802301
भोजपुर जिले के आदित्य आनंद ने लेजर रन में सिल्वर मेडल जीत कर देश का नाम किया रोशन
Arrah, Bihar:चीन में हुए मॉडर्न पेंटाथलन लेजर रन खेल में भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड के आदित्य आनंद ने सिल्वर मेडल जीत देश और जिले का नाम रौशन किया है। 6 जून से 10 जून तक चीन में हुए इस खेल में बिहार के भोजपुर जिले के आदित्य आनंद और बेगूसराय के प्रिंस कुमार व जतिन गौतम भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। जिसमे आदित्य ने सिल्वर मेडल जीत देश और जिले को गौरान्वित किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
समस्तीपुर में गंगा खतरे के निशान से 2.7 मीटर ऊपर, नावों पर जिंदगी गुजार रहे लोग
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में गंगा खतरे के निशान से करीब 2 मीटर 70 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है. मोहिउद्दीननगर और मोहनपुर प्रखंड के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी अब घरों के अंदर तक पहुंच चुका है. कहीं दो से तीन फीट पानी है तो कहीं सड़कें पूरी तरह डूब चुकी हैं. हालात ऐसे हैं कि लोग अपना घर और सामान छोड़कर सुरक्षित जगहों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं. जिन लोगों ने घर नहीं छोड़ा है, उनकी जिंदगी नाव के सहारे चल रही है. पीने के साफ पानी से लेकर आने-जाने तक के लिए लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है. समस्तीपुर के मोहनपुर प्रखंड की डुमरी दक्षिणी पंचायत में बाढ़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. गांव के कई घरों में दो से तीन फीट तक पानी घुस चुका है. घरों में पानी भरने के बाद लोग जरूरी सामान लेकर सुरक्षित जगहों की ओर जा रहे हैं. कई परिवारों ने घर छोड़ दिया है. लोगों की सबसे बड़ी चिंता यह है कि घर छोड़कर जाने के बाद पीछे सामान और घर की सुरक्षा कौन करेगा. बाढ़ का असर सिर्फ आम लोगों की जिंदगी पर नहीं, बल्कि सरकारी व्यवस्था से जुड़े लोगों पर भी पड़ा है. डुमरी दक्षिणी पंचायत की बाढ़ प्रभावित आंगनबाड़ी सेविका भी अपना घर छोड़कर मायके चली गई ہیں. पानी लगातार बढ़ने के कारण उनके लिए आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंचना और बच्चों से जुड़ी सेवाएं संचालित करना मुश्किल हो गया है. गांव के चारों तरफ पानी ही पानी है, लेकिन बाढ़ पीड़ितों के सामने सबसे बड़ी समस्या पीने के साफ पानी की है. आवागमन के लिए नाव ही एकमात्र सहारा बचा है. ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से नावों का निबंधन तो कराया गया है, लेकिन जरूरत के हिसाब से नाव उपलब्ध नहीं हो पा रही है. ऐसे में जरूरी सामान लाने से लेकर बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने तक ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. बाढ़ प्रभावित इलाके की ग्राउंड रियलिटी और लोगों की परेशानी को लेकर बातचीत की जी मीडिया संवाददाता मंटून कुमार रॉय ने.0
0
Report
पार्वती बांध के चार गेट से 4401.52 क्यूसेक निकासी जारी; FRL के पास जलस्तर
Dholpur, Rajasthan:पार्वती बांध के दो और गेट खोले, अब कुल चार गेटों से 4401.52 क्यूसेक पानी की निकासी सरमथुरा (धौलपुर) कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश के चलते पार्वती बांध में पानी की आवक बढ़ गई है। बांध का जलस्तर 223.05 मीटर पहुंचने के बाद रविवार सुबह दो और गेट खोल दिए गए। अब बांध के कुल चार गेट 2-2 फीट खुले हैं। पार्वती बांध का पूर्ण जलभराव स्तर (FRL) 223.41 मीटर है। वर्तमान जलस्तर FRL के करीब पहुंचने के चलते चारों गेटों से करीब 4401.52 क्यूसेक पानी की लगातार निकासी की जा रही है। पानी की आवक और जलस्तर पर प्रशासन एवं संबंधित अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए हैं। कैचमेंट एरिया में बारिश जारी रहने से बांध में पानी की आवक बढ़ने की संभावना बनी हुई है। बांध पर सुरक्षा की दृष्टि से थाना अधिकारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता तैनात है एवं लोगों के बांध के आस पास जाने पर पूरी तरीके से रोक लगा दी गई है।0
