Back
बेगूसराय सदर अस्पताल में नाबालिक ने पिता की देखरेख की, सरकार पर उठे सवाल
JCJitendra Chaudhary
Feb 28, 2026 03:34:15
Begusarai, Bihar
जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर आईये आज हम आपको कलयुग के श्रवण कुमार से मिलाते हैं जिसने अपनी जिम्मेदारी तो बखूबी उठाई, लेकिन बिहार सरकार के मुंह पर कालिख लगाने का भी काम किया एवं सरकार के तमाम दाबो की पोल खोल कर रख दी। पूरा मामला बेगूसराय सदर अस्पताल की है, जहां आप देख सकते हैं कि किस तरह से एक नाबालिक किशोर अपने पिता की सेवा में जुटा हुआ है। पढ़ाई लिखाई की उम्र में वह अपने पिता के जीवन की रक्षा में लगा हुआ है। सवाल यह उठता है कि क्या बेगूसराय सदर अस्पताल में स्वीपर और वार्डन की कमी है जो एक नाबालिक बच्चे को स्ट्रेचर घसीटने पर मजबूर कर रही है। क्या है पूरा मामला एक रिपोर्ट। दरअसल सामने दिख रही तस्वीर बिहार के सबसे नामचिन सरकारी अस्पताल बेगूसराय सदर अस्पताल की है, जिसके लिए जिला प्रशासन एवं बिहार सरकार के द्वारा तमाम दावे किए जाते हैं। गौरतलब है कि बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चिरंजीवी पुर के रहने वाले अकलू मालाकर की आपसी विवाद एवं रंजिश में पड़ोसियों से लड़ाई झगड़ा होती है और मामला मारपीट तक पहुंच जाता है। बाद में पुलिस में शिकायत के बाद अकलू मालाकार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। जहां पैर की हड्डी टूटी होने की वजह से उन्हें सदर अस्पताल के वार्ड में शिफ्ट किया जाता है। लेकिन आरोप लगाया जा रहा है कि सदर अस्पताल में चिकित्सकों के द्वारा इलाज में लापरवाही बरती जा रही है। वहीं अकलू महतो के नाबालिक पुत्र ने अपने पिता के स्वास्थ्य की पूरी जिम्मेवारी अपने कंधों पर ले ली और पिता की सेवा में जुट गया। इतना ही नहीं वार्ड के अन्य मरीजों का भी उसने ध्यान रखना शुरू किया है और उनकी भी रूटीन कामों में हाथ बटाने लगा है। एक तरफ लोग जहां इसकी सराहना कर रहे हैं वही सरकार के दावों पर सवाल भी खड़े कर रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 28, 2026 05:03:280
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 28, 2026 05:02:140
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 28, 2026 05:02:040
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowFeb 28, 2026 05:01:530
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 28, 2026 05:01:430
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 28, 2026 05:01:190
Report
WJWalmik Joshi
FollowFeb 28, 2026 05:01:100
Report
SPSanjay Prakash
FollowFeb 28, 2026 05:01:020
Report
NANasim Ahmad
FollowFeb 28, 2026 05:00:400
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 28, 2026 05:00:220
Report
Dhanaura, Uttar Pradesh:जनपद अमरोहा के नौगांव सादात होली के पर्व को लेकर सुरक्षा के दृष्टिगत क्षेत्र अधिकारी द्वारा कानून व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का जज लिया गया एवं कमी पाए जाने पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
0
Report
0
Report
RKRakesh Kumar
FollowFeb 28, 2026 04:48:180
Report
VRVikash Raut
FollowFeb 28, 2026 04:48:040
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 28, 2026 04:47:510
Report
