Back
गंगा किनारे बिहार की मरीन ड्राइव से बदलेगा व्यापार-पर्यटन का भविष्य
AKAshwani Kumar
Dec 22, 2025 05:37:48
Bhagalpur, Bihar
एंकर - बिहार के विकास नक्शे पर एक और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। राज्य को मिलने जा रही है एक और भव्य मरीन ड्राइव, जो गंगा के किनारे विकास की नई तस्वीर पेश करेगी। राशि आवंटन के साथ ही अब यह मेगा प्रोजेक्ट तेजी से जमीन पर उतरने की ओर बढ़ चुका है। मुंगेर के सफियाबाद से भागलपुर के सबौर तक गंगा नदी के समानांतर बनने वाली यह मरीन ड्राइव न सिर्फ प्रदेश की खूबसूरती बढ़ाएगी, बल्कि आर्थिक, धार्मिक और परिवहन दृष्टि से गेम चेंजर साबित होगी। इस परियोजना को लेकर बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने जिलाधिकारी को भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव सौंप दिया है, जिसके बाद अब प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में मुंगेर के सफियाबाद से भागलपुर के सुल्तानगंज तक 35 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जिस पर 4450 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं दूसरे चरण में सुल्तानगंज से भागलपुर के सबौर तक 3842 करोड़ रुपये की लागत से मरीन ड्राइव बनाई जाएगी। निर्माण से पहले राजस्व सर्वे, सामाजिक प्रभाव आकलन, भूमि अधिग्रहण व हस्तांतरण, फॉरेस्ट क्लीयरेंस एनओसी जैसी तमाम प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। इस महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने की थी, जिसके बाद कैबिनेट की मुहर लगी और कुल 8292 करोड़ रुपये की बड़ी राशि स्वीकृत की गई। इस मरीन ड्राइव के बनते ही गंगा किनारे व्यापार को रफ्तार, पर्यटन को नई उड़ान, धार्मिक स्थलों तक आसान पहुंच और यातायात व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साफ है कि यह परियोजना पूर्वी बिहार के विकास की रीढ़ बनकर उभरेगी और गंगा तट को एक नई पहचान देगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NMNitesh Mishra
FollowDec 22, 2025 07:15:470
Report
KCKumar Chandan
FollowDec 22, 2025 07:15:290
Report
PTPreeti Tanwar
FollowDec 22, 2025 07:15:200
Report
0
Report
0
Report
GBGovindram Bareth
FollowDec 22, 2025 07:05:590
Report
VMVimlesh Mishra
FollowDec 22, 2025 07:05:390
Report
DRDamodar Raigar
FollowDec 22, 2025 07:05:240
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowDec 22, 2025 07:05:030
Report
0
Report
AVArun Vaishnav
FollowDec 22, 2025 07:04:370
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowDec 22, 2025 07:04:230
Report
AKAlok Kumar
FollowDec 22, 2025 07:04:100
Report
KKKARAN KHURANA
FollowDec 22, 2025 07:03:340
Report
RKRishikesh Kumar
FollowDec 22, 2025 07:03:160
Report