0
Report
संत कबीरनगर में रातभर चेकिंग, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पर रोक
Uska Khurd, Uttar Pradesh:सन्तकबीरनगर : सार्वजनिक स्थानों पर शराब के सेवन पर अंकुश के लिए पुलिस ने रात्रि में चलाया अभियान एंकर- संतकबीरनगर में पुलिस ने कानून -व्यवस्था को मजबूत बनाने को लेकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब के सेवन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिले के सभी थाना क्षेत्रों में देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों पर खुले में शराब पीने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा इलाके में संचालित देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों का निरीक्षण एवं चेकिंग की गई । पुलिस टीमों द्वारा दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति एवं संचालन की जांच की गई और दुकानदारों को शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । पुलिस टीमों द्वारा शराब की दुकानों के खोलने एवं बंद करने के निर्धारित समय के संबंध में सेल्समैन को स्पष्ट रूप से हिदायत दी गई। टीम ने निर्धारित समय के बाद शराब की बिक्री न करने तथा दुकान पर किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने देने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए गए । अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारे एवं अन्य खुले स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों की चेकिंग की गई । ऐसे व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन न करने औऱ कानून-व्यवस्था एवं सार्वजनिक मर्यादा बनाए रखने के संबंध में आवश्यक हिदायत दी गई।0
0
Report
Advertisement
पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज 3 में अज्ञात लोगों ने व्यक्ति की हत्या कर दी
Noida, Uttar Pradesh:पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज 3 इलाके में आज सुबह एक शख्स की अज्ञात लोगों ने हमला कर के हत्या कर दी... हमलावरों ने मृतक को लकड़ी के डंडे से पीटा मयूर विहार फेज 3 के दुर्गा मंदिर के बाहर घटना को अंजाम दिया गया पुलिस आरोपियों की पहचान कर तलाश करने में जुटी है मृतक की उम्र लगभग 40 साल के आसपास है, अब तक मृतक की पहचान नहीं हुई हैं मौक़े पर एक चश्मदीद गार्ड नंद लाल यादव की बाइट जिन्होंने बताया कि आज सुबह 2 लोग एक व्यक्ति की डंडों से पिटाई कर रहे थे जब उन्होंने पास जाकर बचाव करने की कोशिश की तो उन्हें भी मारने की धमकी दी जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इस मामले की सूचना दी0
0
Report
मंत्री सुदिव्य सोनू के आकस्मिक निधन पर राधा कृष्ण किशोर की प्रतिक्रिया
Ranchi, Jharkhand:रांची मंत्री सुदिव्य सोनू के आकस्मिक निधन पर मंत्री राधा कृष्ण किशोर की प्रतिक्रिया0
0
Report
लखनऊ में UPPSC तकनीकी शिक्षा सेवा परीक्षा 52 केंद्रों पर चल रही, 22,996 अभ्यर्थी
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): UPPSC Technical Education Teaching Service Examination Underway At 52 Centres, 22,996 Candidates Appearing / Visuals लखनऊ, उत्तर प्रदेश: आज लखनऊ के 52 केंद्रों पर उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा सेवा परीक्षा-2025 आयोजित की जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी पहुंच रहे हैं। आज, 6 सितंबर 2026 को यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। वीडिया नेशनल पीजी कॉलेज से है।0
0
Report
Advertisement
पीछे से ट्रक ने दी टक्कर, ऑटो पलटा; चालक फंसा, लोगों ने बचाया
