Back
बिहार इंटरमीडिएट 2026 शुरू, बेगूसराय में सुरक्षा के साथ परीक्षा केंद्र सक्रिय
JCJitendra Chaudhary
Feb 02, 2026 05:01:45
Begusarai, Bihar
एंकर बेगूसराय में आज से इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की शुरुआत हो गई है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी BSEB की ओर से आयोजित यह परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार से शुरू हुई है। पूरे बिहार में इस बार 1,762 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसमें 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। वहीं बेगूसराय जिले की बात करें तो यहां 39 परीक्षा केंद्रों पर कुल 37,935 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।इंटर परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। ट्रैफिक पुलिस ने भी कमर कस ली है ताकि परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो। हर साल की तरह इस बार भी परीक्षा दो शिफ्टों में हो रही है। पहली शिफ्ट: सुबह 9:30 बजे से,दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2 बजे से ,दोनों ही शिफ्ट में परीक्षार्थियों को कम से कम आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य है।आज यानी सोमवार को पहली शिफ्ट में साइंस के छात्र बायोलॉजी, जबकि आर्ट्स और कॉमर्स के छात्र इकोनॉमिक्स का पेपर दे रहे हैं। वहीं कुछ छात्रों के लिए फिलॉसफी की परीक्षा भी आयोजित की गई है।इधर, शहर में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए विशेष रणनीति बनाई गई है। यातायात थाना के अनुसार, सुबह 8 बजे से पहले ही सभी प्रमुख चौराहों और पोस्टों पर ट्रैफिक जवानों की तैनाती कर दी गई है।इतना ही नहीं, ट्रैफिक डीएसपी खुद सड़कों पर उतरकर मॉनिटरिंग करेंगे। बड़े अधिकारी लगातार पेट्रोलिंग करेंगे और शहरी क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने इलाकों में गश्ती के निर्देश दिए गए हैं।पुलिस कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है और वरिष्ठ अधिकारियों को पल-पल की रिपोर्ट भेजी जा रही है।प्रशासन का साफ कहना है कि परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाने में कोई बाधा न आए, इसके लिए हर स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है, ताकि परीक्षा भी शांतिपूर्ण ढंग से हो और शहर की रफ्तार भी बनी रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
CRCHANDAN RAI
FollowFeb 10, 2026 11:32:480
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 10, 2026 11:32:180
Report
PSPrince Suraj
FollowFeb 10, 2026 11:32:02Noida, Uttar Pradesh:DELHI - कांग्रेस विधायक ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलकर मंत्री पदों और कामकाज की समीक्षा की मांग की.
0
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 10, 2026 11:31:550
Report
SLSanjay Lohani
FollowFeb 10, 2026 11:31:370
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowFeb 10, 2026 11:31:050
Report
0
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 10, 2026 11:30:510
Report
MMMohd Mubashshir
FollowFeb 10, 2026 11:30:410
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowFeb 10, 2026 11:30:300
Report
FWFAROOQ WANI
FollowFeb 10, 2026 11:30:090
Report
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 10, 2026 11:20:590
Report
GSGAURAV SRIVASTAVA
FollowFeb 10, 2026 11:20:500
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 10, 2026 11:20:100
Report