Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dehradun248001
उत्तराखंड में दवा छापेमारी: डॉक्टर के अनुसार 300 से अधिक नमूने जाँच, लाइसेंस रद्द
SDSurendra Dasila
Oct 15, 2025 07:21:29
Dehradun, Uttarakhand
फीड liveu 98 से भेजी गई है \n\nएंकर उत्तराखंड में लगातार दवाओं को लेकर छापेमारी की जा रही है। प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार ने बताया है कि प्रदेश में लगातार दावों की चेकिंग की जा रही है अब तक 300 से ज्यादा सैंपल लिए जा चुके हैं। नियम विरुद्ध कार्य करने वाले मेडिकल स्टोर के लाइसेंस रद्द किए जा रहे हैं \n\nबाइट डाक्टर आर राजेश कुमार सचिव स्वास्थ्य उत्तराखंड \n\nस्वास्थ्य सचिव का कहना है कि प्रदेश में कफ सिरप ke अलावा पेरासिटामोल सिरप को लेकर भी छापेमारी की जा रही है। सभी मेडिकल स्टोर पर यह एडवाइजरी भी जारी की गई है کہ छोटे बच्चों के लिए बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के खांसी और बुखार की दवा ना दी जाए। यह बेहद जरूरी है कि लोगों में दवाओं को लेकर जागरूकता होनी चाहिए। \n\nबाइट बाइट डाक्टर आर राजेश कुमार सचिव स्वास्थ्य उत्तराखंड
14
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PGPiyush Gaur
Oct 15, 2025 10:10:21
Ghaziabad, Uttar Pradesh:स्लग — गैंगस्टर पति ने गैंगस्टर पत्नी को उतारा मौत के घाट, 11 साल की बेटी बनी वारदात की गवाह एंकर — गाजियाबाद में मंगलवार की सुबह रिश्तों का कत्ल हो गया। राजनगर एक्सटेंशन की अजनारा सोसाइटी में गैंगस्टर पति ने अपनी गैंगस्टर पत्नी को गोलियों से भून डाला। वारदात के वक्त घर में मौजूद 11 वर्षीय बेटी अपनी मां को तड़पते देखती रह गई। बताया जा रहा है कि मृतका रूबी और उसका पति विकास सहलावत दोनों ही गैंगस्टर एक्ट में नामजद थे। चौंकाने वाली बात यह है कि रूबी वही महिला है, जिसे वर्ष 2019 में हुए अक्षय सांगवान हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर जेल भेजा गया था। वीओ — मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह विकास अपनी पत्नी रूबी से पासपोर्ट और कुछ दस्तावेजों को लेकर बहस कर रहा था। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में विकास ने अपने पास रखे अवैध तमंचे से पत्नी पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। गोली लगते ही रूबी मौके पर ही ढेर हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी विकास सहलावत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं। प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। वहीं दोनों के ऊपर कई आपराधिक मुकदमे दश थे दोनों पहले भी जेल जा चुके हैं 2020 में दोनों के ऊपर गैंगस्टर लगा था अपडेटेड बाइट — उपासना पांडेय, एसीपी नंदग्राम वीओ — सूत्रों के अनुसार आरोपी विकास बेरोजगार था और नशे का आदी था। आए दिन शराब और पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। मंगलवार को भी झगड़ा इतना बढ़ गया कि विकास ने पत्नी की जान ले ली। इस दिल दहला देने वाली वारदात को उनकी 11 वर्षीय बेटी ने अपनी आंखों से देखा। बच्ची इस वक्त गहरे सदमे में है। गौरतलब है कि मृतका रूबी वही महिला थी जिसे मोदीनगर क्षेत्र में वर्ष 2019 में हुए अक्षय सांगवान हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया था। अक्षय सांगवान को घर से बुलाकर गोलियों से भून दिया गया था। इस हत्याकांड की जड़ें एक और पुराने विवाद से जुड़ी थीं — उसी साल रूबी के भाई दीपेंदर उर्फ दिप्पन की हत्या हुई थी, जिसमें अक्षय सांगवान का नाम सामने आया था। दीपेंद्र की हत्या का बदला लेने के लिए रूबी ने अक्षय