Jabalpur, Madhya Pradesh:पीछे से ट्रक ने दी टक्कर, ऑटो पलटा; चालक फंसा, लोगों ने बचाया. सिहोरा खितौला में जय भवानी कॉलोनी के सामने पीछे से आए ट्रक ने सब्जी से भरे लोडिंग ऑटो को टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया. हादसे में चालक ऑटो के अंदर फंस गया. मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला. चालक को मामूली चोटें आईं. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. सिहोरा के गढ़िया मोहल्ला निवासी सोनू बर्मन (30) लोडिंग ऑटो क्रमांक एमपी 20 एलबी 4011 से जबलपुर मंडी से सब्जी लेकर सिहोरा आया था. दोपहर करीब 1 बजे वह सब्जी छोड़ने खितौला जा रहा था. जय भवानी कॉलोनी के सामने पहुंचते ही पीछे से आए ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी. सड़क की साइड पट्टी ऊंची होने के कारण ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे पलट गया.0
0
Report
तेघड़ा जन्माष्टमी मेले को राजकीय मेल घोषित करने की तैयारी, गिरिराज सिंह का संकेत
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय के तेघरा में देर शाम जन्माष्टमी मेले का विधिवत उद्घाटन किया गया। जिसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री तथा बेगूसराय के प्रभारी सह सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव सहित गण मान्य लोग मौजूद रहे। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर मेले का विधवट उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का अंग वस्त्र एवं तेल चित्र से सम्मान किया गया । इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिना नाम लिए विपक्ष पर चोट करते हुए कहा की आज एक बार फिर कृष्ण की आवश्यकता है क्योंकि वर्तमान परिवेश में भारतवर्ष में कई ऐसे शिशुपाल पैदा हो गए हैं जिनका विनाश करना जरूरी है । उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने रिश्ते में भाई होने के बावजूद शिशुपाल का वध किया था और आज लोग जाति एवं गोत्र में बट रहे हैं और इसकी साजिश सनातन को कमजोर करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव सहित बिहार सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज बिहार सरकार के मंत्रियों के द्वारा आश्वासन दिया गया है कि आने वाले समय में तेघड़ा जन्माष्टमी मेला को राजकीय मेल घोषित किया जाएगा। गौरतलब है कि मथुरा एवं वृंदावन के बाद तेघड़ा में जन्माष्टमी मेला धूमधाम से मनाया जाता है और 7 किलोमीटर के दायरे में 17 पंडाल में भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न रूपों में प्रतिमा स्थापित की जाती है जो पांच दिनों तक लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है । मेले की खूबसूरती सौहारार्दपूर्ण वातावरण की वजह से और दर्शनीय हो जाती है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जिला प्रशासन को भी धन्यवाद दिया एवं इस मेले के सफल आयोजन के लिए उनकी प्रशंसा की। बाइट गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री0
0
Report
Advertisement
गढ़वा में डेंगू से मौत, अस्पताल में अलर्ट; साफ-सफाई से बचाव जरूरी
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले मे डेंगू ने दी दस्तक, अबतक एक की मौत, एक ठीक होकर वापस गया घर, स्वास्थ विभाग अलर्ट मोड़ पर, सदर अस्पताल मे 10 बेड का आईसुलेशन बेड है तैयार। पिछले दस दिनों मे गढ़वा जिले मे डेंगू के कई मरीजों मे लक्षण पाए गए है जिसमे दो मामले सामने आए है। जिले मे एक बड़े व्यवसाई की इसके चपेट मे आने से मौत हो गई। हालांकि वह सरकारी अस्पताल मे इलाज नहीं कराया है लेकिन स्वास्थ विभाग ने इसकी पुष्टि की है वहीं एक मरीज के डेंगू के लक्षण मिलने पर उसे ठीक कर वापस घर भेज दिया गया है। जिले मे डेंगू के मरीज के मिलने पर स्वास्थ विभाग एलर्ट मोड़ पर है जिले के सिविल सर्जन ने कहा कि बहुत दुःख की बात है कि एक व्यक्ति की मौत डेंगू से हुई है वे हमारे किसी भी सरकारी अस्पताल मे इलाज नहीं कराए है यह मौसम ही है डेंगू का लोगों को इससे बचने के लिए अपने घरो के आगे पानी नहीं जमने देना चाहिए साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि जिले में एक दो छिटपुट केस आए थे जिन्हें ठीक कर दिया गया है इसे लेकर हम लोग सतर्क हैं।0
