icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Diwali से पहले Greater Noida के प्रवेश द्वार रोशन, प्रशासन ने तैयारी तेज की

Greater Noida, Uttar Pradesh:आगामी दिवाली पर ग्रेटर नोएडा के सभी प्रवेश द्वार और गोलचक्कर रोशनी से जगमगाएंगे। इसके लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने विद्युत अभियांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिवाली से पहले स्ट्रीट लाइट लगाने और उन्हें चालू करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर के प्रमुख स्थानों के साथ विभिन्न गांवों और सेक्टरों में भी प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने पर जोर दिया। बैठक में एसीईओ ने बादलपुर और अस्तौली में निर्माणाधीन 33 केवी सबस्टेशनों के कार्यों की समीक्षा की। इन दोनों बिजलीघरों के निर्माण की निर्धारित समयसीमा में छह माह शेष हैं, लेकिन एसीईओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में तेजी लाकर इन्हें निर्धारित समय से पहले पूरा कराया जाए, ताकि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके। किसानों को आवंटित छह प्रतिशत आबादी भूखंडों में बिजली संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हुए एसीईओ ने नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। खैरपुर, खोदना खुर्द, पतवाड़ी, छोटी मिलक और इटैड़ा समेत कई गांवों में इन भूखंडों के क्षेत्र में बिजली के कार्य चल रहे हैं। तिलपता, कुलेसरा, छपरौला और खोदना खुर्द समेत 17 गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य प्रगति पर है। एसीईओ ने निर्देश दिए कि दिवाली से पहले इन लाइटों को लगाकर चालू कर दिया जाए। इसके अलावा सेक्टर-2, सेक्टर-3 और सेक्टर-12 समेत अन्य सेक्टरों के पार्कों में भी स्ट्रीट लाइट लगाने को कहा गया। बैठक में ड्रेन निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। एसीईओ ने प्रस्तावित कार्यों की टेंडर प्रक्रिया निर्धारित समय में पूरी कर निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए। बैठक में ड्रेन विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक मनोज कुमार सचान, विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक अजित भाई पटेल, अश्विनी चतुर्वेदी, सौरभ भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

नवरात्रि के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी: घी सीज, नमूनों की लैब जाँच

Greater Noida, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर नवरात्रों को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है, इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने नई बस्ती दादरी स्थित सिटी मॉल में छापेमारी की और 06 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लेब भेजे और 240 लीटर घी को सीज किया गया । सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि बुधवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, विजय बहादुर पटेल, विशाल कुमार गुप्ता , रविंद्र नाथ वर्मा एवं रितु सक्सैना की टीम द्वारा नई बस्ती दादरी स्थित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म कंपनी कम्यूनिटी प्राइवेट लिमिटेड (सिटी मॉल) पर छापा मारकर अवतार ब्रांड घी का 01 नमूना , अवतार ब्रांड गाय के घी का 01 नमूना , मिर्च पाउडर का 01 नमूना, मखाना का 01 नमूना , सरसों का तेल का 01 नमूना एवं कुट्टू आटा का 01 नमूना लिया गया। अवशेष लगभग 240 लीटर घी भ्रामक सूचनाएं (घी में विटामिन एवं मिनरल्स होना अंकित होने के कारण) अंकित होने के कारण सीज किया गया तथा लगभग 18 किग्रा मिर्च पाउडर पर पैकिंग तिथि, बैच नंबर आदि अंकित न होने व मिथ्याछाप होने के कारण सीज किया गया। इस प्रकार कुल 06 नमूनें लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किये जा रहे हैं। समस्त खाद्य सामग्री विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी गई किसी प्रकार की खाद्य सामग्री खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत लाइसेंसी/पंजीकृत आपूर्तिकर्ता से खरीदें तथा खरीद बिल अवश्य लिए जाएं और निर्माण तिथि व बैच नंबर आदि देखकर ही खाद्य सामग्री प्राप्त करें व उपभोक्ताओं को बिक्री करें। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, मिलावटखोरों के खिलाफ जिले में एक्शन लगातार जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