सांगवान की हत्या की साजिश रची थी। वह फरार चल रही थी और पुलिस ने उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बाद में रूबी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अब उसी रूबी की सोमवार की रात उसके पति विकास सहलावत ने गोली मारकर हत्या कर दी। रूबी की मौत के बाद 2019 के दोनों हत्याकांडों — दीपेंद्र और अक्षय सांगवान केस — में नया मोड़ आ गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या रूबी की हत्या के पीछे कोई पुरानी रंजिश तो नहीं छिपी है। फिलहाल आरोपी विकास सहलावत फरार है और उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। 2019 की खूनी रंजिश का खौफनाक अंत — पहले भाई की हत्या, फिर बदले में हुई दूसरी हत्या... और अब उसी गैंगस्टर पत्नी को उसके गैंगस्टर पति ने उतार दिया मौत के घाट।
0
comment0
Report
AMAjay Mehta
Oct 15, 2025 10:09:55
Fatehabad, Haryana:फतेहाबाद। धान की कटाई शुरू होते ही जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। पराली जलाने से रोकने के लिए बड़े पैमाने पर क्वायद शुरू कर दी गई हैं. गांव से जिलास्तर तक टीमें गठित की गई हैं। आगजनी की घटनाओं पर नजर रखने के साथ-साथ आगजनी को रोकने का काम करेंगी। फतेहाबाद के डीसी विवेक भारती ने जी मीडिया से बातचीत में बताया कि जिला प्रशासन किसानों को जागरूक करने में लगा हुआ है। किसानों को जागरूक करने के लिए ऑडियो वेन गांव गांव जाकर पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में अवगत करवा रहा है। वहीं गांव से जिलास्तर तक टीमों का गठन किया गया है जिसमें पंचायत विभाग, कृषि विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को पराली प्रबंधन के लिए सावधानियाँ करवाई जा रही हैं। साथ ही पराली प्रबंधन करने वाले किसानों को प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण का ख्याल रखते हुए पराली न जलाएं। डीसी ने कहा कि अगर घर किसान फिर भी पराली जलाते हैं तो ऐसे किसानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें एफआईआर दर्ज करने से लेकर राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री की जाएगी।
3
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Oct 15, 2025 10:07:58
Ranchi, Jharkhand:रांची के सौर्य सभागार में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, प्रचार एवं प्रसार प्रकोष्ठ, झारखंड सरकार की ओर से “नॉइज़ और एयर पॉल्यूशन को कम करने तथा जागरूकता फैलाने” के उद्देश्य से एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, अभिभावक और स्थानीय लोग शामिल हुए। इस दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि किस तरह हम अपने राज्य और देश को नॉइज़-फ्री और पॉल्यूशन-फ्री बना सकते हैं। वक्ताओं ने कहा कि दीपावली का त्योहार नजदीक है, और इस दौरान बम-पटाखों के अत्यधिक उपयोग से प्रदूषण बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस बार दिवाली ऐसे मनाएं जिससे पर्यावरण पर कम से कम असर पड़े। वर्कशॉप का मुख्य संदेश था — “दिवाली मनाएं, लेकिन प्रदूषण न बढ़ाएं।” क्योंकि स्वच्छ वातावरण में ही बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य सुरक्षित रह सकता है。
0
comment0
Report
MSManish Singh
Oct 15, 2025 10:07:33
