Back
मथुरा नौझील के प्रिंसिपल जान मोहम्मद का सस्पेंशन वापस लेने की खबर
MMMohd Mubashshir
Feb 04, 2026 09:47:45
Mathura, Uttar Pradesh
3 दिन पहले मथुरा के नौझील गांव में मौजूद प्राइमरी स्कूल के प्रिंसिपल जान मोहम्मद को मथुरा जिला की बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सस्पेंड कर दिया गया। वजह थी बीजेपी के नेता ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को एक शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया गया कि जान मोहम्मद बच्चों का ब्रेन वॉश करते हैं, उन्हें हिंदू धर्म के बारे में गलत बातें बताते हैं, स्कूल में राष्ट्रगान नहीं होता। इन आरोपों की पड़ताल करने हम मथुरा के नौझील गांव पहुंचे। यहां पहुंचने पर हमने देखा कि जान मोहम्मद जो 15 साल पहले फौजी से रिटायर हुए, उसके बाद उन्होंने अध्यापक के तौर पर नौकरी ज्वाइन की। पिछले 14 साल से नौझील के इस प्राइमरी स्कूल में जान मोहम्मद अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसे 14 साल में कभी उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं की गई, न धर्म को लेकर, न पढ़ने को लेकर; स्थानीय लोगों के कहना है कि ऐसा टीचर पहले कभी नहीं आया। स्कूल के दूसरे टीचरों की बात करें तो उन्होंने भी इन आरोपों को सिरे से खारिज किया और कहा कि ये पूरी तरह निराधार हैं। जान मोहम्मद हर टीचर, खासतौर पर महिला टीचर, को बहुत सम्मान देते हैं और उनके लिए हर वक्त खड़े रहते हैं। अब सवाल यह उठता है कि एक कंप्लेंट के आधार पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किस आधार पर प्रिंसिपल जान मोहम्मद को सस्पेंड कर दिया गया? मामले ने तूल पकड़ा तो गांव के लोग, बच्चों के पेरेंट्स समेत सबने जिलाधिकारी से मुलाकात की। इसके बाद जिलाधिकारी ने 24 घंटे का वक्त दिया कि जान मोहम्मद का सस्पेंशन वापस लिया जाए वरना बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी और दो लोगों की कमेटी बनाई जो आज स्कूल का दौरा करके स्कूल के स्टाफ, बच्चों से और उनके पैरेंट्स से बात करेगी। हमने जान मोहम्मद से भी बात करने की कोशिश की, पर तनाव के कारण उन्होंने सांस लेने में तकलीफ की वजह से आगरा जाना पड़ गया। कहा जा रहा है कि इतनी तनाव में हैं कि वह किसी से बात नहीं कर रहे। उनके बेटे ने भी कुछ अधिक बताने से इनकार किया, पर कहा कि मामला सामने आने के बाद हमारा पूरा परिवार परेशान है। अब देखना है कि कमेटी की रिपोर्ट कब सार्वजनिक होगी। खबर यह है कि मामले के गम्भीर होने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जान मोहम्मद का सस्पेंशन वापस ले लिया है, पर आधिकारिक पुष्टि चार समर्थ के बाद ही होगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 04, 2026 11:08:560
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 04, 2026 11:06:230
Report
1
Report
ASAMIT SONI
FollowFeb 04, 2026 11:05:000
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowFeb 04, 2026 11:04:470
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 04, 2026 11:04:30Noida, Uttar Pradesh:नोट ये 5 बजे के पैकेज के लिए फाइल बाइट है उत्तर प्रदेश अपने हर निवेशक को ट्रिपल-S (Safety, Stability and Speed) की गारंटी देता है...
0
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 04, 2026 11:04:190
Report
0
Report
SSsubhash saheb
FollowFeb 04, 2026 11:02:300
Report
ASAVNISH SINGH
FollowFeb 04, 2026 11:02:110
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowFeb 04, 2026 11:02:030
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowFeb 04, 2026 11:01:460
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 04, 2026 11:01:090
Report
SKShivam Kumar1
FollowFeb 04, 2026 11:00:160
Report
0
Report