरण केडीएमसीच्या भाजपा नगरसेविकेच्या पतीवर गुन्हा दाखल कल्याण डोंबिवली महापालिकाच्या उंबर्डे घनकचरा प्रकल्पाच्या ठिकाणी भाजपा नगरसेविकेचा पतीने तिथल्या सुपारव्हायझर मारहाण केली होती . भाजपा आमदार सुलभा गायकवाड यांच्यासोबत या घनकचरा प्रकल्पाच्या ठिकाणी ते पाहणी करण्यासाठी आले होते. त्यावेळेस घनकचरा प्रकल्पाच्या ठिकाणी सुपरवायझर किरण रसाळ यांनी मद्यपान केल्याचा संशय व्यक्त करत भाजपा नगरसेविकेचा पती विजय जोशी याने रसाळ यांना शिवीगाळ करत मारहाण केली होती. या प्रकरणी रसाळ यांच्या तक्रारीवरून कल्याण खडकपाडा पोलीस ठाण्यात भाजपा नगरसेविकेचा पती विजय जोशी यांच्यासह चार जणांवर गुन्हे दाखल करण्यात आलेत.
0
0
Report

हापुड़ के सिंभावली में गंगा एक्सप्रेसवे पर कार आग लग गई; दमकल ने बुझाई

Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा एक्सप्रेसवे पर एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई. देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और कार धू-धू कर जलने लगी. ​हादसा इतना भीषण था कि कार के चारों तरफ आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार उठता देख एक्सप्रेसवे पर गुजर रहे अन्य वाहन चालकों में हड़कंप मच गया. आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक पूरी कार जलकर खाक हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक़त के बाद आग पर काबू पा लिया. राहत की बात यह रही कि समय रहते कार में सवार लोगों ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई. वहीं, पुलिस कार में आग लगने के कारणों की जांच कर रही है.
0
0
Report
Advertisement

विदिशा की 551 मीटर चुनरी यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल

Vidisha, Madhya Pradesh:- 551 मीटर लंबी भव्य चुनरी यात्रा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल - कांच मंदिर से शुरू होकर लुहांगी पहाड़ी स्थित मां अन्नपूर्णा दरबार पहुंची यात्रा - जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा नवरात्रि के अवसर पर विदिशा में मां की भक्ति और आस्था का अनूठा नजारा देखने को मिला। शक्ति आराधना समिति के मां अन्नपूर्णा दरबार के बैनर तले बुधवार को भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। करीब 551 मीटर लंबी इस चुनरी यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कांच मंदिर से शुरू हुई यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तिलक चौक और लुहांगी पहाड़ी स्थित मां अन्नपूर्णा दरबार पहुंची। यात्रा में शहर के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नवरात्रि पर्व के दौरान विदिशा में धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में निकाली गई चुनरी यात्रा में श्रद्धालु माता रानी की भक्ति में लीन नजर आए। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर उत्साह और श्रद्धा का माहौल रहा। शक्ति आराधना समिति के संस्थापक मिथलेश दांगी के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में आयोजन से जुड़े रामपाल सिंह राजपूत और अध्यक्ष कमलेश सिंह सूर्यवंशी सहित अनेक लोग शामिल हुए। विधायक मुकेश टंडन, भाजप ा नेता श्याम सुंदर शर्मा, संतोष शर्मा, नीरज पाल, सुरेंद्र चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति राकेश शर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों, भाजप ा नेताओं और शहरवासियों ने भी सहभागिता की।
0
0
Report

मीसा भारती ने नाव दुर्घटना पर विपक्षी सरकार पर निशाना साधा

Raghopur East, Bihar:रजनीश पटना Anchor मीसा भारती राघोपुर पहुंची,13 बच्चों की नाव दुर्घटना के मौत के बाद पीड़ित परिजनों से मिली मीसा भारती साथ भी जानकार बिहार सरकार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जिला प्रशासन के साथ जिलाधिकारी को निशाने पर लिया.. जिलाधिकारी का बयान असंवेदनशील, नाव मुहैया नहीं कराई सरकार आने जाने में सुविधा के लिए बाढ़ के समय सरकार को देना चाहिए था ध्यान पीड़ित परिवार के ऊपर ही मुकदमा दायर करने की बात कर रही है जिलाधिकारी - मीसा भारती स्वास्थ्य केंद्र में नहीं थी कोई व्यवस्था, अंधेर नगरी चौपट राजा जिसकेको वोट दिया उसके पीठ में खंजर भोंक कर सीएम बने हैं सम्राट बिहार में आए बाढ़ को गंभीरता से नहीं लिया राज्य सरकार सभी ने असम की सहायता की,बिहार की नहीं इसके।लिए बिहार सरकार दोषी चुनाव में बड़ी बड़ी बात लेकिन हकीकत में कुछ नहीं बाढ़ से निजात का किया था दावा कुछ नहीं किया, मुख्यमंत्री भी नहीं आए यहाँ किसी को देखने वोट चोरी नहीं होता तो तेजस्वी मुख्यमंत्री होते और नौकरिया बांटते - मीसा भारती बाइस वर्षों से एनडीए।की सरकार है एक भी फैक्ट्री नहीं लगी लालू प्रसाद रेल मंत्री थे तीन तीन रेल फैक्ट्री खुलवाये
0
0
Report
Advertisement