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में आज संदेश विधानसभा के लिए नामांकन करने महागठबंधन के उम्मीदवार दीपू सिंह दल बल के साथ आरा समाहरणालय पहुंचे। उनके साथ उनके पिता पूर्व विधायक अरुण यादव और माता पूर्व विधायक किरण देवी भी मौजूद रहीं। दीपू सिंह संदेश विधानसभा से राजद के उम्मीदवार बनाए गए हैं और आज उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। दीपू सिंह ने नामांकन के बाद मीडिया को बताया कि तेजस्वी जी ने बोला है कि हर घर में सरकारी नौकरी देंगे जिसको पूरा करने के लिए हम सब एकजुट हैं और विजई होकर विधानसभा जाएंगे। दीपू सिंह के साथ महागठबंधन के घटक दलों का कोई भी बड़ा चेहरा नजर नहीं आया है जो एक संशय पैदा करता है। हालांक‍ि एक बड़ा हुजूम उनके समर्थन में उनके नामांकन के दौरान पहुंचा था मगर जिला प्रशासन ने नामांकन स्थल पर जाने से रोक दिया ताकि किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो।
0
comment0
Report
SMSURYA MOHANTY
Oct 15, 2025 10:04:36
Khordha, Odisha:କଟକ:- ଚଳିତ ବର୍ଷ ବାଲିଯାତ୍ରାକୁ ନେଇ ବିବାଦ ଦିନକୁ ଦିନ ବଢି ଚାଲିଛି। ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନର ଯାତ୍ରାକୁ ନେଇ ଏକତରଫା ନିଷ୍ପତ୍ତିକୁ ବିଭିନ୍ନ ମହଲରେ ବିରୋଧ କରାଯାଇଛି। ଭଏସ ଅଫ କଟକ ବା କଟକର ସ୍ଵର ନାମକ ଏକ ସଂଗଠନ ପକ୍ଷରୁ ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନପକ୍ଷରୁ ଯାତ୍ରାର ଉପରପଡିଆରୁ ନାମକୁ ମାତ୍ର ଷ୍ଟଲ ଆବଣ୍ଟନ କରାଯାଇ ଅବଶିଷ୍ଟ ସ୍ଥାନରେ ପାର୍କିଂ ବ୍ୟବସ୍ଥା ପାଇଁ ନିଷ୍ପତ୍ତିକୁ ବିରୋଧ କରାଯାଇ ଆଜି ମଙ୍ଗଳବାର ଦିନ ସଂଗଠନ ପକ୍ଷରୁ କେନ୍ଦ୍ରାଞ୍ଚଳ ରାଜସ୍ୱ କମିଶନରଙ୍କୁ ଏକ ସ୍ମାରକପତ୍ର ପ୍ରଦାନ କରାଯାଇଛି। ଉକ୍ତ ସ୍ମାରକପତ୍ରରେ ଅଭିଯୋଗ କରାଯାଇଛି ଯେ ବାଲିଯାତ୍ରା ଉପରପଡିଆରୁ ସୃଷ୍ଟି। ଏହା କଟକ ସମେତ ସମଗ୍ର ରାଜ୍ୟରେ ଐତିହ୍ୟ ଓ ପରମ୍ପରାର ପ୍ରତୀକ ଭାବରେ ବିବେଚନା କରାଯାए। ତେଣୁ ଯାତ୍ରାର ଉପରପଡିଆ କେବଳ ଛୋଟ ଛୋଟ ବ୍ୟବସାୟୀଙ୍କ ପାଇଁ ଉଦ୍ଦିଷ୍ଟ। ମାନ୍ୟବର ହାଇକୋର୍ଟଙ୍କ ପକ୍ଷରୁ ଉପରପଡିଆରେ ବାଲିଯାତ୍ରାର ଆୟୋଜନ କରିବା ପାଇଁ ସବୁଜ ସଂକେତ ମିଳିବା ପରେ ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନ ପକ୍ଷରୁ ଉପରପଡିଆରେ କେତେକ ଖାଦ୍ୟ ଷ୍ଟଲ, ମାଟି ଜିନିଷ, ତାରକସି ଷ୍ଟଲ, ଗାଡି ପାର୍କିଂ କରାଯିବ ପାଇଁ ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନ ପକ୍ଷରୁ ନିଷ୍ପତ୍ତି ଗ୍ରହଣ କରାଯାଇଛି। ତେଣୁ ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନର ଏଭଳି ନିଷ୍ପତ୍ତି କ୍ଷେତ୍ରରେ କେନ୍ଦ୍ରାଞ୍ଚଳ ଆର ଡି ସି ହସ୍ତକ୍ଷେପ କରି ପୂର୍ବବର୍ଷ ଭଳି ଚଳିତବର୍ଷ ବାଲିଯାତ୍ରା ଉପରପଡିଆକୁ କେବଳ ଛୋଟ ଛୋଟ ବ୍ୟବସାୟୀଙ୍କୁ ବ୍ୟବସାୟ କରିବା ପାଇଁ ଅନୁମତି ଏବଂ ପାର୍କିଂ ବ୍ୟବସ୍ଥାକୁ ଉପରପଡିଆରେ ନ କରି ହରିଣ ପାର୍କ କିମ୍ବା ମହାନଦୀ କୁଳ ବୋଟ କ୍ଳବ ଠାରେ କରିବା ପାଇଁ ଦାବି କରାଯାଇଛି। ଭଏସ ଅଫ କଟକ ପକ୍ଷରୁ ସୌମ୍ୟଦୀପ ଘୋଷ, ସିଦ୍ଧାର୍ଥ ମହାନ୍ତି, କୁନିଆ ସେଠୀ, ଅମିତ ମହାନ୍ତି, ଚିତ୍ତରଞ୍ଜନ ସାହୁ ପ୍ରମୁଖ ଏକ ପ୍ରତିନିଧି ଦଳରେ କେନ୍ଦ୍ରାଞ୍ଚଳ ଆର ଡି ସି ଙ୍କୁ ଏକ ସ୍ମାରକପତ୍ର ପ୍ରଦାନ କରିଛନ୍ତି।
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Oct 15, 2025 10:03:36
Jaipur, Rajasthan:छोटीकाशी के गणेश मंदिरों में उत्सव का माहौल रहा। वजह रही, बुध पुष्य नक्षत्र, जिसके चलते सुबह से ही दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही। बड़ी संख्या में लोग गणेशजी को अपने नए वाहनों का पूजन करवाने पहुंचे। बुध पुष्य का मुख्य आयोजन मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में हुआ। जहाँ दीपावली उत्सव का शुभारंभ हुआ। सुबह पुष्य नक्षत्र का विशेष अभिषेक हुआ और भगवान गजानंद को लाल रंग की जरी की पोशाक धारण करवाई गई। और फूलों के बंगले में विराजमान किया गया। महंत कैलाश शर्मा के sान्निध्य में पुष्य नक्षत्र पर पंचामृत से गणेशजी का अभिषेक किया गया। इसमें गाय का दूध, दही, घी और शहद का इस्तेमाल किया गया। खास बात यह है कि इस बार दीपावली को देखते हुए मोतीडूंगरी गणेश मंदिर को विशेष तौर पर सजाया गया है। महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि प्रथम पूज्य गणपति को दीपावली तक रोजाना विशेष रूप से तैयार पोशाक धारण करवाई जाएगी। आज से इत्र की सेवा में भी बदलाव हो गया है। दीपावली की पोशाक मूंगिया रंग की चांदी के काम की बनाई गई है। इससे पहले धनतेरस को गुलाबी सुनहरी रंग की और रूप चौदस को सुंदरी रंग गोटे से निर्मित पोशाक पहनाई जाएगी।
