Back
बोगो सिंह ने बिहार सरकार पर हमला, कुर्सी इंजन है, न्याय मांगें
JCJitendra Chaudhary
Feb 08, 2026 13:34:35
Begusarai, Bihar
एंकर बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह की ओर से आज कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद विधायक बोगो सिंह ने एक बार फिर बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर है और शासन-प्रशासन पूरी तरह से फेल हो चुका है। उन्होंने हाल ही में पटना में हुई नीट की छात्रा की मौत का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना के बाद सरकार बैकफुट पर आ गई। सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपकर यह साबित कर दिया है कि अब इस केस को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।बोगो सिंह ने कहा कि सीबीआई जांच 50 साल बाद भी पूरी नहीं होती, यह सब जनता को गुमराह करने की साजिश है।राजद विधायक ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की नहीं, बल्कि कुर्सी इंजन की सरकार चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव में जनता की हार हुई और तंत्र की जीत हुई है। बिहार में लोकतंत्र की हत्या की गई है और एनडीए सरकार झूठे वादों के सहारे शासन चला रही है। उन्होंने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ नारे पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोग और धन्नासेठ हमारी बेटियों की इज्जत लूट रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।बोगो सिंह ने बिहार सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि अगर सरकार में जरा भी इंसानियत बची है तो हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के किसी जज से तीन महीने के अंदर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।वहीं पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के खिलाफ जो भी आवाज उठाता है, उसकी आवाज दबाने का काम किया जाता है। पप्पू यादव की गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने मटिहानी विधायक बोगो सिंह की पीठ में छुरा भोंकने का काम किया है।इसके अलावा यूजीसी बिल को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बिल देश में हिंदू-हिंदू को बांटने की साजिश है और केंद्र की नीतियां समाज को विभाजित करने का काम कर रही हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPrashant Kumar
FollowFeb 08, 2026 16:46:500
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 08, 2026 16:46:250
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 08, 2026 16:46:160
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 08, 2026 16:46:060
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 08, 2026 16:45:550
Report
NHNantu Hazra
FollowFeb 08, 2026 16:45:230
Report
0
Report
0
Report
0
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 08, 2026 16:30:320
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 08, 2026 16:30:140
Report
0
Report
0
Report
0
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 08, 2026 16:18:080
Report