Back
रामनवमी के अवसर पर बांस काटते वक्त हाई वोल्टेज तार से युवक की मौत
JCJitendra Chaudhary
Mar 27, 2026 13:03:55
Begusarai, Bihar
जitseन्द्र कुमार बेगूसराय
एंकर बेगूसराय से इस वक्त एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां रामनवमी पूजा की तैयारी के दौरान एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के टेकनपुरा गांव की है।मृतक युवक की पहचान टेकनपुरा वार्ड नंबर 11 निवासी अमर शंकर सिंह के पुत्र अविनाश कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अविनाश अपने घर में रामनवमी के अवसर पर ध्वजारोहण के लिए बांस काटने गया था। इसी दौरान बांस ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली तार से सट गया, जिससे उसे करंट लग गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन युवक को घर ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही नावकोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। वहीं स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में हाई वोल्टेज तार काफी नीचे लटका हुआ है, जिसकी शिकायत कई बार विभाग से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक और बिहार सरकार के गन्ना मंत्री संजय पासवान सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है。
मंत्री संजय पासवान ने साफ कहा कि यह घटना बिजली विभाग की लापरवाही का नतीजा है और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आपदा के तहत परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।रामनवमी जैसे पावन पर्व की तैयारी के दौरान हुई इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है。
बाइट परिजन
बाइट परिजन
बाइट संजय पासवान गन्ना मंत्री
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PSPradeep Sharma
FollowMar 27, 2026 14:14:130
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowMar 27, 2026 14:13:230
Report
AZAdmin ZMCL
FollowMar 27, 2026 14:11:360
Report
AMANIL MOHANIA
FollowMar 27, 2026 14:11:170
Report
RKRaushan Kumar
FollowMar 27, 2026 14:10:280
Report
SKSATISH KUMAR
FollowMar 27, 2026 14:10:140
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowMar 27, 2026 14:09:540
Report
0
Report
SRSANJAY RANJAN
FollowMar 27, 2026 14:07:390
Report
IKIsateyak Khan
FollowMar 27, 2026 14:07:240
Report
MKMukesh Kumar
FollowMar 27, 2026 14:06:590
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowMar 27, 2026 14:06:290
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 27, 2026 14:06:140
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowMar 27, 2026 14:06:020
Report