अकोला बस से वृद्धा के बैग से सोना और नकद चोरी, चार महिलाएं गिरफ्तार

Akola, Maharashtra:मंगरूळपीर ते अकोला बसमधून प्रवास करणाऱ्या ७० वर्षीय वृद्ध महिलेच्या बॅगेतून सोन्याचे दागिने आणि रोख रक्कम चोरणाऱ्या चार महिलांना पोलिसांनी ताब्यात घेतलं आहे. वृद्ध महिलेच्या बॅगेतून दीड लाख रुपये किमतीचे सोन्याचे दागिने आणि २८ हजार रुपये रोख, असा एकूण एक लाख ७८ हजार रुपयांचा मुद्देमाल लंपास करण्यात आला होता. शेलूबाजार येथे संशयित महिला बसमधून उतरल्याने प्रवाशांना त्यांच्यावर संशय आला. त्यानंतर पोलिसांनी तातडीने कारवाई करत ऑटोचा पाठलाग करून चारही महिलांना ताब्यात घेतलं. या प्रकरणी गुन्हा दाखल करण्यात आला असून पुढील तपास सुरू आहे.
0
0
Report

वनकर्मियों की सुरक्षा और बकाया वेतन: महासंघ की तीन दिन की चेतावनी

Pratapgarh, Rajasthan:वनकर्मियों की सुरक्षा और बकाया वेतन: महासंघ की तीन दिन की चेतावनी प्रतापगढ़ में वनकर्मियों की सुरक्षा और कर्मचारियों के लंबित भुगतान को लेकर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने मोर्चा खोल दिया है। महासंघ ने जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर तीन दिन में भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। संगठन ने वनकर्मियों को आधुनिक हथियार, सुरक्षा उपकरण और राजकीय वाहन उपलब्ध कराने के साथ ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को सहायता देने की मांग उठाई। महासंघ ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इसमें चुनाव प्रशिक्षण के दौरान भोजन-नाश्ते का बहिष्कार और 6 नवंबर को धनतेरस पर काली दीपावली मनाकर विरोध प्रदर्शन शामिल है।
0
0
Report
Advertisement

80 लाख के लोन के नाम पर 2.19 लाख ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के रठांजना थाना क्षेत्र में बैंक से लोन दिलाने के नाम पर 2 लाख 19 हजार 330 रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़ित को 80 लाख रुपये का लोन स्वीकृत कराने का झांसा देकर दस्तावेज लिए और फाइल लॉग-इन व स्टाम्प ड्यूटी के नाम पर रुपये ऐंठ लिए। लोन की राशि खाते में नहीं आने पर पीड़ित ने संपर्क किया तो आरोपी ने कथित तौर पर ठगी करने की बात कही और धमकी भी दी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और तलाश के आधार पर आरोपी को जयपुर-किशनगढ़ हाईवे स्थित एक ढाबे से पकड़ा। पुलिस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देशन में रठांजना थानाधिकारी विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। मामले में 17 अगस्त को काजलीखेड़ा निवासी सुखलाल पाटीदार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवादी के अनुसार, दिसंबर में सुरजनारायण सेनी निवासी फुलेरा, जिला जयपुर ने खुद को लोन देने वाली कंपनी का एजेंट बताते हुए 80 लाख रुपये का लोन दिलाने का भरोसा दिया। इसके लिए आरोपी ने परिवादी के आधार कार्ड, पैन कार्ड, आयकर रिटर्न, बैंक स्टेटमेंट और संपत्ति संबंधी दस्तावेजों की प्रतियां लीं। कुछ दिन बाद आरोपी ने लोन स्वीकृत होने की बात कहते हुए फाइल लॉग-इन और स्टाम्प ड्यूटी के नाम पर 3 लाख 29 हजार 330 रुपये मांगे। परिवादी ने आरोपी के मोबाइल नंबर पर फोन-पे के माध्यम से अलग-अलग किस्तों में 1 लाख 89 हजार 330 रुपये ट्रांसफर किए। इसके अलावा आरोपी परिवादी के पास पहुंचकर 30 हजार रुपये नकद भी ले गया। इस तरह कुल 2 लाख 19 हजार 330 रुपये दिए गए। काफी समय तक लोन की राशि खाते में नहीं आने पर परिवादी ने आरोपी से संपर्क किया। रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान आरोपी ने उसके साथ धोखाधड़ी कर रुपये ऐंठने की बात कही और दोबारा फोन करने पर जान से खत्म करवाने की धमकी दी। पुलिस ने परिवादी और आरोपी के बैंक स्टेटमेंट सहित आवश्यक दस्तावेज जुटाकर जांच की। आरोपी अपने ठिकाने से फरार चल रहा था। उसकी तलाश के लिए गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जानकारियों के आधार पर जयपुर-किशनगढ़ हाईवे स्थित एक ढाबे से उसे पकड़ा। पूछताछ के बाद आरोपी सुरजनारायण सेनी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है। गिरफ्तारी आरोपी की पहचान सुरजनारायण पिता खानचंद सेनी, निवासी शिव मंदिर के पास, माली मोहल्ला, फुलेरा, जिला जयपुर के रूप में हुई है।
0
0
Report

