Back
राजाजीपुरम के मिनी स्टेडियम में आवास विकास का बड़ा भ्रष्टाचार घोटाला
MSMAYUR SHUKLA
Mar 22, 2026 04:48:19
khiri, Uttar Pradesh
आवास विकास का स्टेडियम चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट
REPL स्पोर्ट्स कम्पनी ने किया नियमों का उल्लंघन
राजाजीपुरम में स्थित बहुउद्देशीय इनडोर मिनी स्टेडियम
क्षेत्रीय जनता व खिलाड़ियों ने किया विरोध
जर्जर स्थिति में स्टेडियम चोटिल होते हैं खिलाड़ी
राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम में आवास विकास का सरकारी मिनी इनडोर स्टेडियम में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है आवास विकास के अधिकारी और प्राइवेट कंपनी की मिलीभगत और लापरवाही के चलते स्टेडियम जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। यहां पर कई दशकों से खेल रहे लोगों ने इसको लेकर प्रोटेस्ट किया है। आरोप है कि आवास विकास ने स्टेडियम REPL नामक कंपनी को लीज पर दिया है नॉर्म्स के मुताबिक कंपनी को 6 महीने में पूरे स्टेडियम को दुरुस्त कराना था और इस 6 महीने का पैसा सरकार कंपनी से नहीं लेगी उसके बाद 5 सालों तक पैसा लिया जाएगा लेकिन कंपनी ने 1 साल हो जाने के बाद भी स्टेडियम को ठीक तो कराया नहीं बल्कि थर्ड पार्टी को लीज पर देकर नियम विरुद्ध काम कर रही है। बैडमिंटन स्टेडियम की स्थिति इतनी खराब है कि आए दिन लोग चोटिल होते हैं। जिस स्थान पर योग होता था वहां पर कंक्रीट डलवाकर क्रिकेट टर्फ बनाया जा रहा है वृद्ध महिलाओं को कहीं दूसरी जगह जाकर योग करने की हिदायत दे डाली। शौचालय की भी समुचित व्यवस्था नहीं है आम लोगों के लिए प्रतिदिन ₹4 का टिकट लगता था उसे भी बंद कराकर मनमाने तरीके से पास बना रहे हैं। खिलाड़ियों ने खुद अपने पैसों से इनडोर स्टेडियम को दुरुस्त करवाया है। अकादमी चलाकर मनमाने तरीके से फीस वसूली जा रही है। नियम के विरुद्ध अन्य खेलों के लिए थर्ड पार्टी को लीज पर दिया जा रहा है। सरकारी नियमों और फीस की पूरी तरह से अनदेखी की जा रही है। कई बार शिकायत किए जाने पर भी कंपनी के लोग नहीं सुनते और अधिकारियों की मिली भगत से इनके ऊपर कोई कार्रवाई भी नहीं होती। पूरे राजाजीपुरम के लोगों के स्वास्थ सुधार के लिए बस यही एक स्थान बचा था जिसको भी बर्बाद कर दिया गया है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
JPJai Prakash
FollowMar 22, 2026 05:48:060
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowMar 22, 2026 05:47:360
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 22, 2026 05:47:120
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowMar 22, 2026 05:47:050
Report
MKMANISH KUMAR
FollowMar 22, 2026 05:46:050
Report
1
Report
SJSubhash Jha
FollowMar 22, 2026 05:45:520
Report
NGNakibUddin gazi
FollowMar 22, 2026 05:45:200
Report
RKRohit Kumar
FollowMar 22, 2026 05:33:08742
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 22, 2026 05:32:53710
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowMar 22, 2026 05:32:44744
Report
KBKuldeep Babele
FollowMar 22, 2026 05:32:31848
Report
ATArun Tripathi
FollowMar 22, 2026 05:32:17840
Report
KBKuldeep Babele
FollowMar 22, 2026 05:31:59689
Report