Back
بھِند کے طالب علم کی سكاٹلینڈ میں ہلاکت: خودکشی یا قتل؟
PSPradeep Sharma
Mar 27, 2026 14:14:13
Bhind, Madhya Pradesh
भिंड के बेटे संस्कार श्रीवास्तव स्कॉटलैंड में मौत: सुसाइड या मर्डर? भिंड के बेटे की मौत पर सस्पेंस। एंकर-स्कॉटलैंड में पढ़ाई कर रहे भिंड के 21 वर्षीय छात्र संस्कार श्रीवास्तव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। स्कॉटलैंड प्रशासन इसे आत्महत्या बता रहा है, लेकिन परिवार इस पूरे मामले को साजिश मानते हुए हत्या की आशंका जता रहा है। भिंड जिले के मौ कस्बे के रहने वाले कुलदीप श्रीवास्तव ने अपने बेटे संस्कार को स्कॉटलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ स्टर्लिंग में फॉरेंसिक साइंस एंड साइक्लोजी की पढ़ाई के लिए भेजा था। संस्कार पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट टाइम जॉब भी कर रहा था और अच्छी कमाई कर रहा था। 6 मार्च को स्कॉटलैंड में संस्कार की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी परिजनों को सात मार्च को मिली भारतीय दूतावास के जरिए परिजनों को डेथ सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया गया जिसमें संस्कार द्वारा सुसाइड का जिक्र किया गया है, स्कॉटलैंड प्रशासन ने इसे आत्महत्या बताया है और दावा किया है कि संस्कार ने नींद की गोलियां खाकर जान दी। लेकिन परिवार इस बात को मानने को तैयार नहीं है। संस्कार की माँ का कहना है कि 5 मार्च को होली के दिन उनकी बेटे से वीडियो कॉल पर बात हुई थी और वह पूरी तरह सामान्य था। उसने जल्द घर आने की भी बात कही थी। संस्कार की माँ नीलम श्रीवास्तव का कहना है कि “मेरा बेटा ऐसा कदम नहीं उठा सकता… उसके साथ कुछ गलत हुआ है। इस मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं— • संस्कार के कमरे का दरवाजा खुला मिला • बैंक खाते से ढाई लाख रुपए का संदिग्ध ट्रांजेक्शन • मोबाइल का डेटा गायब • यूनिवर्सिटी में पहले भी दो संदिग्ध मौत। परिजनों ने भारत सरकार से बेटे का शव जल्द भारत लाने और दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की है, ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके। फिलहाल संस्कार का शव 28 मार्च तक भारत लाए जाने की संभावना है। संस्कार के मौत के बाद मां नीलम की आंखों के अब आंसू भी सूख चुके हैं, उन्होंने 40 लख रुपए का लोन लेकर बेटे को पढ़ाई के लिए विदेश भेजा था, लोन आखिर कैसे चुकेंगे यह भी सबसे बड़ा गंभीर सवाल है, वह अपनी बेटे के लिए भारत सरकार से न्याय की गुहार लगा रही है और उनका कहना है कि अगर उनके म्रत बेटे को न्याय नहीं मिला तो दिल्ली पहुंचकर अपने प्राण दे देंगी, संस्कार के चाचा का कहना है कि संस्कार आत्महत्या नहीं कर सकता है वह पढ़ाई में मेधावी छात्र था, उसके साथ कोई ना कोई घटना जरूर हुई है इसके चलते उसकी मौत हुई है, उसकी मौत से पहले का मोबाइल का डाटा गायब है संदिग्ध खाते में ढाई लाख रुपए का ट्रांजैक्शन हुआ है ऐसे कई और कारण है जिनके चलते हत्या की शंका होना जाहिर सी बात है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने मृतक संस्कार श्रीवास्तव के घर पहुंच कर परिजनों से मुलाकात की और परिजनों को सांत्वना दी और भारतीय दूता बास और केंद्र सरकार का फेलुअर बताते हुए कहा कि 20 दिन बीत जाने के बाद भी भारत सरकार मृतक की डेड बॉडी भी भारत नहीं ला सकी है, नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार को किसी प्रतिनिधि को भी तीर्थ परिवार के बीच भेजना चाहिए और मुख्यमंत्री को भी मामले को संज्ञान में लेते हुए डेड बॉडी जाने की व्यवस्था की जानी चाहिए जिससे परिजन अपने बेटे को अंतिम बार देख सके। कोई परिजनों का कहना था कि संस्कार बहुत ही होनार और मेधावी था, पढ़ाई में हमेशा अमल रहता था वह स्वयं ही उसने स्कॉटलैंड जाने के लिए डॉक्यूमेंट तैयार कराए एग्जाम पास कर वहां तक पहुंचा था, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या यह आत्महत्या है या फिर किसी बड़ी साजिश का हिस्सा, इसका खुलासा तो तभी हो सकेगा जब भारत सरकार इसकी जांच कराएगी। 121नीलम श्रीवास्तव, मृतक संस्कार की माँ। 121- Monu Srivastav, संस्कार के चाचा। बाइट-1- डॉ गोविंद सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष। बाइट-2- कार्तिक श्रीवास्तव मृतक संस्कार का भाई, बाइट-3- वैभव श्रीवास्तव संस्कार का भाई। प्रदीप शर्मा, ज़ी मीडिया, भिण्ड
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RRRakesh Ranjan
FollowMar 27, 2026 15:31:210
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 27, 2026 15:31:11Noida, Uttar Pradesh:ODISHA GOVERNOR HARI BABU KAMBHAMPATI ke saath Chief of the Army Staff General UPENDRA DWIVEDI Lok Bhavan par Atal Van par yatra karte hue — visuals
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 27, 2026 15:31:040
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 27, 2026 15:30:540
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 27, 2026 15:30:410
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowMar 27, 2026 15:30:280
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowMar 27, 2026 15:23:05127
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 27, 2026 15:22:47178
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 27, 2026 15:22:2498
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowMar 27, 2026 15:22:0986
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 27, 2026 15:21:51Chittorgarh, Rajasthan:गेस्ट 8:30
राजेंद्र रंजन गायकवाड़, रिटायर्ड केंद्रीय जेल अधीक्षक (ज़ूम)
113
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 27, 2026 15:21:32181
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 27, 2026 15:21:19269
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 27, 2026 15:20:56172
Report
AMALI MUKTA
FollowMar 27, 2026 15:20:43157
Report