Back
गोरखपुर में गोड़धोइया नाला 82% पूर्ण, जून तक जलभराव मुक्त होने की उम्मीद
NTNagendra Tripathi
Feb 04, 2026 14:45:27
Gorakhpur, Uttar Pradesh
गोरखपुर शहर के लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। मानसून से पहले शहर के आधे हिस्से की जलभराव की समस्या खत्म होने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में शामिल गोड़धोइया नाला कायाकल्प परियोजना तेजी से अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। करीब 495 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का 82 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और इसे जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना पूरी होने के बाद शहर के उत्तरी हिस्से के करीब डेढ़ दर्जन वार्डों को जलभराव से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है。
गोरखपुर को जलभराव मुक्त और स्वच्छ शहर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई गोड़धोइया नाला परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। कई दशकों से उपेक्षा और अतिक्रमण का शिकार रहा यह नाला अब आधुनिक तकनीक से पुनर्जीवित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद इस परियोजना की मॉनिटरिंग की है और कई बार स्थलीय निरीक्षण भी किया है।
करीब 495 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस परियोजना के तहत 9.25 किलोमीटर लंबाई में पक्का नाला बनाया जा रहा है, जिसमें से अब तक 8.35 किलोमीटर नाले का निर्माण पूरा किया जा चुका है। इसके साथ ही 38 एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट यानी एसटीपी बनाया जा रहा है, जिसका निर्माण लगभग 83 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
परियोजना के अंतर्गत 17.94 किलोमीटर इंटरसेप्टिंग सीवर लाइन बिछाई जानी है, जिसमें से 7.1 किलोमीटर कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा 18 ब्रिज और कल्वर्ट का निर्माण होना है, जिसमें 11 बनकर तैयार हो चुके हैं और दो का निर्माण तेजी से जारी है।
इसके साथ ही शहर के विभिन्न इलाकों से निकलने वाले सीवेज को सीधे नाले में जाने से रोकने के लिए 130 नालों और नालियों को इंटरसेप्ट किया जा रहा है। कुल 61 एमएलडी क्षमता के 15 मुख्य पंपिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं, जिनमें से 14 के लिफ्ट कंक्रीटिंग का कार्य पूरा हो चुका है।
यह परियोजना पूरी होने के बाद बिछिया जंगल तुलसीराम, शिवपुर शहबाजगंज, जंगल शालिग्राम, रेलवे बिछिया कॉलोनी, शाहपुर, भेड़ियागढ़, घोसीपुरवा, सेमरा, बशारतपुर, मानबेला, राप्तीनगर, लोहिया नगर, जंगल नकहा, राम जानकी नगर, शक्तिनगर और चक्सा हुसैन समेत करीब डेढ़ दर्जन वार्डों के लोगों को जलभराव से राहत मिलेगी।
इन क्षेत्रों से निकलने वाले सीवेज को 38 एमएलडी एसटीपी में शोधित कर साफ पानी के रूप में रामगढ़ताल में प्रवाहित किया जाएगा। नाले से अतिक्रमण हटने के बाद उसके कैचमेंट एरिया में आने वाली कॉलोनियों में जलनिकासी व्यवस्था भी बेहतर होगी।
जल निगम (शहरी) के अधिकारियों के मुताबिक परियोजना के शेष कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं और निर्धारित समय सीमा के भीतर इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
गोड़धोइया नाला परियोजना पूरी होने के बाद गोरखपुर शहर को जलभराव की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जिससे शहर के विकास और स्वच्छता व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
56
Report
0
Report
OTOP TIWARI
FollowMar 14, 2026 05:17:4640
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowMar 14, 2026 05:17:3734
Report
JPJai Prakash
FollowMar 14, 2026 05:17:1068
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 14, 2026 05:16:5038
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 14, 2026 05:16:40Ranchi, Jharkhand:शुद्ध पेयजल की मांग को लेकर सदन के बाहर भाजपा विधायकों ने प्रदर्शन किया। और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।तो सरकार ने मंत्रियों ने पलटवार करते हुए जवाब दिया।
23
Report
RSRajendra sharma
FollowMar 14, 2026 05:16:3189
Report
AOAjay Ojha
FollowMar 14, 2026 05:16:1944
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 14, 2026 05:06:4042
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 14, 2026 05:06:29183
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 14, 2026 05:05:23163
Report
CRCHANDAN RAI
FollowMar 14, 2026 05:05:08173
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 14, 2026 05:04:46138
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 14, 2026 05:03:0268
Report