icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
824101
MANISH KUMARMANISH KUMARFollow19 Jul 2024, 04:40 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिहार संग्रहालय एशिया का नंबर 1 और विश्व के श्रेष्ठ संग्रहालयों में शुमार

Noida, Uttar Pradesh:The Bihar Museum has been ranked No. 1 in Asia and among the world’s best! This is a proud moment for Bharat, bringing its glorious civilisational legacy into the global spotlight. True to Hon’ble Prime Minister Shri narendramodi Ji’s vision of ‘Vikas bhi, Virasat bhi’, Bihar is embracing modern development while rekindling pride in its rich heritage and cultural identity. बिहार संग्रहालय को एशिया में नंबर 1 और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ संग्रहालयों में से एक का दर्जा मिला है! यह भारत के लिए गर्व का क्षण है, जो हमारी गौरवशाली सभ्यतागत विरासत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिला रहा है। माननीय प्रधानमंत्री श्री narendramodi जी के 'विकास भी, विरासत भी' के विजन के अनुरूप, बिहार आधुनिक विकास को अपनाते हुए अपनी समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक पहचान पर गर्व को फिर से जागृत कर रहा है。
0
0
Report

NTPC Lara ने 2026-27 में सितंबर तक 84% PLF से दूसरा स्थान पाया

Darogapara, Chhattisgarh:देश की ऊर्जा उत्पादन क्षमता को मजबूती देने की दिशा में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित एनटीपीसी लारा ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। स्टेशन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में सितंबर तक 84 प्रतिशत वार्षिक प्लांट लोड फैक्टर यानी पीएलएफ दर्ज करते हुए एनटीपीसी स्टेशनों में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं, 86.28 प्रतिशत मासिक पीएलएफ भी दर्ज किया गया। एनटीपीसी लारा प्रबंधन ने मीडिया के साथ आयोजित प्रेस मीट में संयंत्र के प्रदर्शन, भविष्य की विस्तार योजनाओं और सामाजिक विकास से जुड़ी पहलों की जानकारी साझा की। परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर ने बताया कि स्टेशन की उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 4,800 मेगावाट तक करने की प्रस्तावित योजना है। इसके साथ ही सौर ऊर्जा और आधुनिक तकनीकी उन्नयन पर भी जोर दिया गया। प्रबंधन के मुताबिक, स्टेशन ने 0.47 प्रतिशत वार्षिक साइकिल मेकअप दर्ज किया है, जो एनटीपीसी स्टेशनों में सबसे कम रहा। इसके अलावा, परियोजना प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विकास, कौशल प्रशिक्षण, पर्यावरण संरक्षण और सीएसआर गतिविधियों के जरिए सामुदायिक विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है。
0
0
Report

रायसिंहनगर अदालत ने हत्या मामले के छह आरोपियों को आजीवन कारावास और जुर्माना सुनाया

Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-2 के न्यायाधीश तरुणकांत तिवारी ने हत्या के मामले में सजा सुनाते हुए सभी 6 आरोपियों को आजीवन कारावास सहित अर्थदण्ड की सजा सुनवाई. अपर लोक अभियोजक वेद प्रकाश ठण्डी ने बताया कि दिनांक 14 मार्च 2023 को बाण्डा गांव निवासी रमेश कुमार नाथ ने पुलिस थाना समेजा कोठी में प्रार्थना पत्र पेश कर मुकदमा दर्ज कराया था. प्रकरण 14 SJM का है. जिसमें दिनांक 13/3/23 को मृतक दुलीचन्द की लाठियां से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी. पुलिस द्वारा बयानात गवाहान व उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अनुसंधान पूर्ण करने के पश्चात सभी छह आरोपियों के खिलाफ 5/06/23 को न्यायालय में चालान पेश किया गया. न्यायालय ने साक्ष्यों व वजह सबूतों के आधार पर आज अपने फैसले में आरोपी कल्याणराम बावरी पुत्र माडुराम, निर्मला देवी पत्नी कल्याणराम, जोतराम पुत्र कल्याण राम निवासी 14 SJM व विनोद कुमार पुत्र शंकरलाल, नरसी राम पुत्र सूरजभान, भागीरथ पुत्र सूरजभान निवासी 19NP को भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 364, 447, 147 के अंतर्गत दोषी मानते हुए सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनवाई. सात ही अलग-अलग धाराओं में अलग-अलग सजाएं देते हुए प्रत्येक आरोपियों पर अलग-अलग 32-32 हजार रूपए का आर्थिक दंड भी लगाया. लोक अभियोजक वेद प्रकाश ठण्डी ने बताया कि आर्थिक दंड की अदायगी न करने पर प्रत्येक अभियुक्त को छह-छह माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना पड़ेगा.
0
0
Report
Advertisement

