Back
गढ़हारा के दबंगों की गोलीबारी: पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार, एससी-आर्ट एक्ट दर्ज
JCJitendra Chaudhary
Mar 20, 2026 09:26:23
Begusarai, Bihar
एंकर बेगूसराय में एक बार फिर जी मीडिया खबर का बड़ा असर हुआ है जहां जी मीडिया ने दबंग के द्वारा कानून व्यवस्था को खुलेआम चुनौती देते हुए एक परिवार के घर पर चढ़कर फायरिंग करने का खबर जी मीडिया ने बड़ी प्रमुखता से दिखाई थी। जी मीडिया पर खबर चलने के बाद पुलिस हरकत में आई और इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस मामले में सदर हेड क्वार्टर डीएसपी निखिल कुमार ने बताया है कि गढ़हारा थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी की घटना सामने आई थी। एक पक्ष के रोनित पासवान के द्वारा गढ़हारा थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुमन महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया है कि इस मामले में एससी एक्ट एवं आर्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज की गई है। जो अन्य आरोपी है उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। आपको बताते चले कि गढ़हारा थाना क्षेत्र के गढ़हारा वार्ड नंबर-14 में एक परिवार पर दबंगों ने अचानक हमला बोल दिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पहले दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज होती है। जिसके बाद एक युवक देसी कट्टा निकालकर फायरिंग कर देता है।पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग हथियार लेकर उनके घर पहुंचे और आते ही जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब परिवार की महिलाओं ने विरोध किया, तो हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस खबर को जी मीडिया ने बड़ी प्रमुखता से दिखाई थी। खबर चलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने एक नहीं बल्कि तीन बार गोली चलाई, हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और सभी लोग बाल-बाल बच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी भी हुई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 20, 2026 10:38:220
Report
SKSHIV KUMAR
FollowMar 20, 2026 10:38:110
Report
0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowMar 20, 2026 10:37:450
Report
AMAbhishek Mathur
FollowMar 20, 2026 10:37:340
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 20, 2026 10:37:220
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowMar 20, 2026 10:36:560
Report
VSVISHAL SINGH
FollowMar 20, 2026 10:36:420
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 20, 2026 10:36:22Noida, Uttar Pradesh:PM मोदी ने आचार्य प्रमोद कृष्णन का फोन पर जाना हाल
घर में फिसलने की वजह से घायल हो गए थे आचार्य प्रमोद कृष्णन
0
Report
G1GULSHAN 1
FollowMar 20, 2026 10:36:130
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowMar 20, 2026 10:35:540
Report
G1GULSHAN 1
FollowMar 20, 2026 10:35:230
Report