Back
11 साल बाद भूले नहीं: नक्सली गोरख सदा गिरफ्तार, बेगूसराय STF ने पकड़ा
JCJitendra Chaudhary
Mar 17, 2026 15:18:02
Begusarai, Bihar
जितेन्द्र कुमार बेगूसराय
एंकर बेगूसराय पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां 11 साल पहले सैप जवान की हत्या के मामले में फरार चल रहे 10 हज़ार के इनामी नक्सली गोरेलाल सदा उर्फ गोरख सदा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। STF और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह गिरफ्तारी की गई है। आपको बताते चले कि बेगूसराय जिले के नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के कुसमहौत गांव का रहने वाला कुख्यात नक्सली गोरेलाल सदा उर्फ गोरख सदा साल 2015 में सैप जवान सुरेंद्र यशवंत की हत्या के मामले में आरोपी था। घटना के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 10 हज़ार रुपए का इनाम घोषित किया था।दरअसल, वर्ष 2015 में कुसमहौत गांव में नक्सलियों के जमावड़े और किसी बड़ी साजिश की सूचना पर पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान नक्सलियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। दोनों तरफ से गोलीबारी हुई और जमकर पथराव भी हुआ। इस हमले में थानाध्यक्ष अमित कुमार घायल हो गए थे।इसी दौरान नक्सलियों ने सैप जवान सुरेंद्र यशवंत को पकड़ लिया और बेरहमी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में गोरेलाल सदा का पिता बौनू सदा पहले ही गिरफ्तार हो चुका है और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है।वहीं मुख्य आरोपी गोरेलाल सदा उर्फ गोरख सदा पिछले 11 सालों से पुलिस को चकमा देकर फरार था। STF लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच उसके गांव आने की गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबध में सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय के अनुसार, नीमा चांदपुरा थाना कांड संख्या 71/15 में नामजद यह आरोपी लंबे समय से फरार था। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है। मामले में कुल 30 लोग नामजद थे।फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। 11 साल बाद हुई इस गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है।
बाइट आनंद कुमार पांडे सदर 1 डीएसपी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
कासिमाबाद में सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर की बंपर भर्ती,23 मार्च से लगेगा रोजगार शिविर-डिप्टी कमांडेट
0
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowMar 17, 2026 16:17:200
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 17, 2026 16:17:030
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowMar 17, 2026 16:16:350
Report
ADArjun Devda
FollowMar 17, 2026 16:15:130
Report
766
Report
919
Report
788
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 17, 2026 16:02:05952
Report
ASAVNISH SINGH
FollowMar 17, 2026 16:01:50828
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 17, 2026 16:01:41762
Report