Back
घरेलू विवाद में युवक ने घर के भीतर फंदा लगाकर की आत्महत्या
JCJitendra Chaudhary
Feb 06, 2026 07:50:47
Begusarai, Bihar
जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मामला नयागांव थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव का है। मृतक युवक की पहचान दरियापुर गांव निवासी संदीप कुमार के रूप में की गई है। परिजनों के मुताबिक संदीप कुमार की पत्नी ने निजी फाइनेंस के समूह से लोन ले रखा था। लोन की किस्त चुकाने को लेकर पत्नी ने अपने पति संदीप से रुपये मांगे। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया।विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने संदीप को जमकर डांट-फटकार लगा दी।बताया जा रहा है कि इसी बात से आहत होकर संदीप कुमार ने घर के अंदर ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब तक उसे फंदे से नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने नयागांव थाना पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल इस घटना के बाद गांव में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है। बाइट परिजन
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KAKapil Agarwal
FollowFeb 06, 2026 09:34:240
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 06, 2026 09:34:100
Report
KCKashiram Choudhary
FollowFeb 06, 2026 09:33:550
Report
0
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 06, 2026 09:32:040
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 06, 2026 09:31:280
Report
RRRaju Raj
FollowFeb 06, 2026 09:21:310
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 06, 2026 09:21:100
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 06, 2026 09:20:47Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा--फ़िल्म घुसखोर पण्डित को लेकर संत समाज में भारी विरोध है।फिल्म को बैन करने की मांग वृंदावन के साधु संत समाज द्वारा की गई है।
0
Report
JPJai Pal
FollowFeb 06, 2026 09:20:220
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 06, 2026 09:20:15Noida, Uttar Pradesh:इंसानों की तरह नाचता है ये रोबोट
0
Report
0
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 06, 2026 09:20:060
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 06, 2026 09:19:39Noida, Uttar Pradesh:साड़ी में की जबरदस्त स्कीइंग
0
Report