0
Report
धीरेंद्र हत्याकांड: कथित साजिशकर्ता की पत्नी पूजा गिरफ्तार; 15 हजार नकद व अंगूठी बरामद
Noida, Uttar Pradesh:धीरेंद्र हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई हत्याकांड के कथित मुख्य साजिशकर्ता की पत्नी पूजा गिरफ्तार पुलिस ने 15 हजार रुपये नकद और मृतक की अंगूठी बरामद की जांच में मकान और दुकान चुनने में महिला की भूमिका सामने आने का दावा पुलिस ने कथित सुपारी देने वाले मास्टरमाइंड की पहचान की है。0
0
Report
पाँच युवकों के खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल; पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:एका दुचाकीवर पाच जणांचा जीवघेणा स्टंट; एकाला आडवे झोपवून भरधाव प्रवास, अखेर पाच जणांवर गुन्हा ANC : छत्रपती संभाजीनगर शहरात दुचाकीवर तब्बल पाच जण बसून, त्यातील एका तरुणाला आडवे झोपवून धोकादायक पद्धतीने प्रवास करण्यात आला. या जीवघेण्या स्टंटचा व्हिडिओ सोशल मीडियावर व्हायरल झाल्यानंतर छावणी पोलिसांनी तपास सुरू केला. पाणचक्की ते औरंगपुरा या वर्दळीच्या मार्गावर १ सप्टेंबर रोजी दुपारी हा प्रकार घडल्याचे समोर आले आहे. व्हिडिओच्या आधारे पोलिसांनी अदनान अमीन पठाण, वय २०, रा. पाणचक्की याला निष्पन्न केले. चौकशीत त्याच्यासोबत आणखी चार जण असल्याची माहिती समोर आली. त्यानंतर पोलिसांनी या पाचही जणांविरोधात गुन्हा नोंदवला आहे. वर्दळीच्या रस्त्यावर अशा प्रकारे स्टंट करून स्वतःसोबतच इतर वाहनचालकांच्याही जीवाला धोका निर्माण केला जात असल्याने पोलिसांनी अशा प्रकारांविरोधात कठोर कारवाईचा इशारा दिला आहे.0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में चेन स्नैचिंग गैंग का खुलासा; दिल्ली से आया चार सदस्यीय गिरोह
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में चेन स्नैचिंग गैंग का खुलासा दिल्ली से आया गैंग, 7 घंटे में 4 वारदात का आरोप 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी दिल्ली से लखनऊ आया था 4 सदस्यीय चेन स्नैचिंग गैंग सिर्फ 7 घंटे में शहर के 4 इलाकों में वारदात का आरोप CCTV और तकनीकी निगरानी से पुलिस ने दो आरोपियों को दिल्ली से पकडा पुलिस के मुताबिक वारदातें इंदिरानगर, विकासनगर, अलीगंज और गुडंबा इलाके में हुईं। आरोपियों के पास से बरामद इलेक्ट्रिक वाहन भी जांच का हिस्सा0
0
Report
गढ़वा के खपरो गांव में फॉर्म-7 की बड़ी संख्या, भाजपा नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी
Narayanpur, Jharkhand:ANCHOR-झारखंड के गढ़वा जिले में एसआईआर को लेकर घमासान तेज हो गया है। रंका थाना क्षेत्र के खपरो गांव में एक ही व्यक्ति के पास बड़ी संख्या में फॉर्म-7 मिलने के मामले में दो भाजपा नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रशासन ने बड़ी संख्या में फॉर्म-7 बरामद कर जब्त किए हैं। डीसी ने लोगों से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। मामला गढ़वा जिले के रंका अनुमंडल क्षेत्र के रंका प्रखंड अंतर्गत खपरो गांव का है, जहां एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। इसी दौरान बीएलओ के माध्यम से अधिकारियों को सूचना मिली कि एक पार्टी से जुड़े व्यक्ति के पास बड़ी संख्या में फॉर्म-7 मौजूद हैं। सूचना मिलते ही बीडीओ और एसडीएम मौके पर पहुंचे और फॉर्म-7 को जब्त कर रंका थाना पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद एसडीएम के निर्देश पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया। मामले में शिकायत के आधार पर रंका थाने में दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गढ़वा डीसी पीएन मिश्रा ने कहा कि एसआईआर का कार्य निर्धारित नियमों और प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है। मतदाता सूची से नाम हटाने या उस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए फॉर्म-7 का इस्तेमाल निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाता है। डीसी के मुताबिक, किसी आम व्यक्ति के पास बड़ी संख्या में पहले से भरे हुए फॉर्म-7 का मिलना गंभीर विषय है। जांच के दौरान संबंधित प्रपत्रों पर बीएलओ के हस्ताक्षर भी नहीं पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति के पास इतनी बड़ी संख्या में फॉर्म-7 मिलने से एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। इससे आम मतदाताओं के बीच गलतफहमी फैलने और मतदाता सूची के पुनरीक्षण की पारदर्शिता प्रभावित होने की आशंका भी है। डीसी ने स्पष्ट किया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता सूची का शुद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी होना बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए पुनरीक्षण कार्य में किसी भी तरह की अनियमितता, भ्रम या निर्धारित प्रक्रिया के उल्लंघन को प्रशासन गंभीरता से लेगा। खबर — पीएन मिश्रा, डीसी, गढ़वा। रенка एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह ने बताया कि खपरो गांव से एक ही समुदाय के लोगों के नाम से जुड़े करीब 200 फॉर्म-7 बरामद किए गए हैं। इन प्रपत्रों के जरिए संबंधित लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने की प्रक्रिया की बात सामने आई है। एसडीपीओ के मुताबिक, फॉर्म-7 लेकर आने वाले और फॉर्म उपलब्ध कराने वाले दोनों लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रोहित रंजन सिंह, एसडीपीओ, रंका, गढ़वा इधर, एक पार्टी के कार्यकर्ता के पास बड़ी संख्या में फॉर्म-7 मिलने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने भाजपा पर निशाना साधा है। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए बड़े पैमाने पर फॉर्म-7 का इस्तेमाल करने की कथित कोशिश की गई है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्वाहर पासवान, केंद्रीय सदस्य, झारखंड मुक्ति मोर्चा0
0
Report
झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर शोक गूंजे
Ranchi, Jharkhand:प्रेस विज्ञप्ति सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन झारखंड के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन की अपूरणीय क्षति : राजेश ठाकुर झारखंड सरकार के मंत्री एवं गिरिडीह के लोकप्रिय विधायक श्री सुदिव्य कुमार सोनू जी के असामयिक निधन की खबर स्तब्ध एवं मर्माहत करने वाली है। उनके निधन से झारखंड के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन को एक ऐसी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। सुदिव्य जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में जिस समर्पण, सक्रियता और प्रतिबद्धता के साथ जनता की आवाज को उठाया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। एक युवा और कर्मठ जनप्रतिनिधि के रूप में उन्होंने अपने क्षेत्र और राज्य के विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता दिखाई। गठबंधन की जब भी बात होती , नोक झोंक के बावजूद वो निष्कर्ष पर पहुंचना चाहते थे। माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी जब भी कोई गंभीर मसला होता, उनसे विमर्श करते थे। उनका अचानक हमारे बीच से चले जाना न केवल उनके परिवार और समर्थकों के लिए, बल्कि पूरे झारखंड के लिए एक गहरा आघात है। राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का स्वाभाविक हिस्सा हैं, लेकिन व्यक्तिगत संबंधों, मानवीय संवेदनाओं और सार्वजनिक जीवन की गरिमा का स्थान सबसे ऊपर है। सुदिव्य जी के निधन की इस दुखद घड़ी में मैं उनके परिवार, परिजनों, मित्रों, सहयोगियों और झारखंड मुक्ति मोर्चा के समस्त साथियों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। सुदिव्य जी का संघर्ष, उनकी जनसेवा और उनकी स्मृतियाँ लंबे समय तक झारखंड के राजनीतिक जीवन में जीवित रहेंगी। सादर राजेश ठाकुर0
0
Report
Advertisement
