Back
बेगूसराय की अनामिका कुमारी ने साइंस में राज्य में तीसरा स्थान पाया
JCJitendra Chaudhary
Mar 23, 2026 11:47:53
Begusarai, Bihar
एंकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज जारी होते ही पूरे राज्य में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसी कड़ी में बेगूसराय जिले के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से एक बड़ी और गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। जहां मटिहानी स्थित आरकेएल हाई स्कूल की छात्रा अनामिका कुमारी ने विज्ञान संकाय में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे बिहार में तीसरा स्थान हासिल किया है। अनामिका ने 478 अंक (95.60%) प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है।उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे बेगूसराय जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।बताया जाता है कि अनामिका मूल रूप से लखीसराय जिले के रामचन्द्रपुर गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा अपने गांव से ही पास की थी, जिसमें उन्हें 483 अंक के साथ राज्य में छठा स्थान मिला था। इसके बाद वे अपनी फुआ के गांव मटिहानी आकर आगे की पढ़ाई करने लगीं और यहीं से इंटरमीडिएट की परीक्षा दी।अनामिका के पिता दीपक कुमार बेगूसराय में ही एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं, जबकि उनकी मां दीपिका कुमारी गृहिणी हैं। साधारण परिवार से आने वाली अनामिका ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर यह मुकाम हासिल कर यह साबित कर दिया कि सच्ची मेहनत से हर सपना पूरा किया जा सकता है।स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने अनामिका को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं, इस सफलता से क्षेत्र के अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिली है।गौरतलब बिहार बोर्ड ने इस वर्ष इंटरमीडिएट (12वीं) के साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों संकायों का रिजल्ट जारी किया है। करीब 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 के बीच किया गया था।रिजल्ट घोषित होते ही अनामिका के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। मिठाइयां बांटी जा रही हैं और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। लोग इसे बेगूसराय के लिए गर्व का क्षण बता रहे हैं।एक बार फिर बेगूसराय की बेटी ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए जिले का नाम पूरे बिहार में रोशन कर दिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
हाथरस में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के अध्यक्ष अनिल सिसोदिया का भव्य स्वागत, 9 मई को निकलेगी ऐतिहासि
0
Report
PJPrashant Jha2
FollowMar 23, 2026 12:56:330
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowMar 23, 2026 12:56:030
Report
RSRajendra sharma
FollowMar 23, 2026 12:55:430
Report
PSPrabhanjan Singh
FollowMar 23, 2026 12:55:130
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 23, 2026 12:54:510
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 23, 2026 12:54:420
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 23, 2026 12:54:280
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 23, 2026 12:54:140
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 23, 2026 12:53:430
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 23, 2026 12:52:540
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 23, 2026 12:52:290
Report
0
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 23, 2026 12:52:170
Report