Back
बेगूसराय ड्राइवर एसोसिएशन ने 15 सूत्रीय मांगों के साथ हड़ताल शुरू की
JCJitendra Chaudhary
Mar 09, 2026 15:00:47
Begusarai, Bihar
जितेन्द्र कुमार बेगूसराय
एंकर बेगूसराय में ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार ने अपने हक और सुरक्षा को लेकर मोर्चा खोल दिया है। 15 सूत्रीय मांगों को लेकर बड़ी संख्या में ट्रक और बस ड्राइवर सड़कों पर उतर आए और हड़ताली चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान ड्राइवरों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की और अपनी मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।दरअसल बेगूसराय के हड़ताली चौक पर ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार के बैनर तले ट्रक और बस ड्राइवरों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में जिले के कई इलाकों से बड़ी संख्या में ड्रायवर शामिल हुए। एसोसिएशन ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की है।ड्राइवरों का कहना है कि सड़क पर दिन-रात सेवा देने वाले ड्राइवर देश की सप्लाई चेन को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन इसके बावजूद वे सबसे उपेक्षित वर्गों में शामिल हैं। एसोसिएशन ने ड्राइवरों के लिए 20 लाख रुपये का बीमा और पेंशन योजना लागू करने की मांग की है।साथ ही ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में मौत होने पर ड्राइवर के परिवार को 20 लाख रुपये और दिव्यांगता की स्थिति में 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी मांग की गई है। इसके अलावा दुर्घटना के समय मुफ्त इलाज की पुख्ता व्यवस्था, 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन योजना और गरीब ड्राइवरों को आवास योजना के तहत 5 लाख रुपये की सहायता देने की मांग भी रखी गई।
एसोसिएशन ने ड्राइवरों के बच्चों को उच्च शिक्षा में विशेष आरक्षण देने और ड्राइवरों को द्वितीय श्रेणी सैनिक का दर्जा देने की भी मांग की है। वहीं सड़क पर ड्राइवरों के साथ होने वाली मारपीट और दुर्व्यवहार को रोकने के लिए वाहनों के आगे और पीछे छह कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने की बात कही गई है, ताकि दुर्घटना की स्थिति में फुटेज के आधार पर सच्चाई सामने आ सके।इसके अलावा सभी ड्राइवरों को आयुष्मान कार्ड की तर्ज पर हेल्थ कार्ड देने, लंबी दूरी की यात्रा के दौरान ड्राइवरों के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर पेट्रोल पंपों के पास विश्राम गृह, शौचालय और पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी की गई।ड्राइवर एसोसिएशन ने यह भी मांग की कि हर सरकारी अस्पताल के आईसीयू में एक बेड ड्राइवरों के लिए आरक्षित किया जाए। साथ ही पहचान और सम्मान के लिए 1 सितंबर को आधिकारिक तौर पर “ड्राइवर दिवस” घोषित किया जाए और इस दिन सार्वजनिक अवकाश भी सुनिश्चित किया जाए।ड्राइवरों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी 15 सूत्रीय मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो आने वाले समय में वे अपने अधिकारों को लेकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
बाइट ड्राइवर
बाइट ड्राइवर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SYSUNIL YADAV
FollowMar 09, 2026 16:20:200
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowMar 09, 2026 16:19:590
Report
SLSanjay Lohani
FollowMar 09, 2026 16:18:590
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 09, 2026 16:18:450
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 09, 2026 16:18:290
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowMar 09, 2026 16:17:340
Report
AMAjay Mishra
FollowMar 09, 2026 16:15:180
Report
बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ:अध्यक्ष एंव मंत्री ने जताया आभार, बोलें- बार और ब
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 09, 2026 16:06:24Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़
कांग्रेस विधायक दल कीबैठक खत्म
बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बयान
कहा कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट
विधायकों को बाहर नहीं भेजा जाएगा। अपने हलके या चंडीगढ़ में ही रहेंगे विधायक
0
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 09, 2026 16:05:230
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowMar 09, 2026 16:05:100
Report
ASAmit Singh
FollowMar 09, 2026 16:04:510
Report
HSHITESH SHARMA
FollowMar 09, 2026 16:04:300
Report
0
Report
RMRakesh Malhi
FollowMar 09, 2026 16:00:360
Report