Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Araria854318

फारबिसगंज के पुल का पिलर नदी में धंसा, यातायात प्रभावित

KNKumar Nitesh
Nov 03, 2025 11:16:27
Forbesganj, Bihar
भ्रष्टाचार की एक और पुल ने ली आधी जलसमाधि, पुल का पिलर नदी में धंसा, फारबिसगंज के खवासपुर में पटेगना से पलासी जाने वाली सड़क मार्ग में परमान नदी पर बनी पुल नदी में धंस गई है जिससे आवागमन बाधित हो गया है,करीब 4 साल पहले ही पुल का निर्माण कार्य पूरा हुआ था जो आज नदी में धंस गया है
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
Nov 03, 2025 18:16:09
Noida, Uttar Pradesh:अलवर। सिख समाज द्वारा बुधवार को मनाये जाने वाले गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार से तीन दिवसीय कार्यक्रमों की शुभ शुरुआत हो गई। इस अवसर पर मालाखेड़ा गेट स्थित गुरुद्वारा साहिब से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में सबसे आगे समाज की महिलाएं मार्ग की सफाई करती हुई सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत कर रहीं थीं। उनके पीछे मिलिट्री बैंड, घोड़े पर सवार निशानچی, स्कूल के बच्चे, कीर्तन करती संगत, अखाड़ा दल और पंच प्यारे पवित्र पालकी के आगे शोभायमान चल रहे थे। नगर कीर्तन पुलिस कंट्रोल रूम, होप सर्कस, स्कीम नंबर-2, भगत सिंह सर्किल और एयरपोर्ट रोड होता हुआ स्कीम नंबर-2 स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुँचा। गुरुद्वारा स्कीम नंबर-2 के पूर्व प्रधान सरदार हरमीत सिंह मेहंदीरता ने बताया कि गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। सोमवार सुबह सभी गुरुद्वारों में अखंड साहिब का पाठ प्रारम्भ किया गया, जिसका बुधवार को पाठ समापन के बाद अखंड भोग डाला जाएगा। आज कीर्तन के रूप में नगर में शांति और सद्भाव का संदेश दिया गया।
0
comment0
Report
Nov 03, 2025 18:13:40
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Nov 03, 2025 18:10:28
Noida, Uttar Pradesh:अलवर। उद्योग नगर थाना क्षेत्र के पालका मोड़ पर सोमवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत बख्तल चौकी को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही एएसआई मदनलाल और कांस्टेबल प्रेम सिंह मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायल युवक के लिए कई बार एंबुलेंस को कॉल किया गया, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी। स्थिति गंभीर देखते हुए पुलिस टीम ने मानवीय संवेदनाएं दिखाते हुए अपनी जीप से युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसआई मदनलाल ने बताया कि मृतक की पहचान जफरू निवासी जटियाना के रूप में हुई है, जो कंप्यूटर रिपेयरिंग का काम करता था। वह एमआईए में काम खत्म कर स्कूटी से घर लौट रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जफरू के तीन छोटे बच्चे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां मौत की पुष्टि के बाद उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए बताया कि पुलिस ने पूरी कोशिश की कि घायल की जान बच सके, मगर गंभीर चोटों के चलते उसकी जान नहीं बच पाई।
0
comment0
Report
BMBiswajit Mitra
Nov 03, 2025 18:09:25