अमोरोहा में तीन नए दमकल वाहन रवाना, अग्निशमन विभाग की क्षमता बढ़ी

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में अग्निशमन विभाग को मिले तीन नए दमकल वाहन, पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना अमरोहा जनपद में आगजनी की घटनाओं पर त्वरित काबू पाने और आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने के लिए अग्निशमन विभाग को तीन नए दमकल वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से तीनों दमकल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नए वाहनों के मिलने से अग्निशमन विभाग की क्षमता और संसाधनों में बढ़ोतरी होगी। अब आग लगने की घटनाओं पर दमकल विभाग तेजी से मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य कर सकेगा। इससे जनपद में आगजनी के दौरान होने वाली जनहानि और संपत्ति के नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी। पुलिस अधीक्षक ने अग्निशमन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में यह कदम उठाया है। अमरोहा पुलिस का कहना है कि जनपदवासियों की सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
0
0
Report

बलरामपुर में जमीन पैमाइश के नाम पर कानूनगो ने ली 15 हजार की रिश्वत, वीडियो वायरल, साक्ष्यों के साथ ए

Yogendra TripathiYogendra TripathiFollow12m ago
Madrahwa Kalan, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले अभी वकीलों का आंदोलन हाल फिलहाल में ही शांत हुआ है। अधिवक्ताओं का मुख्य रूप से आरोप था कि तहसीलों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है, जिसकी बानगी का एक 11 सेकंड का वीडियो आज वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति एक कानून को अपनी जमीन की पक्की पैमाइश करवाने के नाम पर ₹3000 घूस देता हुआ नजर आ रहा है। बताया जाता है, जमीन की पैमाइश के नाम पर कानून के द्वारा शिकायतकर्ता से ₹15000 की अवैध तरीके से वसूली की गई है। मामला तुलसीपुर तुलसीपुर तहसील से जुड़ा हुआ है। यहां जमीन की पैमाइश कराने के नाम पर एक राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) द्वारा खुलेआम रिश्वत लेने का गंभीर मामला सामने आया है। तहसील क्षेत्र के ग्राम सिंघनापारा निवासी शफीकुर रहमान अपनी करीब 20-21 बीघा पुश्तैनी जमीन की पक्की हदबरारी और पानी निकासी विवाद के समाधान के लिए पिछले दो वर्षों से प्रशासनिक दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने धारा 24 के तहत विधिवत आवेदन दिया था, लेकिन मौके पर पहुंचे कानूनगो राम किशोर तिवारी ने पैमाइश करने के एवज में रुपयों की मांग की। पीड़ित शफीकुर रहमान का कहना है कि कानूनगो राज किशोर तिवारी ने वाहन खर्च और पैमाइश का हवाला देकर कुल 15 हजार रुपये ऐंठ लिए। रुपये के लेन-देन का वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें अधिकारी खुलेआम नोट लेते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि कानूनगो राजकिशोर तिवारी ने पहले पेट्रोल खर्च के नाम पर दो हजार रुपये लिए और बाद में 15 हजार से कम में पैमाइश न करने की बात कही। अशिक्षित होने का फायदा उठाकर उनसे सरकारी शुल्क के नाम पर यह रकम हड़पी गई। आरोप है कि मोटी रकम डकारने के बाद भी जमीन की पैमाइश ढंग से नहीं की गई, बल्कि मौके से औपचारिकता निभाकर विपक्षियों से मिलीभगत करते हुए उल्टी और गलत रिपोर्ट दर्ज कर दी गई। जब पीड़ित ने दोबारा पैमाइश की गुहार लगाई तो उन्हें लगातार टरकाया जाता रहा। मामले से क्षुब्ध होकर पीड़ित ने एसडीएम को लिखित शिकायती पत्र सौंपते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच, आरोपी कानूनगो के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराने और सख्त विभागीय कार्रवाई की मांग की है। उक्त मामले पर अपर जिलाधिकारी वित्तीय उम्र राजस्व संदीप केला ने बताया कि पीड़ित के द्वारा मामले को संज्ञान में लाया गया है। जांच करवाकर यदि संबंधित कानूनगो राज किशोर तिवारी दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ विधिक और विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी पीड़ित या शिकायतकर्ता से किसी भी सरकारी कर्मचारी का अनुचित लाभ लेना या उसे परेशान करना आचरण नियमावली के खिलाफ है।
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर के निजी आउटसोर्स स्टाफ के वेतन-विरोध से त्योहारों पर आर्थिक संकट, हड़ताल तेज