हिमाचल किसान कांग्रेस सरकार से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग करेगी

Kullu, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में हिमाचल किसान कांग्रेस के द्वारा लगातार बैठकर की जा रही है और किसानों की समस्याओं को भी समझा जा रहा है। ऐसे में इन सभी समस्याओं को प्रदेश सरकार के समक्ष रखा जाएगा। ताकि सभी किसानों की समस्याओं का समाधान किया जा सके। ढालपुर में जिला कुल्लू किसान कांग्रेस कमेटी की बैठक भी आयोजित की गई। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष रवि शर्मा भी मौजूद रहे। किसान कांग्रेस के प्रमुख रवि शर्मा ने कहा, "हम हिमाचल के किसानों और हमारी इकोनॉमी - जो लगभग 5, से 6,000 करोड़ की है से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए राहुल गांधी से समय मांगेंगे। हम उनसे संसद में भी यह मुद्दा उठाने का अनुरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि किसान कांग्रेस राज्य के किसानों और बागवानों के लिए पुरजोर आवाज़ उठाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के सेब उत्पादकों से जो वादा किया था, वह आज तक पूरा नहीं हुआ है; इसके बजाय, विदेशी सेब पर इम्पोर्ट ड्यूटी कम कर दी गई। नतीजतन, स्थानीय उत्पादों को बाजार में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें अपनी उत्पादन लागत को कवर करने लायक सही कीमत नहीं मिल पा रही है। बाइट - रवि शर्मा प्रदेश अध्यक्ष किसान कांग्रेस हिमाचल
0
0
Report

लुधियाणा के गुरुद्वारा साहिब में चोरी: CCTV फुटेज में चोरों की तस्वीरें

Ludhiana, Punjab:लुधियाणा के गुरदेव नगर गुरुद्वारा साहिब में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। ग्रंथी सिंह के साथ मारपीट कर गुरुद्वारा साहिब की गोलक तोड़कर नकदी चोरी कर ली गई। CCTV कैमरों में घटनाक्रम की तस्वीरें कैद हैं। इसके बाद इलाके में भारी रोष है और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की जा रही है। इस घटना से धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने और धार्मिक स्थलों से जुड़ी घटनाओं के बारे में लोगों में चिंता बढ़ रही है। ऐसे कदम समाज में तनाव पैदा कर भाईचारे को नुकसान पहुंचाते हैं। हर धर्म का सम्मान जरूरी है। किसी भी धर्म की बेअदबी या धार्मिक स्थल को नुकसान पहुँचाने वालों के खिलाफ कानून सख्त कार्रवाई हो। लोगों की मांग है कि CCTV फुटेज की जाँच करके आरोपियों की पहचान की जाए और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही पुलिस प्रशासन धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करे ताकि ऐसी घटनाएं फिर न हों और शहर में अमन-चैन और आपसी भाईचारा बना रहे。
0
0
Report

बरनाला मिठाई दुकान पर रेड: खोया बर्फी-लड्डुओं के नमूने लैब भेजे

Barnala, Bathinda, Punjab:त्योहारों से पहले फूड सेफ्टी विभाग की मिठाई की दुकान पर रेड, खोया बर्फी और लड्डुओं के सैंपल भरे। बाजार में सस्ते दाम पर परोसी जा रही थी मिठाई, गुणवत्ता पर संदेह। दुकाण पर कम कीमत में मिठाई बेचे जाने को लेकर शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। बरनाला में मिठाइयों की दुकानों की लगातार जांच जारी है। आज बीपी स्वीट शॉप पर छापेमारी कर खोया बर्फी और लड्डुओं के सैंपल लिए गए। विभाग ने दो किलो खोया बर्फी और लगभग 30 किलो मिठाई मौजूद होने का अनुमान दिया; लड्डुओं के सैंपल भी लिए गए, मात्रा लगभग 20 किलो। अधिकारी चरणजीत सिंह के अनुसार लैब में टेस्ट के लिए नमूने भेजे जाएंगे; कानून कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर होगी। दुकानदारों का कहना है कि वे मिठाइयां बाहर से मंगाकर बेचते हैं; जीरकपुर के बिल उपलब्ध हुए। लैब रिपोर्ट आने तक परिणाम स्पष्ट नहीं। त्योहारों के दौरान मिठाइयों की बिक्री बढ़ने से निगरानी बढ़ी है। लोगों से शिकायत मिलने पर उच्च गुणवत्ता की पुष्टि जरूरी है।
0
0
Report
Advertisement

