Back
तेलपा में दिनदहाड़े हत्या, संजय पंडित के परिवार में मातम; सड़क पर आगजनी
SRSANJAY RANJAN
Feb 09, 2026 12:48:24
Arwal Sipah Panchayat, Bihar
अरवल जिले के शहर तेलपा थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात शहर तेलपा–देवकुंड मुख्य मार्ग पर आंध्र चक्र के पास हुई। महावीरगंज गांव निवासी संजय पंडित को अज्ञात अपराधियों ने पहले फोन किया और फिर घर से बाहर बुलाकर गोली मार दी। जैसे ही संजय घर से बाहर निकले, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने सीने और सिर में दो गोलियां मारीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनते ही मृतक का बेटा घर से बाहर निकला, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मृतक संजय पंडित पेशे से राज मिस्त्री थे और मकान निर्माण का ठेकेदारी का काम करते थे। इसके साथ ही उन्होंने आंध्र चक्र इलाके में मुर्गी फार्म भी खोल रखा था। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुसाई ग्रामीण सड़क पर आगजनी कर दी, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मौके पर अनुमंडल पुलिस अधिकारी सहित कई थानों की पुलिस मौजूद है और हालात को काबू में करने के प्रयास जारी हैं। पुलिस कॉल डिटेल और अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
1
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 09, 2026 14:32:040
Report
PSPreeti Srivastava
FollowFeb 09, 2026 14:31:55Lucknow, Uttar Pradesh:स्पॉट से
चसमदीद के साथ टीटी
जिस बाइक वाले को चोट लगी थी उसका भी टीटी
स्पॉट दिखाते हुए
गाड़ी में जब एक्सीडेंट हुआ तो एक ही आदमी था जो गाड़ी चला रहा था ऐसा चश्मदीद का कहना है
0
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 09, 2026 14:31:400
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 09, 2026 14:31:200
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 09, 2026 14:30:440
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowFeb 09, 2026 14:30:140
Report
0
Report
0
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowFeb 09, 2026 14:22:300
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 09, 2026 14:22:080
Report
MKMukesh Kumar
FollowFeb 09, 2026 14:21:520
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowFeb 09, 2026 14:21:310
Report
0
Report