Back
बेगूसराय में ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त, कोहरे के बीच लोग परेशान
JCJitendra Chaudhary
Jan 02, 2026 04:32:41
Begusarai, Bihar
एंकर बेगूसराय में लगातार ठंड का सितम देखने को मिल रहा है। कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। साल के दूसरे ही दिन ठंड ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। सुबह से ही पूरे बेगूसराय में घना कोहरा छाया हुआ है। सड़कों पर दृश्यता बेहद कम है, जिसके कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि दिन के उजाले में भी वाहन चालकों को गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर चलने को मजबूर होना पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों और बच्चों पर देखने को मिल रहा है। लोग ठंड से बचने के लिए घरों में दुबके हुए नजर आ रहे हैं। बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। हालांकि, इस भीषण ठंड में भी वे लोग घरों से निकलने को मजबूर हैं, जो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ठिठुरते हाथों और कपकपाती ठंड के बीच भी वे अपने काम पर जाते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह से बेगूसराय की सड़कों पर कोहरे की चादर छाई हुई है और आम दिनों की तुलना में सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं। पिछले कई दिनों से लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। फिलहाल मौसम का यही मिजाज बना हुआ है और ठंड से राहत मिलने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
PTPRATHAMESH TAWADE
FollowJan 02, 2026 06:16:040
Report
ASAman Singh Bhadouriya
FollowJan 02, 2026 06:15:210
Report
TSTushar Srivastava
FollowJan 02, 2026 06:13:580
Report
AOAjay Ojha
FollowJan 02, 2026 06:13:480
Report
AYAmit Yadav
FollowJan 02, 2026 06:13:240
Report
AYAmit Yadav
FollowJan 02, 2026 06:13:040
Report
1
Report
RJRahul Joshi
FollowJan 02, 2026 06:12:500
Report
BSBhanu Sharma
FollowJan 02, 2026 06:11:160
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowJan 02, 2026 06:10:550
Report
AYAmit Yadav
FollowJan 02, 2026 06:10:320
Report
AOAjay Ojha
FollowJan 02, 2026 06:10:240
Report
DSDM Seshagiri
FollowJan 02, 2026 06:09:570
Report