0
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Oct 15, 2025 10:02:42
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में बुर्का विवाद पर बोले संजय निषाद चुनाव आयोग का निर्णय सही,धर्म के आधार पर छिपाना गलत,ओवैसी हैदराबाद देखें,तुष्टिकरण का व्यक्ति संतुष्ट नहीं हो सकता है,देश की राजनीति बंद करें, आजम का सुरक्षा नकारना गलत हरदोई पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद ने बिहार में बुर्का विवाद के मामले में समाजवादी पार्टी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग स्वतंत्र संस्था है चुनाव आयोग के निर्देश को सभी को मानना चाहिए,गांव के गरीब आदमी को धर्म के आधार पर छिपाना कहां तक उचित है। वहीं उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह हैदराबাদ की राजनीति संभाले वही ठीक है देश की राजनीति बंद करें तुष्टिकरण का व्यक्ति संतुष्ट नहीं हो सकता है।वहीं उन्होंने आजम खान के सुरक्षा वापसी के सवाल पर कहा कि सुरक्षा सरकार देती है सुरक्षा लेनी चाहिए अगर उनको लगता है कि सुरक्षा कम है तो उसके लिए उन्हें लिखना चाहिए लेकिन सुरक्षा नकारना ठीक नहीं है कोई घटना हो जाएगी तो यही कहा जाएगा कि सरकार ने सुरक्षा नहीं दी। लोकतंत्र में कार्यपालिका विधायिका न्यायपालिका सब एक स्तंभ है और सबके अपने-अपने दायरे हैं लोकतंत्र में संवैधानिक व्यवस्था दी गई है कि चुनाव आयोग जो भी निर्देश दे वह संवैधानिक दायरे के अंदर देता है अगर उसमें कोई दिक्कत होती है कोई नियम गैर संवैधानिक है तो उसे न्यायपालिका से हम लोग जज करते हैं जस्टिफाई करते हैं,चुनाव आयोग स्वतंत्र एजेंसी है उसे स्वतंत्रता है कि किस तरह से निष्पक्ष चुनाव आयोग अपने हिसाब से निर्णय लेता है उसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए ये अधिकार भारतीयों का है और भारतीय नारी को बंद कमरे में रखना कहां तक उचित है बड़े नेता अपने बेटे बेटी को डॉक्टर इंजीनियर बनाएंगे अमेरिका भेजेंगे हीरो हीरोइन बनाएंगे उसको भी अधिकार है वह भारत की नागरिक है उसे कहीं भी बांध के रखने का अधिकार नहीं है यह हमको लगता है कि चुनाव आयोग का नियम है यह उचित है। असदुद्दीन ओवैसी का बयान है कि राजद की मौजूदा लीडरशिप नादान है यह लोग ऐसे फैसले ले रहे हैं जो आने वाले दिनों में उन्हें भारी पड़ेंगे इस पर संजय निषाद ने कहा कि ओवैसी जहां के नेता है वही संभाल लें हैदराबाद में वही काफी है,पूरे देश की राजनीति बंद करें जो नेता तुष्टिकरण की बात करता है वह संतुष्टीकरण में कहां हो सकता है तुष्टरण का व्यक्ति संतुष्ट नहीं हो सकता किसी को नादान बनाना यह करना उचित नहीं है युवा प्रयोग नहीं करेगा तो सीखेगा कैसे युवा सीखेगा नहीं तो आगे बढ़ेगा कैसे राजनीति युवाओं के लिए है और युवाओं को बेहतर रास्ते पर लाया जाए वह तभी होगा जब उन्हें मार्गदर्शन दिया जाएगा किसी पर किसी प्रकार की अमर्यादित भाषा प्रयोग करना उचित नहीं है। आजम खान के सुरक्षा वापस करने को लेकर किए गए सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय निषाद ने कहा कि उन्होंने दूसरा बयान दिया है कि हमसे छोटे लोगों ने सुरक्षा ले रखा है हमको छोटी सुरक्षा दी जा रही है सुरक्षा देना सरकार का काम है हमारी सरकार ने सुरक्षा दी बिना किसी भेदभाव के सुरक्षा लेना चाहिए उसमें छोटी कमी है तो उसे लिखना चाहिए कि सुरक्षा और बढ़ाई जाए इस तरीके का सुरक्षा नकारना ठीक नहीं है कोई घटना होने पर विपक्ष के लोग यही कहेंगे कि देखिए सरकार ने सुरक्षा नहीं दी जिस लायक उनको सुरक्षा दी जा रही है उनको सुरक्षा लेनी चाहिए सुरक्षा में राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।
