icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
824101
MANISH KUMARMANISH KUMARFollow25 Aug 2024, 01:27 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आंच अस्पताल में डेडबॉडी बदला मामला: ICU में भर्ती असली शव आखिर कैसे?

Jaipur, Rajasthan:जयपुर के आंच हॉस्पिटल में कथित डेडबॉडी अदला-बदली का मामला सामने आया है, जिसमें दो मरीजों की मौत के बाद स्टाफ ने एक डेडबॉडी दूसरे परिवार को सौंप दी। परिजन डेडबॉडी लेकर जयपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर पहुंच गए, और रास्ते में किसी अन्य मरीज की डेडबॉडी मिलने पर उनके होश उड़ गए। ICU में इलाज चल रहे मरीज और डेडबॉडी सौंपे जाने के दावे सामने आए, जिससे अस्पताल की पहचान, रिकॉर्ड और डेडबॉडी हैंडओवर प्रक्रिया पर सवाल उठे। गिरधारी के परिवार ने अस्पताल पर डेडबॉडी बदलने और पैसे ऐंठने के आरोप लगाए, जबकि अस्पताल प्रशासन की तरफ से माफी और निजी अस्पताल संगठन की दलील भी सामने आई। डेड बॉडी को पुलिस ने जयपुरिया अस्पताल में पोस्टmortem के लिए भेजा है। अब यह जांच का मामला है कि पहचान और दस्तावेज सत्यापन कैसे नहीं हुआ, ICU में सही मरीज किस स्थिति में थे, और अस्पताल प्रबंधन की लापराही कहां तक पहुंची। इन सवालों के जवाब पुलिस और अस्पताल के रिकॉर्ड की जांच के बाद ही सामने आएंगे।
0
0
Report

शरद पवार गट का प्रदर्शन: किसानों के लिए 50 हजार मदद की मांग

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जिल्ह्यात कोरडा दुष्काळ जाहीर करण्याच्या मागणीसाठी राष्ट्रवादी काँग्रेस शरद पवार गटाचे आंदोलन. राष्ट्रवादी काँग्रेस शरद पवार गटाच्या जिल्हाधिकारी कार्यालयात जोरदार घोषणाबाजी करत निदर्शने. दुष्काळ जाहीर करून शेतकऱ्यांना तातडीने 50 हजारांची मदत करावी. शेतकऱ्यांच्या मुलांना शिक्षणाच्या फी मध्ये , एस टी पास , रेल्वे पास मध्ये सवलत देण्याची मागणी. राष्ट्रवादी शरद पवार गटाच्या वतीने मागण्याचे निवेदन जिल्हाधिकारी रोहन घुगे यांना देण्यात आले. मागण्या मान्य न झाल्यास मोठ्या संख्येने शेतकऱ्यांना सोबत घेऊन जिल्हाधिकारी कार्यालयावर मोर्चा काढण्याचा इशारा देण्यात आला.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement

न्यू मेडिकल कॉलेज में रेखा देवी मौत के बाद अस्पताल पर हंगामा, धरना जारी

Kota, Rajasthan:न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार के दौरान मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए भारी हंगामा किया। रोते-बिलखते परिजनों से मिलने पहुंचीं महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम अस्पताल के गेट नंबर 4 के बाहर धरने पर बैठ गईं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। हंगामे की सूचना मिलते ही महावीर नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। गौरतलब है कि न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पर पहले भी इलाज में लापरवाही के गंभीर आरोप लगते रहे हैं।
0
0
Report

भागलपुर में बाढ़ राहत: आदर्श आनंद ने राशन-चूल्हा वितरण शुरू किया

Naya Chak, Bihar:भागलपुर में गंगा और कोसी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ चुका है, लेकिन निचले इलाके अभी भी जलमग्न हैं. बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सामाजिक संस्थाओं के साथ साथ शिक्षक एवं इंफ्लूएंसर भी आगे आकर बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं. कॉमेडियन और इंफ्लुएंसर आदर्श आनंद ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों में राशन, गैस चूल्हा का वितरण किया. आदर्श आनंद ने अपनी टीम के साथ सुदूर इलाकों में राहत सामग्री बांटी है; उन्होंने बताया कि यह कार्य अभी जारी रहेगा. साथ ही बिहार सरकार की सराहना करते हुए आदर्श आनंद ने बिहार में अब बाढ़ प्रबंधन को लेकर मजबूत कदम उठाए जाने के लिए आग्रह किया है.
0
0
Report
Advertisement

चक्रधर समारोह की पांचवीं संध्या में रामविचार नेताम ने दीप प्रज्वलन और स्मृति चिन्ह प्रदान किया

Darogapara, Chhattisgarh:उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर महाराजा चक्रधर सिंह के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंत्री नेताम ने कहा कि चक्रधर समारोह कला के माध्यम से पीढ़ियों को जोड़ने वाला मंच है। रायगढ़ के कला प्रेमियों की कला के प्रति निरंतर रुचि और समर्पण समारोह की विशेष पहचान है। उन्होंने कहा कि महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना ने रायगढ़ घराने को देश-दुनिया में पहचान दिलाई और समारोह उनकी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ा रहा है। इस दौरान मंत्री नेताम ने पांचवें दिन प्रस्तुति देने वालों कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और कला प्रेमियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एसएसपी शशि मोहन सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में कला प्रेमी मौजूद रहे。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top