Ajmer - शहर में नए नोटों की कालाबाजारी, जागरूक नागरिकों ने दिया जिला कलेक्टर को ज्ञापन
ब्यावर, राजस्थान:शहर में नए नोटों के नाम पर भारतीय मुद्रा की कालाबाजारी करने का मामला सामने आया है। इस संदर्भ में शहर के जागरूक नागरिकों ने जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन देकर भारतीय मुद्रा की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाहीं कर उन्हें दंडित करने की मांग की है। जिला कलेक्टर को दिए गए ज्ञापन में पीडि़त सुरेश काॅलोनी बलाड रोड निवासी चंद्रप्रकाश माली पुत्र गोपाल माली ने बताया कि विगत दिनों घर में मांगलिक कार्यक्रम होने के कारण वह शहर के पाली बाजार स्थित शाह मार्केट के सामने स्थित नए-पुराने नोटों का लेनदेन करने वालों की दुकान पर गया था। जहां पर उसने दुकानदार से 10 रूपए के नए नोटों की जरूरत बताई। इस पर दुकानदार ने एक हजार के पैकेट के बगले 15 सौ रुपए की मांग की। पीडि़त ने बताया कि दुकानदार द्वारा की जा रही कालाबाजारी पर उसे टोका गया तो उसने कहां की जरूरत है तो ज्यादा पैसे देने ही पड़ेंगे। इस पर पीडि़त ने इसकी शिकायत सिटी थाना पुलिस को की लेकिन पुलिस ने केवल दुकानदार को धारा 151 में पाबंद कर उसे छोड़ दिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुजफ्फरपुर-हाजीपुर फोरलेन में मिट्टी धंस, सड़क ध्वस्त, NHI पर सवाल
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर हाजीपुर मधौल बाईपास फोरलेन सड़क का उद्घाटन लगभग एक वर्ष पूर्व पूर्व मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के हाथों किया गया था, लेकिन एक वर्ष पूरे होने के साथ ही फोर लेन सड़क की स्थिति जर्जर होने लगी है और ऐसी खबरें आ रही हैं कि माधौल अंडरपास के समीप फोर लेन सड़क के अंदर की मिट्टी पूरी धस गई है, जिससे भारी या बड़ी वाहन गुजरने पर बड़ा हादसा हो सकता है और पूरी सड़क ध्वस्त हो सकती है। जिला प्रशासन की नजर इस पर नहीं है और NHI के अधिकारी भी चुप रहते दिखते हैं; टोल टैक्स वाले रोड पर भी बड़े गड्ढे बनते जा रहे हैं, पर सरकार टैक्स से जुड़े फंड से सड़क दुरुस्त करने का दावा करती है, जबकि जिम्मेदारी NHI पर है। पुल के पास दरारें पहले भी दिखी थीं, खबर के बाद अधिकारियों ने दरारों को दुरुस्त किया, फिर भी फोर लेन के नीचे मिट्टी धंसना और गड्ढे बनना चिंता बढ़ा रहा है। हमारे संवाददाता मणितोष कुमार मौके से पूरी जानकारी दे रहे हैं।ऋषिकेष सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात, डॉक्टरों इलाज निर्देश
Noida, Uttar Pradesh:ऋषिकेष सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अश्पताल जाकर घायलों से की मुलाकात डॉक्टोंर से घायलों का उचित इलाज करने का दिया निर्देशचित्तौड़गढ़ में गोपाष्टमी महोत्सव: गौसेवा और प्लास्टिक मुक्त वातावरण का संदेश
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में चित्तौड़गढ़ आठम महोत्सव समिति की ओर से 19वें वर्ष गोपाष्टमी पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। गांधी नगर स्थित गोपाल गौशाला में गो-पुष्टि यज्ञ, गौ पूजन और गौसेवा के कार्यक्रम आयोजित हुए। संत विनोद यति महाराज के सानिध्य में गौमाता को चुनरी ओढ़ाकर तिलक लगाया गया और गुड़-चारा खिलाकर आरती की गई। समिति अध्यक्ष मुकेश नाहटा सहित कार्यकर्ताओं ने गौशाला की गायों को चारा खिलाया और श्रमदान कर गौसेवा का संकल्प लिया। इस अवसर पर गौशाला के सेवादारों और ग्वालों का भगवा उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने गौ संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का संदेश दिया।फतेवाड़ी लैब से ड्रग्स बनाने वाले मास्टरमाइंड मुदस्सर पठान गिरफ्तार—NCB-SARkiye