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर त्योहारों का सीजन शुरू होते ही मुरार जिला अस्पताल के आउटसोर्स स्टाफ पर आर्थिक संकट गहरा गया है। सफाई और अन्य व्यवस्थाओं में लगे कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि 3 से 6 माह का वेतन अब तक अटका हुआ है। कई बार अफसरों से लेकर मंत्रियों तक फरियाद करने के बाद भी समाधान नहीं निकला, जिसके बाद स्टाफ ने अस्पताल परिसर में ही धरना शुरू कर दिया है।हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि लगातार काम करने के बावजूद समय पर भुगतान नहीं हो रहा। किराए के मकान में रहना, बच्चों की फीस, राशन का खर्च सब उधारी से चलाना पड़ रहा है। कई परिवारों में हालात ऐसे हैं कि स्कूल की फीस जमा न होने से बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। कर्ज देने वाले लोग घर पर तकादा करने पहुंच रहे हैं। कर्मचारियों ने बताया कि जेब खाली होने से दीपावली की खरीदारी तो दूर, रोज की चाय तक के लिए पैसे नहीं बचे हैं। आरोप है कि वेतन मांगने पर नौकरी से निकालने की धमकी मिलती है। इसके साथ ही शासन द्वारा घोषित वेतन बढ़ोतरी का 11 माह का एरियर और बोनस भी अब तक नहीं दिया गया। पीड़ित कर्मचारियों की मांग है कि त्योहार से पहले बकाया वेतन का तुरंत भुगतान कराया जाए। उनका कहना है कि जब तक पूरा बकाया नहीं मिलेगा, हड़ताल जारी रहेगी और कोई भी कर्मचारी ड्यूटी पर वापस नहीं लौटेगा।
0
0
Report

राजस्थान पंचायत चुनाव: हनुमान बेनीवाल ने शिखर अग्रवाल मामले पर जांच की मांग

Noida, Uttar Pradesh:राजस्थान में पंचायती राज चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज है। जिसको लेकर तमाम पार्टियां ग्रामीण इलाको में सभी पार्टियाँ अपने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा कर अपने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करने की अपील कर रहे है। इसी के तहत जिले के सुरतगढ़ में आज RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल भी पंहुचे और चुनावी रैली को सम्बोधित किया। इस दौरान हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान में चल रहे IAS शिखर अग्रवाल के मामले में निशाना साधते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की। इस दौरान हनुमान बेनीवाल से खास बातचीत की हमारे संवाददाता प्रदीप सुथार ने ....
0
0
Report
Advertisement