जामनगर हापा मार्केट यार्ड में नए मिर्च का सीजन शुरू, भाव अच्छे, किसान उत्साहित

Jamnagar, Gujarat:जामनगर : हापा मार्केट यार्ड में सीज़न के पहले नए मिर्च की आवक सीज़न के पहले 15 गुंणी मिर्चों की आवक, हरराजी में 20 किलोना रुपये 9,100 तक के भाव मिले जामनगर के हापा मार्केट यार्ड में नई मिर्च सीजन का प्रारम्भ हुआ है। बाड़रिया गाँव के किसान पारसोतमभाई द्वारा सीजन के पहले नए मिर्च (रेवा) की कुल 15 गुंडी की आवक करवाई गई है. कमीशन एजेंट के. पटेल एंड कंपनी द्वारा मिर्च की हरराजी की गई थी। जिसमें 20 किलोना के 6 गुणी मिर्च के रुपये 8,100 और 2 गुनी मिर्च के रुपये 9,100 भाव दर्ज हुए थे. सीजन की शुरुआत में ही नए मिर्च के अच्छे भाव मिलने से किसानों और व्यापारियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। बाइट : हितेश पटेल ( सचिव - हापा मार्केटिंग यार्ड जामनगर )
0
0
Report

पटना जिला परिषद कार्यालय में कथित भ्रष्टाचार पर राजद विधायक भाइ वीरेंद्र के बड़े आरोप

Patna, Bihar:पटना जिला परिषद कार्यालय में कथित भ्रष्टाचार को लेकर राजद विधायक भाई वीरेंद्र का बड़ा आरोप राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने पटना जिला परिषद कार्यालय में कथित भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जिला परिषद कार्यालय में काफी भ्रष्टाचार है। इस मामले को उन्होंने मीटिंग में भी उठाया है और कई मामले सामने आए हैं। भाई वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये की लूटपाट की गई है। भाई वीरेंद्र ने कहा कि कार्यालय में पिछले चार वर्षों से प्रतिनियुक्ति पर तैनात कुछ लोग इस पूरे मामले के मुख्य किरदार हैं। उन्होंने फिलहाल किसी का नाम बताने से इनकार किया। राजद विधायक ने कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। अगर कार्रवाई नहीं होती है, तो आगे उनके पास अन्य विकल्प भी हैं, जिनके बारे में समय आने पर बताएंगे。
0
0
Report

अलीगढ़ FSDA की बड़ी कार्रवाई: चार घी प्रतिष्ठानों से नमूना संग्रह

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में FSDA विभाग की बड़ी कार्रवाई, खाद आयुक्त अजय जायसवाल के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, घी बनाने के चार प्रतिष्ठानों पर की गई छापेमार करवाई, FSDS की टीम ने 4 प्रतिष्ठानों से सात नमूने किए संग्रहित, नवरात्रि के त्यौहार को देखते हुए की गई छापे मार करवाई, महावीर गंज घीमंडी में टीम के द्वारा की गई छापेमार करवाई, FSDA की टीम ने अनमोल घी, बालाजी घी, वार्ष्णेय घी भंडार, रामकिशन एंड संस, और नन्नू मल देसी घी पर की गई सैंपलिंग की कार्रवाई, थाना देहेली गेट इलाके के महावीर गंज क्षेत्र में की FSDA विभाग ने करवाई, अजय जायसवाल, खाद्य आयुक्त अलीगढ़
0
0
Report
Advertisement

नगर परिषद सेवा सेतु शिविर में पात्र परिवारों को पट्टे और नामांतरण वितरित

Dungarpur, Rajasthan:शिविर में नगर परिषद सभापति सुशीला गुप्ता, उपसभापति अनिल पटेल और आयुक्त ललित सिंह देथा की उपस्थिति में पात्र परिवारों को पट्टो, नामान्तरण पत्रों का वितरण किया गया। इस दौरान लंबित फाइलों के शीघ्र निस्तारण और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। इस मौके पर नगर परिषद सभापति सुशीला गुप्ता ने कहा कि आमजन का विश्वास जीतना और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना परिषद का मुख्य लक्ष्य है। इसी सोच के साथ जीरो पेंडेंसी पर काम शुरू किया गया है। अब प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को अपने छोटे-बड़े कामों के लिए अनावश्यक परेशानी नहीं उठानी पड़े। उन्होंने कहा कि शहरवासियों के लंबे समय से लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने के लिए नगर परिषद में अवकाश के दिनों में भी काम किया जा रहा है। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप सेवा सेतु अभियान के माध्यम से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। परिषद का प्रयास है कि प्रत्येक नागरिक को पारदर्शी, सरल और समयबद्ध सेवाएं मिलें तथा उसकी समस्या का समाधान प्राथमिकता से हो।
0
0
Report