Ranaghat, West Bengal:नदीया जिले में एक बांग्लादेशी ब्लॉगर के गिरफ्तारी के कारण गौयेशपुर में हलचल मची है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मुथफी अब्दुल्ला अल मसूद है। वह 2018 में बांग्लादेश से भारत आया और 2020 में उसका वीजा समाप्त हो गया। उसके बाद से वह राज्य के विभिन्न हिस्सों में छिपकर रहता था। हाल ही में वह गौयेशपुर के 13 नंबर वार्ड में चाकदार प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक के घर किराये पर रहा था। स्थानीय सूत्रों के अनुसार मसूद इलाके में बहुत कम लोगों से मुलाकात करते थे और उसका आचरण संदिग्ध रहा। कुछ दिन पहले पुलिस को उसके बारे में सूचना मिली। इसी सूचना के आधार पर गौयेशपुर फोर्स ने उसे गिरफ्तार कर कालाणी थाने ले गयी। फिर राज्य पुलिस की स्पेशल टीम, सीआईडी, डीआईबी और केंद्रीय खुफिया एजेंसी के अधिकारियों ने उसे लम्बे समय तक पूछताछ की। आज उसे कालाणी महकमा अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने 14 दिन की पुलिस हिरासत के आदेश दिए। उसके खिलाफ 23(ए) इमिग्रेशन एंड फॉरेनर ऐक्ट 2025 धाराओं के अंतर्गत आरोप दायर किया गया है।
0
comment0
Report
Nov 03, 2025 18:09:21
0
comment0
Report
ACAmit Chaudhary
Nov 03, 2025 18:06:09
Faridabad, Haryana:Ballabgarh Ballabgarh में नाबालिग छात्रा पर युवक ने चलाई गोली, आरोपी फरार पुलिस ने शुरू की जांच आरोपी फरार युवक और पीड़ित छात्रा में जान पहचान भी थी पहले से श्याम कॉलोनी में आज शाम उस समय दहशत फैल गई जब एक युवक ने लाइब्रेरी से पढ़कर आते हुए एक युवती पर देसी कट्टे से गोली चला दी। गोली लगने से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि आरोपी वारदात के बाद मौके पर ही हथियार फेंककर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल छात्रा को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना आज शाम करीब 5:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार, श्याम कॉलोनी निवासी यह छात्रा लाइब्रेरी से पढ़ाई करके घर लौट रही थी। इसी दौरान एक युवक उसका पीछा करते हुए गली तक पहुंच गया। पीड़ित छात्रा से पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक पहले से युवती को जानता था और लाइब्रेरी के बाहर से ही उसका पीछा कर रहा था। जैसे ही युवती अपनी गली में पहुंची, आरोपी ने बिजली के खंभे के पास उसे रोकने की कोशिश की और जबरन उससे बात करने लगा। जब युवती ने बात करने से इनकार किया तो आरोपी ने गुस्से में देसी कट्टा निकाला और उस पर गोली चला दी। गोली युवती के दाहिने कंधे पर लगी और वह घायल होकर वहीं गिर गई। वारदात के बाद युवक कट्टा वहीं फेंक कर बाइक से फरार हो गया। गोली लगने की आवाज सुनकर आसपास के लोग गली में बाहर निकल आए। उसी गली में एक बैग की दुकान चलाने वाली महिला ने युवती को खून से लथपथ देखा और अन्य लोगों की मदद से उसे तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कि जब गोली चलने की आवाज आई, तो पहले लगा जैसे टायर फटने की आवाज हो, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद किसी लड़की की जोर-जोर से चीखने की आवाज आई। जब गैलरी से बाहर देखा तो एक युवक बाइक पर तेजी से भागता दिखा और गली में एक लड़की खून से लथपथ चिल्ला रही थी। महिला ने बताया कि लड़की के कंधे और चेहरे से खून बह रहा था। उन्होंने तुरंत अन्य लोगों के साथ उसे अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने बताया कि युवती की सहेलियां भी थी लेकिन वो उससे थोड़ा आगे चल रही थी जब उन्हें पूछा गया तो उन्होंने बताया कि युवक उसका पीछा लाइब्रेरी से ही कर रहा था और गली में पहुंचकर उसने पहले उससे झगड़ा किया और फिर गोली चला दी। युवती की उम्र लगभग 17 से 18 वर्ष बताई जा रही है और वह 12वीं कक्षा में एक निजी स्कूल में पढ़ती है। वह रोजाना इसी रास्ते से पढ़ाई करने के लिए सौ फुट रोड स्थित लाइब्रेरी जाती थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से देसी कट्टा बरामद कर लिया है और गली से साक्ष्य जुटाए हैं। बल्लभगढ़ सिटी थाना एसएचओ ने बताया कि “बल्लभगढ़ के श्याम कॉलोनी इलाके में एक नाबालिग युवती पर युवक द्वारा गोली चलाने की सूचना मिली थी। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची हैं, एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मौके से देसी कट्टा बरामद कर लिया गया है और आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।” फिलहाल युवती का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस गोली चलाने वाले की तलाश में जुट गई है