नोएडा में ऑपरेशन फास्ट: एंबुलेंस के लिए ग्रीन कॉरिडोर से देरी घटेगी

Noida, Uttar Pradesh:ट्रैफिक जाम में नहीं फंसेगी एंबुलेंस, मरीजों की जान बचाने के लिए गौतमबुद्धनगर पुलिस की नई पहल नोएडा में अब ट्रैफिक जाम के कारण एंबुलेंस में सवार गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचने में होने वाली देरी को कम करने के लिए गौतमबुद्धनगर पुलिस ने बड़ी पहल की है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर ‘ऑपरेशन फास्ट’ (OPERATION FAST) शुरू किया जा रहा है। इसके तहत एंबुलेंस को जाम से निकालने और समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा। इस योजना के तहत एंबुलेंस को ट्रैफिक में निर्बाध रास्ता उपलब्ध कराने के लिए 24 घंटे सातों दिन संचालित होने वाला एंबुलेंस ट्रैफिक सुविधा सेल स्थापित किया जा रहा है। इसके साथ ही एंबुलेंस को ट्रैफिक संबंधी सहायता उपलब्ध कराने के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर 9218891716 जारी किया गया है। ऑपरेशन फास्ट के तहत एंबुलेंस के निर्धारित रूट पर पड़ने वाले प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। एंबुलेंस की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी यातायात को नियंत्रित कर उसके लिए रास्ता साफ कराएंगे, ताकि गंभीर मरीजों और सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को कम से कम समय में अस्पताल पहुंचाया जा सके। इस पहल का ट्रायल रन भी किया गया। चिल्ला बॉर्डर से मैक्स और फोर्टिस अस्पताल तक करीब 12 किलोमीटर का सफर लगभग 10 मिनट में पूरा किया गया। इस ट्रायल के जरिए एंबुलेंस को ग्रीन कॉरिडोर उपलब्ध कराने की व्यवस्था का परीक्षण किया गया। पुलिस का उद्देश्य ट्रैफिक जाम के कारण इलाज में होने वाली देरी को कम करना और आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। ऑपरेशन फास्ट के प्रभावी क्रियान्वयन से नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में एंबुलेंस की आवाजाही को सुगम बनाने में मदद मिलेगी।
0
0
Report
Advertisement

सीवान के बाला गांव में मजदूर की संदिग्ध हत्या, शव मकान के अंदर मिला

Siwan, Bihar:सीवान में एक मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मजदूर का शव एक बंद और सुनसान मकान के अंदर मिला है। जिस मकान में शव मिला है, उसके आसपास कोई दूसरा मकान नहीं है।परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।घटना लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के बाला गांव की है।मृतक की पहचान गोपालगंज जिले के बेल्लोरपुर निवासी संतोष गिरी के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि बाला गांव में अशोक मांझी का एक मकान है, जो अक्सर बंद रहता है। सुनसान इलाके में स्थित इस मकान के आसपास कोई दूसरा घर भी नहीं है। इसी बंद मकान के अंदर संतोष गिरी का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, FSL की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। परिजनों का आरोप है कि संतोष गिरी की हत्या कर शव को मकान के अंदर लटकाया गया है। मृतक के भाई ने बताया कि संतोष गिरी रोज की तरह मजदूरी करने के लिए घर से निकले थे। लेकिन कुछ ही समय बाद उनकी मौत की खबर सामने आई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report

पासपोर्ट अदालत: चार घंटे में 75 आवेदकों की राहत, अधिकांश मामलों का समाधान

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में आयोजित पासपोर्ट अदालत पासपोर्ट आवेदकों के लिए राहत भरी रही। महज चार घंटे में 75 आवेदकों की शिकायतों पर सुनवाई हुई और ज्यादातर मामलों का समाधान कर दिया गया。 रांची में आयोजित पासपोर्ट अदालत में 75 आवेदकों की समस्याओं पर सुनवाई हुई। चार घंटे तक चली इस अदालत में अधिकांश मामलों का समाधान कर दिया गया। दस्तावेजों में गड़बड़ी, एडवर्स पुलिस रिपोर्ट और लंबित वेरिफिकेशन जैसी समस्याओं को दूर कर पासपोर्ट जारी किए गए。 मामले की जानकारी देते हुए रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर मनीता के ने बताया कि किसी के एजुकेशन सर्टिफिकेट में गड़बड़ी थी, तो किसी की पुलिस रिपोर्ट एडवर्स की वजह से कुछ आवेदकों का वेरिफिकेशन लंबित था और कई के दस्तावेजों में नाम अलग-अलग थे।इन समस्याओं को दूर कर अधिकांश मामलों में पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया पूरी की। पासपोर्ट अदालत को सफल बताते हुए हर छह महीने में इसके आयोजन की बात कही गई। वही पासपोर्ट संबंधित अपनी समस्याओं को लेकर जो लोग पहुंचे थे,समाधान होने पर वह काफी संतुष्ट नजर आए
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top