जलपाईगुड़ी चाय बाग़ में मुफ्त शॉपिंग मॉल, बच्चों की मुस्कान वापस आई

Jalpaiguri, West Bengal:দুর্গাপুজোর আনন্দ ভাগ করে নিতে অভিনব উদ্যোগ! চা বাগানে এবার বিনা পয়সার শপিং মল। পছন্দমতো জামাকাপড় থেকে শুরু করে সাজগোজের সামগ্রী, খেলনা—সবই মিলছে একেবারে বিনামূল্যে। পুজোর চতুর্থীতেই খুশির হাওয়া জলপাইগুড়ির ডেঙ্গুয়াঝাড় চা বাগানের পশ্চিম লাইনে। চওড়া হাসি চা শ্রমিক পরিবারের কচিকাঁচাদের মুখে। পুজো মানেই নতুন জামাকাপড়, সাজগোজ আর আনন্দে মেতে ওঠা। কিন্তু আর্থিক অনটনের কারণে অনেক সময় সেই আনন্দ থেকে বঞ্চিত হয় চা বাগানের শ্রমিক পরিবারের ছেলেমেয়েরা। এবার তাদের মুখে হাসি ফোটাতেই অভিনব আয়োজন। চা বাগানের মধ্যেই বসেছে বিনামূল্যের শপিং মল! নর্থ বেঙ্গল নেগেটিভ ব্লাড গ্রুপ। জলপাইগুড়ি শিলিগুড়িসহ উত্তরবঙ্গ বিভিন্ন জায়গা থেকে একত্রিত হয়ে এই মানুষগুলো پুজোর আনন্দ ভাগ করে নিতে চা বাগানে ছুটে এসেছেন। জলপাইগুড়ির ডেঙ্গুয়াঝাড় চা বাগানের পশ্চিম লাইনে পুজোর চতুর্থীতেই এক অন্য ছবি। ছোট ছোট ছেলেমেয়েদের জন্য রংবেরঙের জামাকাপড়, বড়দের জন্য শার্ট। ছোট্ট মেয়েদের সাজগোজের জন্য টিপের পাতা, চুলের ক্লিপ, নেলপালিশ, চিরুনি, কানের দুল। পাশাপাশি রয়েছে জলের বোতল, খেলনা বল-সহ নানা সামগ্রী। আর সবকিছুই একেবারে বিনামূল্যে! শুধু কেনাকাটাই নয়, রয়েছে মিষ্টিমুখের আয়োজনও। পছন্দের জিনিস হাতেরে আনন্দে আত্মহারা খুদেরা। কারও হাতে নতুন জামা, কারও হাতে খেলনা, আবার কেউ ব্যস্ত নিজের পছন্দের সাজগোজের সামগ্রী বেছে নিতে। একদিকে যখন শহরের বড় বড় শপিং মলে পুজোর কেনাকাটার ভিড়, ঠিক তখনই জলপাইগুড়ির চা বলয়ে এক অন্যরকম শপিং মলের ছবি। যেখানে কোনও জিনিসের দাম দিতে হচ্ছে না। শুধু একমুঠো হাসিই যেন এই আয়োজনের সবচেয়ে বড় প্রাপ্তি। পুজোর আনন্দ শুধু নিজের মধ্যে সীমাবদ্ধ না রেখে সকলের সঙ্গে ভাগ করে নেওয়ার এই উদ্যোগ ঘিরে উৎসবের আবহ চা বাগানে। নতুন জামা, খেলনা আর সাজগোজের সামগ্রী পেয়ে খুশিতে ঝলমল করছে কচিকাঁচাদের মুখ। দুর্গাপুজোর চতুর্থীতে ডেঙ্গুয়াঝাড় চা বাগানের পশ্চিম লাইনে যেন এক অন্যরকম আনন্দ উৎসব। কারণ উৎসব তো শুধু নতুন পোশাকের নয়, উৎসব সকলের মুখে হাসি ফোটানোর। আর সেই হাসিতেই এবার রঙিন জলপাইগুড়ির চা বলয়ের শারদোৎসব।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top