पंचायतीराज चुनाव की तैयारी तेज, अरनोद में भाजपा ने फीडबैक लिया

Pratapgarh, Rajasthan:पंचायतीराज चुनाव को लेकर प्रतापगढ़ जिले में भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा ने अरनोद मंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। पंचायत समिति के सभी 7 वार्डों के कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन की मजबूती और संभावित प्रत्याशियों के चयन को लेकर फीडबैक लिया गया। बैठकों में मंत्री कार्यकर्ताओं के साथ जाजम पर बैठकर चुनावी समीकरणों पर चर्चा करते नजर आए। मंत्री हेमंत मीणा ने पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ने की इच्छुक कार्यकर्ताओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने योग्य, ईमानदार, कर्मठ और जनसेवा के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने के साथ जीतने की क्षमता रखने वाले उम्मीदवारों के चयन पर जोर दिया। बैठक के दौरान कई कार्यकर्ताओं ने पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ने की इच्छा भी जाहिर की। राज्य पार्टी leadership ने कहा कि प्रत्याशियों के चयन के लिए संगठनात्मक मंथन और फीडबैक के आधार पर निर्णय लिया जाएगा और जो भी अधिकृत उम्मीदवार घोषित होगा, सभी एकजुट होकर उसके समर्थन में काम करेंगे। लोगों से जुड़ाव बढ़ाने और गोंद-गांव में सक्रिय रहने के आह्वान के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने की बात कही गई।
0
0
Report

बारां मंडी में रिकॉर्ड आवक: सोयाबीन-सरसों समेत प्रमुख फसलों के भाव ऊंचे

Baran, Rajasthan:बारां मंडी में रिकॉर्ड आवक, कुल 1.25 लाख कट्टों से ज्यादा जिंस पहुंची सोयाबीन, उड़द, सरसों में तेजी, ट्रॉलियों को रात 10 बजे बाद ही एंट्री बारां। कृषि उपज मंडी में खरीफ सीजन की बंपर आवक शुरू हो गई है। बुधवार शाम तक मंडी में कुल 1.25 लाख कट्टों से अधिक की रिकॉर्ड आवक दर्ज की गई। इसमें सबसे ज्यादा 45 हजार कट्टा सोयाबीन, 35 हजार कट्टा मक्का, 9 हजार कट्टा उड़द, 12 हजार कट्टा धान, 8 हजार कट्टा सरसों और शेष धनिया, लहसुन व चना की आवक शामिल रही। आवक बढ़ने के साथ ही भावों में भी तेजी का रुख है। पिछले दो दिनों में सोयाबीन में 500 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आई है। सोयाबीन 3800 से 4520, सरसों 7200 से 9026, डॉलर चना 6000 से 7011 रुपए प्रति क्विंटल बिका। लहसुन और धनिया में सबसे ज्यादा उछाल रहा। लहसुन 3500 रुपए तेज होकर 5100 से 26000 रुपए, धनिया 700 रुपए तेज होकर 7000 से 13500 रुपए और उड़द 200 रुपए तेज होकर 9100 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। बढ़ती आवक को देखते हुए मंडी प्रशासन ने नया निर्णय लिया है। अब जिंस भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रात 10 बजे के बाद ही मंडी में प्रवेश दिया जाएगा। मंडी सचिव हरिमोहन बैरवा ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आज गुरुवार से नीलामी व्यवस्था में बदलाव किया गया है। किसान भवन के सामने उड़द, टीन शेड-1 पर गेहूं-धान और प्लेटफार्म-2 पर सोयाबीन-धनिया की नीलामी होगी। किसानों से व्यवस्था अनुसार जिंस लाने की अपील की है।
0
0
Report
Advertisement

