Back
सोनभद्र जेल गुरमा में बंदी की मौत, NDPS केस से हड़कंप
ADArvind Dubey
Feb 05, 2026 10:15:36
Obra, Uttar Pradesh
सोनभद्र से जिला कारागार गुरमा में निरुद्ध एक बंदी की इलाज के दौरान मौत से हड़कंप मच गया। 26 वर्षीय राधेश्याम यादव की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जेल परिसर में सन्नाटा पसरा है और महिला–पुरुष बंदी शोकाकुल नजर आए। मृतक एनडीपीएस एक्ट के गंभीर मामले में जेल में बंद था और उसी केस में पुलिस ने करीब तीन लाख की हेरोइन बरामद कर उसे और उसकी माँ को गिरफ्तार किया था। अब सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर जेल में उसकी तबीयत अचानक इतनी कैसे बिगड़ी कि जान चली गई। पूरा मामला चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत जिला कारागार गुरमा का है। यहां निरुद्ध 26 वर्षीय राधेश्याम यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव निवासी उरमौरा,कोतवाली रॉबर्ट्सगंज की गुरुवार तड़के पौने तीन बजे जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कारागार अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र के मुताबिक राधेश्याम पांच जनवरी 2026 से एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में जेल में बंद था और नशे का आदी था। बुधवार देर रात उसे तेज खांसी के साथ कफ में खून आने लगा, जिसके बाद तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन करीब एक घंटे के इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। मौत के बाद जेल प्रशासन ने सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल यही राधेश्याम यादव वह अभियुक्त है, जिसे चार जनवरी 2026 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने उसकी मां पानपत्ती देवी के साथ उरमौरा क्षेत्र से 20.70 ग्राम नाजायज हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई थी। इस मामले में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-09/2026 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता माना गया था। राधेश्याम यादव का आपराधिक इतिहास भी लंबा रहा है, जिसमें एनडीपीएस,आर्म्स एक्ट,गुंडा एक्ट समेत एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मृतक का भाई सोनू यादव भी जेल में बंद है, जबकि उसकी मां पानपत्ती देवी की तीन दिन पहले ही रिहाई हुई थी। बंदी की मौत के बाद जेल परिसर में मातम पसरा है और पूरे मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। फिलहाल प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKamal Kumar
FollowFeb 05, 2026 11:53:240
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 05, 2026 11:53:100
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 05, 2026 11:52:45Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
कटर मैन का पुलिस ने निकाला जुलूस
जिस जगह आरोपी ने वारदात की उस इलाके से निकाला जुलूस
0
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 05, 2026 11:52:280
Report
PSPradeep Soni
FollowFeb 05, 2026 11:52:200
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 05, 2026 11:52:030
Report
SBShowket Beigh
FollowFeb 05, 2026 11:51:460
Report
1
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowFeb 05, 2026 11:51:340
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 05, 2026 11:51:200
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 05, 2026 11:50:560
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowFeb 05, 2026 11:50:390
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 05, 2026 11:50:210
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 05, 2026 11:50:070
Report
0
Report