Noida, Uttar Pradesh:अहमदाबाद के फतेवाड़ी इलाके में लब्बैक सोसायटी के एक रिहायशी मकान के बेसमेंट से एम.डी. ड्रग्स बनाने वाली मिनी लैब पकड़ी गई। NCB गुजरात और सरखेज पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन से आरोपी मुदस्सर पठान को दबोच लिया गया है और आगे की जांच शुरू हो चुकी है। मुख्य आरोपी मुदस्सर पठान पिछले 6 साल से ड्रग्स एडिक्ट था और गूगल तथा राजस्थान से ट्रेनिंग लेकर एम.डी. ड्रग्स बनाने का कारोबार चला रहा था। आरोपी ने लैब बनाकर ड्रग्स बनाने का काला रैकेट चलाया था और अंकलेश्वर, अहमदाबाद और रतलाम से ब्रॉमीन समेत 20 प्रकार के केमिकल्स लाकर बड़े पैमाने पर ड्रग्स बनाने की तैयारी कर रहा था। नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी (NFSU) की टीम ने मौके पर पहुंचकर केमिकल्स के नमूने लिए। आरोपी पर पहले से अन्य मामले भी दर्ज हैं और अब पुलिस यह भी जानना चाहती है कि उसकी पत्नी और अन्य कौन-कौन लोग इस रैकेट से जुड़े थे।शनि धाम में जन्मोत्सव पर चांदी घोड़ा गदा, छप्पन भोग से भक्तिमय उत्सव
Begun, Rajasthan:कपासन, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिला के कपासन स्थित मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शनि धाम श्री शनिमहाराज आली में धार्मिक आयोजन हुआ। इस दौरान स्थानीय निवासी मदन सिंह राणावत ने जुड़वां पोते-पोती के जन्म की खुशी में भगवान श्री शनिदेव को 466 ग्राम चांदी से निर्मित दो घोटा गदा भेंट किए। इस अवसर पर राणावत परिवार की ओर से छप्पन भोग की आकर्षक झांकी सजाई गई। परिवार के सदस्य और रिश्तेदार नाचते-गाते मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से भगवान शनिदेव को छप्पन भोग अर्पित किया। विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की。बीकानेर मूँगफली मंडी में आवक घटने से किसान-व्यापारी चिंतित
Bikaner, Rajasthan:एशिया की प्रमुख मूंगफली मंडियों में शुमार बीकानेर में इस बार आवक पर मौसम की मार दीपावली के बाद रफ्तार पकड़ने वाला मूंगफली का कारोबार इस बार धीमा 50 से 60 हजार बोरी की रोजाना आवक घटकर 5 से 10 हजार बोरी पर पहुंची राजस्थान में पिछले साल के मुकाबले मूंगफली उत्पादन में बड़ी गिरावट का अनुमान किसानों के साथ व्यापारी और तेल मिल संचालक भी प्रभावित बीकानेर की मूंगफली का स्वाद देश ही नहीं, विदेशों तक पहचान रखता है एशिया की प्रमुख मूंगफली मंडीयों में शुमार बीकानेर से देश के अलग-अलग राज्यों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक मूंगफली पहुंचती है इंडोनेशिया, वियतनाम, मलेशिया, चीन और फिलीपींस जैसे देशों में भारतीय मूंगफली की मांग है हर साल दीपावली के बाद बीकानेर की अनाज मंडी में नई फसल की आवक रफ्तार पकड़ती है लेकिन इस बार मौसम की मार ने पूरे कारोबार का गणित बिगाड़ दिया है आवक में भारी कमी का असर अब सीधे किसानों, व्यापारियों और तेल मिलों पर दिखाई दे रहा है बीकानेर की अनाज मंडी में इन दिनों मूंगफली के ढेर तो नजर आ रहे हैं लेकिन पिछले सीजन जैसी रौनक दिखाई नहीं दे रही दीपावली के बाद जिस मंडी में नई फसल की आवक तेजी से बढ़ती थी वहां इस बार माल की कमी कारोबारियों की चिंता बढ़ा रही है आंकड़े इस गिरावट की तस्वीर साफ कर रहे हैं बीकानेर मूंगफली मंडी से जुड़े व्यापारी के अनुसार सामान्य दिनों में इन दिनों मंडियों में प्रतिदिन 50 से 60 हजार बोरी मूंगफली पहुंचती थी लेकिन इस बार आवक घटकर महज 5 से 10 हजार बोरी रह गई है इसकी बड़ी वजह कम बारिश और मौसम की मार बताई जा रही है राजस्थान में पिछले साल जहां मूंगफली का उत्पादन करीब 15 से 17 लाख टन था वहीं इस बार इसके घटकर 11 से 12 लाख टन रहने का अनुमान है यानी उत्पादन