गाज़ियाबाद में मिठाइयों पर मैन्युफैक्चरिंग और यूज़-बाय डेट 15 अक्टूबर से अनिवार्य

Noida, Uttar Pradesh:Ghaziabad (Uttar Pradesh): Food Safety Department ने 15 अक्टूबर से मिठाइयों पर मैन्युफैक्चरिंग और 'यूज़-बाय' (इस्तेमाल की आखिरी तारीख) की तारीख लिखना अनिवार्य कर दिया है / विभाग त्योहारों के मौसम में मिलावट के खिलाफ़ चेकिंग अभियान चला रहा है। गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश): खाद्य सुरक्षा विभाग ने 15 अक्टूबर से मिठाइयों पर मैन्युफैक्चरिंग और 'यूज़ बाय डेट' यानी उपयोग की आखिरी तारीख अंकित करना निवार्य कर दिया गया है। दूसरा चीज व्यापारी के लिए भी यह पता होना चाहिए कि वह इन चीज इन खाद्य पदार्थों को कब तक बेच सकता है। कई बार ऐसा होता है कि मुख्य व्यापारी काउंटर पर नहीं होता है, कर्मचारी ही माल विक्रय का काम करते हैं न कर्मचारियों को भी यह पता होना चाहिए कि मिठाइयों की कब तक बेचा जा सकता है, उसके बाद उनको काउंटर से हटा देना है। कुल मिला के यह है कि मिठाइयाँ दूषित ना हों, शुद्ध हों और ताजी रूप में ग्राहकों तक, उपभोक्ताओं तक पहुँच सकें।
0
0
Report

जामिया मिलिया इस्लामिया में छात्र संघ चुनाव के पक्ष में विरोध जारी

New Delhi, Delhi:दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है. छात्रों का कहना है कि साल 2006 के बाद से विश्वविद्यालय में निर्वाचित छात्र संघ नहीं रहा है. ऐसे में अब छात्र अपने प्रतिनिधियों को चुनने का अधिकार मांग रहे हैं. इसी मांग को लेकर कुछ छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं, जबकि कुछ छात्र अनिश्चितकालीन नींद हड़ताल के जरिए अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं. प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि हर विश्वविद्यालय में छात्रों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने के लिए एक मजबूत और लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व जरूरी है. छात्रों के मुताबिक, क्लास रिप्रेजेंटेटिव यानी कक्षा प्रतिनिधि उनकी सभी समस्याओं को उठाने के लिए पर्याप्त नहीं हैं. उन्हें एक ऐसे छात्र संघ की जरूरत है, जो पूरे विश्वविद्यालय के छात्रों का प्रतिनिधित्व कर सके और उनकी समस्याओं को प्रशासन के सामने रख सके. प्रदर्शनकारियों ने यह भी साफ किया है कि उनका आंदोलन किसी एक व्यक्ति या किसी खास छात्र संगठन तक सीमित नहीं है. उनके मुताबिक, यह जामिया के हर छात्र के अधिकार की लड़ाई है, ताकि छात्र अपने प्रतिनिधि चुन सकें और विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने अपनी बात मजबूती से रख सकें. अब सवाल यह है कि जामिया प्रशासन छात्रों की इस मांग पर क्या कदम उठाता है और छात्र संघ चुनाव को लेकर कोई स्पष्ट समय-सीमा सामने आती है या नहीं.
0
0
Report
Advertisement

