Back
पन्हास चौक पर अतिक्रमण हटाने के बाद दुकानदारों का विरोध: भीख मांगकर संदेश
JCJitendra Chaudhary
Dec 14, 2025 07:47:02
Begusarai, Bihar
एंकर बेगूसराय से इस वक्त एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आ रही है, जहां बुलडोजर कार्रवाई से नाराज दुकानदारों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया है। अवैध अतिक्रमण हटाने के नाम पर दुकानें तोड़े जाने के बाद अब दुकानदार सड़क पर बैठकर भीख मांगकर प्रशासन को संदेश दे रहे हैं। यह तस्वीरें बेगूसराय के पन्हास चौक की हैं, जहां नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत बुलडोजर चलाया गया। इस कार्रवाई में सड़क किनारे अवैध रूप से संचालित 30 से 40 फुटकर दुकानों को तोड़कर हटा दिया गया। दुकान टूटने के बाद आज सभी दुकानदार सड़क पर उतर आए और अनोखे अंदाज़ में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। दुकानदारों ने सड़क पर बैठकर भीख मांगी और हाथों में कटोरा लेकर प्रशासन को यह दिखाने की कोशिश की कि दुकान टूटने के बाद उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। इस दौरान दुकानदारों का कहना है कि हम लोग दुकान चलाकर पूरे परिवार का भरण-पोषण करते थे। दुकान टूटने के बाद भूखमरी की हालत हो गई है। घर में खाने तक के पैसे नहीं बचे हैं, मजबूरी में आज हम लोग भीख मांगकर विरोध कर रहे हैं। दुकानदारों का आरोप है कि नगर निगम और जिला प्रशासन ने बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए गलत तरीके से उनकी दुकानों को हटाया है, जिससे दर्जनों परिवार सड़क पर आ गए हैं। उनका कहना है कि इस जगह पर वर्षों से दुकान लगाकर वे अपने परिवार का पेट पालते थे। प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों ने जिला प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि सभी फुटकर दुकानदारों को दुकान लगाने की अनुमति दी जाए या उनके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि वे सम्मान के साथ मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। फिलहाल पन्हास चौक पर दुकानदारों का यह अनोखा विरोध प्रदर्शन चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और नगर निगम इस पर क्या रुख अपनाता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
SMSubhasis Mandal
FollowMar 03, 2026 19:00:200
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowMar 03, 2026 18:46:100
Report
IAImran Ajij
FollowMar 03, 2026 18:45:180
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 03, 2026 18:30:470
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 03, 2026 18:30:310
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 03, 2026 18:30:09Noida, Uttar Pradesh:भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब की रिहाई के बाद जश्न की तस्वीरें।
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 03, 2026 18:15:440
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 03, 2026 18:15:320
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowMar 03, 2026 18:15:230
Report
MTMD. TARIQ
FollowMar 03, 2026 18:15:140
Report
NSNeeraj Sharma
FollowMar 03, 2026 18:01:000
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 03, 2026 18:00:470
Report
KYKaniram yadav
FollowMar 03, 2026 18:00:300
Report
