Back
गोरखपुर के नौसढ़ हाईवे जाम के बाद तनाव; मौत के बाद हंगामा
NTNagendra Tripathi
Oct 22, 2025 06:17:23
Gorakhpur, Uttar Pradesh
गोरखपुर के नौसढ़ में हाईवे जाम,पथराव करने के मामले में पुलिस ने 5 नामजद सहित 50 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज। गोरखपुर से बड़ी खबर युवक की पिटाई से मौत के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने नौसढ़ तिराहे पर हाईवे जाम कर दिया। मुआवजा, नौकरी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा। गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ के जवाहर चक निवासी 35 वर्षीय हनुमान चौहान की इलाज के दौरान मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर गोरखपुर-लखनऊ और गोरखपुर-वाराणसी हाईवे जाम कर दिया। ग्रामीण 50 लाख रुपए मुआवजा, परिवार को नौकरी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। मौके पर पहुंचे एसपी नार्थ जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने वार्ता कर किसी तरह मामला शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लेकिन पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो माहौल फिर बिगड़ गया। ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने नौसढ़ चौकी प्रभारी की तहरीर पर 5 नामजद और 40 से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और बाकी लोगों की तलाश में पुलिस जुटी है। एसपी नार्थ ने कहा है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नौसढ़ की यह घटना पूरे इलाके में तनाव का माहौल छोड़ गई है फिलहाल पुलिस बल तैनात है और हालात नियंत्रण में हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowOct 22, 2025 08:19:070
Report
JPJai Pal
FollowOct 22, 2025 08:18:501
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowOct 22, 2025 08:18:440
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowOct 22, 2025 08:17:580
Report
RSRAKESH SINGH
FollowOct 22, 2025 08:17:390
Report
NKNished Kumar
FollowOct 22, 2025 08:17:240
Report
0
Report
VCVikash Choudhary
FollowOct 22, 2025 08:16:580
Report
AVArun Vaishnav
FollowOct 22, 2025 08:16:050
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowOct 22, 2025 08:15:550
Report
KRKishore Roy
FollowOct 22, 2025 08:15:22Noida, Uttar Pradesh:जयपुर।
जगद्गुरू शंकराचार्य वासुदेवानन्द सरस्वती पहुंचे मोतीडूंगरी गणेश मंदिर。
जगद्गुरु ने की भगवान गणपति की विशेष पूजा。
महंत कैलाश शर्मा ने लिया आशीर्वाद।
0
Report
0
Report

Gobindpura, Punjab:ਬਨੂੜ ਵਿੱਚ ਦਿਵਾਲੀ ਅਤੇ ਬੰਦੀ ਛੋੜ ਦਿਵਸ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਸ਼ਰਧਾ ਅਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਦੇ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ। ਬਨੂੜ ਮਾਰਕੀਟ ਵਿੱਚ ਖਾਸ ਤੌਰ ਤੇ ਮਠਿਆਈਆਂ ਦੀਆਂ ਦੁਕਾਨਾਂ ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਭੀੜ ਵੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲੀ।
4
Report
KRKishore Roy
FollowOct 22, 2025 08:09:090
Report