0
comment0
Report
PKPravesh Kumar
Oct 15, 2025 10:02:01
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में इन दिनों दुआओं और प्रार्थनाओं का संगम देखने को मिल रहा है। यहाँ मजहब की दीवारें तब ढह गईं जब बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी और उनकी पत्नी मुन्नी बेगम ने मथुरा-वृंदावन के लोकप्रिय संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य लाभ के लिए अल्लाह से दुआ की। प्रेमानंद महाराज पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं, और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए पूरे देश में भक्त प्रार्थनाएं कर रहे हैं। इसी बीच अयोध्या में इकबाल अंसारी और उनका परिवार एकता और सौहार्द की मिसाल बनकर सामने आया है। इकबाल अंसारी ने कहा हम संतों के बीच रहते हैं, उनका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहता है। प्रेमानंद महाराज के अस्वस्थ होने की खबर से दुख हुआ, इसलिए हमने अल्लाह से दुआ की कि वे जल्द स्वस्थ हों।" अयोध्या की पवित्र धरती पर इस समय केवल एक ही आवाज गूंज रही है “प्रेमानंद महाराज जल्द स्वस्थ हों।” यह दृश्य साबित करता है कि इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है, और अयोध्या ने इसे फिर से जीवंत कर दिखाया है。
0
comment0
Report
Oct 15, 2025 10:02:00
0
comment0
Report
Oct 15, 2025 10:01:23
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में इन दिनों दुआओं और प्रार्थनाओं का संगम देखने को मिल रहा है। यहां मजहब की दीवारें तब ढह गईं जब बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी और उनकी पत्नी मुन्नी बेगम ने मथुरा-वृंदावन के लोकप्रिय संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य लाभ के लिए अल्लाह से दुआ की।प्रेमानंद महाराज पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं, और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए पूरे देश में भक्त प्रार्थनाएं कर रहे हैं। इसी बीच अयोध्या में इकबाल अंसारी और उनका परिवार एकता और सौहार्द की मिसाल बनकर सामने आया है। इकबाल अंसारी ने कहा हम संतों के बीच रहते हैं, उनका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहता है। प्रेमानंद महाराज के अस्वस्थ होने की खबर से दुख हुआ, इसलिए हमने अल्लाह से दुआ की कि वे जल्द स्वस्थ हों।
0
comment0
Report
MMMohammad Muzammil
Oct 15, 2025 10:01:20
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट: मो मुजम्मिल (विकासनगर)। गुमशुदा युवक का शव शक्ति नहर से बरामद। विकासनगर में देर रात से गुमशुदा हुए एक युवक का शव नहर से बरामद हो गया। दरअसल भीमावाला निवासी 24 वर्षीय अभिषेक कुमार देर रात से गुमशुदा था। परिवार वालों ने सुबह अभिषेक के देर रात गुम होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने अभिषेक की तलाश शुरू की तो शक्ति नहर के किनारे अभिषेक के चप्पल बरामद हुए। शक के आधार पर पुलिस व SDRF की टीम ने शक्ति नहर में युवक की तलाश शुरू की और कई घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव शक्ति नहर इन्टेक्स ढकरानी से बरामद हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला सुसाइड का लग रहा है, लेकिन फिलहाल पुलिस युवक की मौत के हर पहलू की जांच कर रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top