Back
गोरखपुर में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजनाओं से गरीबों के घर बन गए
NTNagendra Tripathi
Feb 09, 2026 16:20:52
Gorakhpur, Uttar Pradesh
गोरखपुर में आवास योजनाओं से गरीबों का पक्का घर सपना साकार हो रहा है। डबल इंजन सरकार की आवास योजनाएं गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आई हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के जरिए गोरखपुर जिले में हजारों परिवारों का पक्का मकान बनाने का सपना पूरा हुआ है। सरकार की प्राथमिकता है कि हर जरूरतमंद के सिर पर सुरक्षित छत हो और इसी दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अपना खुद का पक्का घर बनवाना कभी भी आसान नहीं था, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और मुख्यमंत्री आवास योजना ने इस चुनौती को काफी हद तक आसान बना दिया है। गोरखपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत अब तक 61 हजार 528 जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान मिल चुके हैं। जिलाधिकारी दीपक मीणा के अनुसार वर्ष 2016-17 से लेकर 2024-25 तक जिले में कुल 61 हजार 598 आवास बनाने का लक्ष्य तय किया गया था, जिसमें से 61 हजार 528 आवास बनकर तैयार हो चुके हैं। केवल 70 आवास लक्ष्य के सापेक्ष नहीं बन सके हैं, जिनमें से 49 आवास प्रक्रियात्मक कारणों से संभव नहीं हो पाए, जबकि 20 ब्लॉकों में एक-एक डेमो आवास का निर्माण कार्य चल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचा है। इनमें 30 हजार 583 अनुसूचित जाति, 370 अनुसूचित जनजाति और 3 हजार 807 अल्पसंख्यक वर्ग के लाभार्थी शामिल हैं। इन योजनाओं से हजारों परिवार अब कच्चे मकानों और मौसम की मार से मुक्त होकर सुरक्षित जीवन जी रहे हैं। वहीं प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2019 में शुरू की गई मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण भी तेजी से आगे बढ़ रही है। इस योजना के तहत वर्ष 2024-25 तक 2 हजार 663 जरूरतमंद परिवारों को आवास स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से 2 हजार 643 आवास बनकर तैयार हो चुके हैं। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक दीपक कुमार सिंह के अनुसार वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 225 आवास स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 10 मकान बनकर तैयार हो चुके हैं और 215 मकान निर्माणाधीन हैं। अगर ब्लॉकवार प्रगति की बात करें तो बेलघाट में सबसे ज्यादा 7 हजार 846 आवास बनाए गए हैं, जबकि उरुवा में 6 हजार 780 और बड़हलगंज में 5 हजार 117 आवास बनकर तैयार हुए हैं। इसके अलावा कैम्पियरगंज, गगहा, गोला और ब्रह्मपुर समेत जिले के सभी ब्लॉकों में आवास निर्माण का कार्य तेजी से पूरा किया गया है। सरकार की इन आवास योजनाओं ने हजारों गरीब परिवारों को न सिर्फ छत दी है, बल्कि सम्मानजनक जीवन जीने का आधार भी दिया है। आने वाले समय में भी सभी पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 09, 2026 18:01:410
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 09, 2026 18:01:250
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 09, 2026 18:01:090
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowFeb 09, 2026 18:00:520
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 09, 2026 18:00:360
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 09, 2026 17:45:380
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 09, 2026 17:45:110
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 09, 2026 17:33:240
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 09, 2026 17:32:590
Report
SKSandeep Kumar
FollowFeb 09, 2026 17:31:100
Report