Back
उधम सिंह नगर में बीएलओ मैपिंग 77% पूरी, कुछ मतदाता गायब
VAVijay Ahuja
Mar 23, 2026 10:32:04
Payikapuram, Andhra Pradesh
स्लग– मैपिंग कार्य
स्थान– उधम सिंह नगर
एंकर –उधम सिंह नगर में फ्रीएस एआर के चलते बीएलओ द्वारा लगातार मतदाताओं की मैपिंग की जा रही है। उधम सिंह नगर में अभी तक 316547 मतदाता बीएलओ मैपिंग से बाहर हो गए हैं, जिसके कारण उनके वोट पर खतरा मंडराने लगा है।
उत्तराखंड में मतदाता सूची को दुरुस्त और अपडेट करने के लिए चुनाव आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से पहले प्री एसआईआर गतिविधियां चल रही हैं ताकि भौतिक सत्यापन के माध्यम से मृत, स्थानांतरित और फर्जी नामों को हटाया जा सके। बूथ लेवल ऑफिसर के माध्यम से मतदाताओं की यह मैपिंग की जा रही है। उधम सिंह नगर में अब तक करीब 316547 मतदाता इस प्रक्रिया से बाहर है। उधम सिंह नगर में 1374641 मतदाता हैं जिनमें से अभी तक 1058094 मतदाताओं की बीएलओ मैपिंग की जा चुकी है जबकि 316547 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पा रही है। बीएलओ ने इन लोगों से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन ये लोग मैपिंग प्रक्रिया में शामिल नहीं हो रहे हैं। वहीं उप जिला निर्वाचन अधिकारी कोस्तुभ मिश्रा ने बताया कि उधम सिंह नगर में लगभग 77 प्रतिशत मैपिंग कार्य हो चुका है और अभी भी यह कार्य चल रहा है।
( बाइट– कोस्तुभ मिश्रा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी उधम सिंह नगर )
Fvo– उधम सिंह नगर में 9 विधानसभा है और इनमें से काशीपुर और रुद्रपुर में प्रीएसआरआई मैपिंग का कार्य सबसे सुस्त चल रहा है। दरअसल इन दोनों क्षेत्रों में इंडस्ट्री है जहां से उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों के लोग रहकर नौकरियाँ करते हैं। इनमें से तमाम ऐसे लोग होंगे जिनका नाम वोटर लिस्ट में होगा लेकिन अब वो नौकरियाँ छोड़ कर वापिस चले गए होंगे तो कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने अपने राज्य में प्रीएसआईआर करा लिया है अब वो लोग सामने नहीं आ रहे हैं। कुल मिलाकर इन वोटरों के गायब होने की रिपोर्ट ने चुनाव आयोग को परेशान कर दिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDebojyoti Kahali
FollowMar 23, 2026 11:39:420
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 23, 2026 11:38:420
Report
AKAjay Kashyap
FollowMar 23, 2026 11:34:200
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowMar 23, 2026 11:34:120
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 23, 2026 11:33:200
Report
SKSumit Kumar
FollowMar 23, 2026 11:33:040
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowMar 23, 2026 11:32:550
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 23, 2026 11:32:390
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 23, 2026 11:32:150
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 23, 2026 11:31:540
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowMar 23, 2026 11:31:340
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowMar 23, 2026 11:31:130
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 23, 2026 11:30:530
Report
MMMohammad Muzammil
FollowMar 23, 2026 11:30:280
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowMar 23, 2026 11:30:150
Report