हंसखाली पंचायत समिति में बीजेपी ने बोर्ड बना लिया, टीएमसी को झटका

Ranaghat, West Bengal:তৃণমূলের হাতছাড়া হলো নদীয়ার হাঁসখালি পঞ্চায়েত সমিতি। Tmc বড়সড় ভাঙন ধরিয়ে সেখানে বোর্ড গঠন করল ভারতীয় জনতা পার্টি (বিজেপি)। বুধবার হাঁসখালি বিডিও অফিসে তৃণমূলের কোনো সদস্য উপস্থিত না থাকায় কার্যত বিনা প্রতিদ্বন্দ্বিতায় বোর্ড গড়ে গেরুয়া শিবির। নতুন সভাপতি নির্বাচিত হয়েছেন শম্পা মালাকার বিশ্বাস এবং সহ-সভাপতি নবীন ঘোষ। হাঁসখালি পঞ্চায়েত সমিতির মোট ৩৯টি আসনের মধ্যে তৃণমূলের দখলে ছিল ২৪টি এবং বিজেপির ছিল ১৫টি আসন। সম্প্রতি তৃণমূলের এক সদস্যের মৃত্যু হওয়ায় কার্যকর সদস্য সংখ্যা নেমে দাঁড়ায় ৩৮-এ। বোর্ড গঠনের ঠিক মুখে তৃণমূলের ৫ জন সদস্য শিবির বদলে বিজেপিকে সমর্থন জানান। ফলে বিজেপির নিজস্ব ১৫ ও দলত্যাগী ৫ জন মিলিয়ে সংখ্যা পৌঁছায় ২০-তে, যা ম্যাজিক ফিগার অতিক্রম করে। বিপরীতে tmc শক্তি কমে দাঁড়ায় ১৮-তে। সহজেই সমিতি দখল করে বিজেপি।
0
0
Report

यूपी कांग्रेस: जिला-शहर अध्यक्षों की सूची जल्दी, 50% बदलाव संभव

Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के जिला और शहर अध्यक्षों की सूची जल्द जारी होगी। एेसे में मौजूदा जिला और शहर अध्यक्षों में से लगभग 50 फीसदी बदले जा सकते हैं। दिल्ली में इसी सप्ताह अहम बैठक होने की जानकारी है। यूपी कांग्रेस अपनी जिला स्तर की इकाई को दुरुस्त करने के मकसद से पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर बदलाव की तैयारी कर रही थी, लेकिन प्रदेश नेतृत्व में बदलाव की कवायद शुरू होने से सूची रोकी गई थी। अब नेतृत्व परिवर्तन पूरा हो जाने के बाद फिर से जिलों की अध्यक्षता के बदले जाने पर विचार शुरू हो गया है। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपने जिला-स्तरीय संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। जिले-शहर इकाइयों की समीक्षा के लिए दिल्ली से हर जिले में पर्यवेक्षक भेजे गए थे, तथा उनकी रिपोर्ट के आधार पर बदलाव की रणनीति बननी थी। हालिया बैठक में जिला-शहर अध्यक्षों को A, B और C वर्ग में बांटा जाएगा: A वर्ग के अध्यक्ष बनाए रखे जाएंगे, B वर्ग के कुछ बदलाव होंगे और C वर्ग के निष्क्रिय अध्यक्षों को नोटिस देकर हटाने की योजना है। 2027 के चुनाव के मद्देनजर प्रदेश नेतृत्व और शीर्ष নেতৃত্ব की संयुक्त बैठक में रिपोर्ट के आधार पर नामों पर चर्चा होगी और पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर अमल की गुंजाइश कम हो सकती है।
0
0
Report

वैशाली-राघोपुर नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, प्रशासन पर उठे सवाल

Hajipur, Bihar:वैशाली- राघोपुर नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल निजी नाव का दो महीने तक सरकारी काम में कैसे हुआ इस्तेमाल? हादसे के करीब 22 घंटे बाद DM वर्षा सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस! DM ने माना आपदा के दौरान करीब दो महीने तक प्रशासन ने इस्तेमाल की थी नाव! नाव की? क्षमता, फिटनेस और सुरक्षा जांच किसने की? जवाबदेही पर सवाल! 19 लोग सवार होने का दावा, 13 बच्चों की दर्दनाक मौत! शुरुआती बचाव में स्थानीय गोताखोरों की भूमिका, प्रशासन के पहुंचने के समय पर भी सवाल! जांच समिति की रिपोर्ट पर टिकी निगाहें—क्या संबंधित अधिकारियों की भी तय होगी जिम्मेदारी? सबसे बड़ा सवाल जवाबदेही सिर्फ नाव संचालक की या सरकारी तंत्र की भूमिका की भी होगी जांच?
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top