0
comment0
Report
BSBidhan Sarkar
Nov 03, 2025 18:05:25
Chinsurah, West Bengal:SIR র সমর্থনে বিজেপির পথসভায় হামলার অভিযোগ তৃনমূল এর বিরুদ্ধে। সোমবার সন্ধ্যায় ঘটনাটি ঘটে সিঙ্গুরের নান্দা বাজার এলাকায়। ঘটনায় বিজেপি অভিযোগ অস্বীকার করেছে তৃনমূল।। হুগলীর সিঙ্গুরের নান্দাবাজার এলাকায় আজ সন্ধ্যা বেলা বিজেপির পথসভা শুরু হয়। SIR এর সমর্থনে সভা থেকে বিজেপির নেতা কর্মীরা বক্ত্যব রাখছিলেন । অভিযোগ, সভা চলাকালীন তৃণমূল দুষ্কৃতিরা বিনা প্রোরচনায় হামলা চালায় । সভা বানচাল করে দেয়। এবং বিজেপি কর্মীদের মারধর করে। ঘটনাস্থলে সিঙ্গুর থানার পুলিশ পৌঁছে পরিস্থিতি সামাল দেয়।। বিজেপির অভিযোগ অস্বীকার করেছে তৃণমূল। সিঙ্গুর ব্লক তৃণমূল কংগ্রেস সভাপতি আনন্দমোহন ঘোষ জানান, এই ঘটনায় তারা যুক্ত নয় । এস আই আর এর সমর্থনে বিজেপির যে সভা করচ্ছিল সেখানে উত্তেজনা মূলক বক্তব্য রাখছিল সেই বক্তব্য শুনে স্থানীয় কিছু মানুষজন আতঙ্কিত হয়ে সেখানে উপস্থিত হয়ে প্রতিবাদ জানিয়েছে।।
0
comment0
Report
BMBiswajit Mitra
Nov 03, 2025 18:04:46
Ranaghat, West Bengal:12 নম্বর জাতীয় সড়কে টোটো স্কর্পিও সংঘর্ষে মৃত 2 আহত 5। আহতদের মধ্যে 3 জনকে শান্তিপুর হাসপাতালে ও বাকিদের রানাঘাট হাসপাতালে ভর্তি করা হয়েছে। সূত্রের খবর, চপড়ার বাসিন্দা একটি পরিবারের 6 সদস্য সোমবার শান্তিপুর হাসপাতালে চিকিৎসারত এক আত্মীয়কে দেখতে এসেছিলেন। অভিযোগ, সন্ধ্যায় ওই 6 জন টোটোয় করে বাড়ী ফেরার সময় গোবিন্দপুর এলাকায় 12 নম্বর জাতীয় সড়কে একটি স্কর্পিও গাড়ী যাত্রীবোঝাই ওই টোটোকে নিয়ন্ত্রণ হারিয়ে ধাক্কা মারে।ঘটনায় গুরুতর আহত হয়েছেন টোটো চালক সহ 7 জন। তাদের মধ্যে 3 জনকে শান্তিপুর হাসপাতালে ও বাকিদের রানাঘাট মহকুমা হাসপাতালে ভর্তি করা হয়। রানাঘাট হাসপাতালে মৃত্যু হয়েছে টোটো চালক ও 1 জন মহিলা যাত্রীর। স্থানীয় সূত্রে খবর, মৃত ও আহতরা প্রত্যেকেই চাপড়া থানা এলাকার বাসিন্দা। ঘটনায় শোকের ছায়া নেমে এসেছে পরিবারে। মৃত দুই মহিলার দেহ ময়নাতদন্তের জন্য পাঠিয়েছে রানাঘাট থানার পুলিশ।
0
comment0
Report
NHNantu Hazra
Nov 03, 2025 18:02:33
0
comment0
Report
AGAdarsh Gautam
Nov 03, 2025 18:00:44
Sidhi, Madhya Pradesh:ABV जिले में आज सुबह से ही चर्चा का विषय सा बन गया जहां सिविल सर्जन को कालिक पौतने मामला प्रकाश में आया जहां थाना प्रभारी जमोड़ी द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडेय को पुलिस ने हिरासत में ले शाम को न्यायालय में पेश किया गया जहां अदालत ने सुनवाई करते हुए विवेक पांडेय जेल भेज दिया, तकरीबन 8 बजे जमोड़ी थाने की पुलिस विवेक पांडेय को मेडिकल परीक्षण करने जिला चिकित्सालय लाया गया वहां से उन्हें पुलिस वाहन से जेल भेज दिया गया, जिला अस्पताल में शिवसेना कार्यकर्ताओं की भीड़, सुबह सिविल सर्जन के निजी आवासीय नर्सिंग होम से जिला अस्पताल जाते समय पोती गई थी मोबी ऑयल, वही कुछ देर बाद जिले के SDM राकेश शुक्ला जिला अस्पताल पहुंच डॉ के साथ बैठक कर मामले की जांच की साथ ही कुछ देर बाद बाहर आए और मीडिया से कहा कि इस मामले में गिरफ्तारी हो चुकी है आरोपी को जेल भेज दिया गया है साथ ही जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top