में करीब 25 से 30 प्रतिशत तक की कमी का अनुमान कारोबारियों ने जताया है बीकानेर का मूंगफली कारोबार सिर्फ स्थानीय मंडी तक सीमित नहीं है यहां से मूंगफली की खरीद, सफाई और प्रोसेसिंग के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई होती है निर्यात के लिहाज से भी बीकानेर अहम केंद्र है भारत की मूंगफली इंडोनेशिया, वियतनाम, मलेशिया, चीन और फिलीपींस जैसे देशों तक पहुंचती है ऐसे में बीकानेर में उत्पादन और आवक प्रभावित होने का असर सप्लाई चेन पर भी पड़ सकता है। कम आवक के चलते मूंगफली दाने और तेल के कारोबार में कच्चे माल की उपलब्धता चुनौती बन रही है रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल की तुलना में मूंगफली, दाने और तेल के भाव में करीब 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है किसानों के सामने कम उत्पादन की चुनौती है तो व्यापारियों और तेल मिल संचालकों के सामने मांग के मुताबिक माल जुटाने का संकट है बीकानेर की मूंगफली की पहचान अब स्थानीय मंडी से निकलकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच चुकी है लेकिन इस बार मौसम की मार ने इस कारोबार की रफ्तार धीमी कर दी है अब निगाहें आने वाले दिनों की आवक और बाजार के भाव पर हैं क्योंकि इसका असर सिर्फ मंडी तक नहीं, बल्कि खेत से लेकर तेल मिल और निर्यात कारोबार तक पड़ रहा हैखाटूधाम में बाबा श्याम पाटोत्सव की तैयारी जोरों पर, मेले की रंगीन सजावट
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी की विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूधाम में बाबा श्याम के कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी व द्वादशी जन्मोत्सव मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 20 नवंबर को आयोजित होने वाले दो दिवसीय जन्मोत्सव मेले को लेकर श्री श्याम मंदिर कमेटी के नेतृत्व में मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। मंदिर के निज परिसर और बाबा श्याम के दरबार को आकर्षक रूप देने के लिए बंगाली कारीगर दिन-रात सजावट के कार्य में जुटे हुए हैं। कारीगर विभिन्न प्रकार के कृत्रिम फूलों, रंग-बिरंगी सजावटी सामग्री और आकर्षक श्रृंगार सामग्री से मंदिर को सजा रहे हैं। बाबा श्याम के दरबार में विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां भी सजाई जाएंगी जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। जन्मोत्सव मेले को लेकर श्याम भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालुओं के खाटूधाम पहुंचने की संभावना है। वहीं, जिला प्रशासन भी तैयारियों में जुटा हुआ है।बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का सनातन का विरोध करने वालों पर कटाक्ष
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन का विरोध करने वालों पर बिना नाम लिए हमला बोला है। बाबा बागेश्वर ने कहा, "पहले जब यज्ञ हुआ करता था, तब राक्षस-दैत्य हड्डियां डाल देते थे। अब लोग पोस्ट डालते हैं, बस इतना ही अंतर है।"
बता दें कियूपी में गोंडा जिले के इटियाथोक विकासखंड के जयप्रभा में 17 से 25 नवंबर तक श्रीराम कथा होगी। यहां 17 नवंबर से भक्ति, श्रद्धा और अध्यात्म का ऐसा संगम सजेगा, जिसमें देशभर से आने वाले लाखों श्रद्धालु भगवान श्रीराम कथा का रसपान करेंगे। चारों ओर भक्ति की गूंज होगी और वातावरण राममय बनेगा। आयोजन की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि करीब 40 एकड़ क्षेत्रफल में राम कथा पंडाल तैयार किया जा रहा है। यहां एक साथ ढाई लाख श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था बनाई जा रही है। संतों को लाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है।
