Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
यूएस ने 72 घंटे में इरान के 200 लक्ष्यों पर हमला, मिसाइल उत्पादन हतोत्साहित
PKPushpender Kumar
Mar 06, 2026 02:31:22
Noida, Uttar Pradesh
Washington DC, March 6 — United States Central Command (CENTCOM) commander Admiral Brad Cooper has said that America has struck nearly 200 targets inside Iran over the past 72 hours and significantly degraded Tehran's missile and drone attack capabilities, adding that they are now working to dismantle Iran's missile production infrastructure. Speaking during a press conference, Cooper detailed the scale of the ongoing military operation titled 'Operation Epic Fury' targeting Iranian missile launchers and infrastructure. "In just the last 72 hours, America's bomber force has struck nearly 200 targets deep inside of Iran. In just the last hour, U.S. B-2 Spirit bombers dropped dozens of 2,000lb Penetrator bombs targeting deeply buried ballistic missile launchers," Cooper said. He said the strikes have sharply reduced the scale of Iranian retaliatory attacks since the operation began. "If I just look back over the last 24 hours of the operation compared to where we were to start, ballistic missile attacks have decreased by 90 percent...drone attacks have decreased by 83 percent... we're now up over 30 ships [destroyed]," he added. Cooper also said the 'Operation Epic Fury' has expanded beyond immediate strikes to targeting the long-term capacity of Iran's missile programme, following instructions from US President Donald Trump. "President Trump gave us another task to raze or level Iran's ballistic missile industrial base," he said. "We're not just hitting what they have, we're destroying their ability to rebuild. We will systemically dismantle Iran's missile production capability for the future, and that's absolutely in progress," Cooper added. The CENTCOM chief also highlighted a programme involving a captured Iranian drone design that has been reverse-engineered and redeployed by US forces. "This was an original Iranian drone design. We captured it, pulled the guts out, sent it back to America, put a little 'Made in America' on it, brought it back here, and we're shooting it at the Iranians," Cooper said. His remarks come amid escalating tensions in West Asia after a joint US-Israel military strike on February 28 on Iranian territory resulting in the death of its Supreme Leader, Ayatollah Ali Khamenei and other senior figures, prompting a fierce response from Tehran. In retaliation, Iran launched waves of drone and missile attacks targeting American military bases across multiple Arab countries as the conflict now entered its sixth day. Israel is also continuing its strikes on Tehran and widening the conflict to Lebanon, targeting Hezbollah.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 06, 2026 04:01:41
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ शहर में गुरुवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब चार साल की एक बच्ची को ले जाने की आशंका पर मोहल्ले के लोगों ने एक महिला को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार महिला और एक युवक घर के बाहर खाना मांगने आए थे। इसी दौरान वे बच्ची को साथ लेकर दूसरी गली की ओर जाने लगे। बच्ची के भाई ने यह बात अपनी मां को बताई तो मां के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बच्ची को महिला से छुड़ाकर परिवार को सौंप दिया। भीड़ ने महिला को पकड़कर मारपीट भी कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को हिरासत में लेकर अस्पताल ले गई, जहां मेडिकल में वह नशे की हालत में पाई गई। फिलहाल पुलिस जांच में बच्चा चोरी की पुष्टि नहीं हुई है।
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Mar 06, 2026 04:01:23
Jaipur, Rajasthan:सदन में आज पारित होगा डिस्टर्ब्ड एरिया बिल, शोरगुल हंगामे के आसार जयपुर विधानसभा आज “विक्षुब्ध क्षेत्रों में स्थावर संपत्ति के अंतरण का प्रतिषेध और परिसरों से किरायेदारों को बेदखली से संरक्षण के लिए उपबंध विधेयक, 2026” (डिस्टर्ब्ड एरियाज बिल) पारित किया जाएगा। विपक्ष लगातर इस विधेयक का सदन के अंदर और बाहर विरोध कर रहा है. ऐसे में बिल पर चर्चा के दौरान सदन में हंगामा के पूरे आसार हैं।इस विधेयक का उद्देश्य ऐसे क्षेत्रों में संपत्ति की जबरन बिक्री को रोकना और किरायेदारों को बेदखली से सुरक्षा प्रदान करना है. प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव और दंगा वाले क्षेत्रों में शांति बहाल करने तथा समुदाय विशेष के क्षेत्र से पलायन रोकने के लिए राज्य की भजन लाल सरकार राजस्थान अक्षांश क्षेत्र विधेयक ला रही है. राजस्थान सरकार द्वारा विधानसभा में लाया जाने वाला डिस्टर्ब्ड एरियाज बिल, 2026 उन क्षेत्रों के लिए प्रस्तावित है जिन्हें सरकार “विक्षुब्ध क्षेत्र” घोषित करती है. इन क्षेत्रों में जमीन या मकान की खरीद-फरोख्त और हस्तांतरण पर नियंत्रण रखा जाएगा. विधेयक के अनुसार राज्य सरकार किसी भी ऐसे इलाके को विक्षुब्ध क्षेत्र घोषित कर सकती है जहां सांप्रदायिक तनाव, दंगे या कानून-व्यवस्था की स्थिति अस्थिर हो. ऐसे क्षेत्रों में स्थावर संपत्ति (जमीन, मकान आदि) का हस्तांतरण सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना नहीं किया जा सकेगा. यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति संपत्ति बेचता या हस्तांतरित करता है तो ऐसा लेन-देन अवैध और शून्य माना जाएगा. इसके लिए संबंधित व्यक्ति को निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर अनुमति लेनी होगी. सक्षम प्राधिकारी यह जांच करेगा कि संपत्ति का हस्तांतरण स्वेच्छा से हो रहा है या किसी प्रकार के दबाव, धमकी या धोखाधड़ी के कारण. विधेयक में किरायेदारों को भी सुरक्षा देने का प्रावधान किया गया है. इसके तहत मकान मालिक किरायेदार को मनमाने तरीके से बेदखल नहीं कर सकेगा और इसके लिए विधि अनुसार प्रक्रिया अपनानी होगी. विधेयक का उद्देश्य - इस कानून का मुख्य उद्देश्य संवेदनशील क्षेत्रों में जबरन संपत्ति खरीद-फरोख्त को रोकना, सामाजिक संतुलन बनाए रखना और किरायेदारों को बेदखली से सुरक्षा देना है. सरकार का मानना है कि दंगों या तनाव की स्थिति में कई बार लोग डर या दबाव के कारण अपनी संपत्ति बेचने के लिए मजबूर हो जाते हैं, जिसे रोकने के लिए यह विधेयक लाया गया है. यदि सदन में चर्चा के बाद यह विधेयक पारित हो जाता है तो राजस्थान में विक्षुब्ध क्षेत्रों में संपत्ति के लेन-देन और किरायेदारों की सुरक्षा से जुड़ा एक नया कानूनी ढांचा लागू हो सकेगा. हंगामे के आसार, विपक्ष करेगा पुरजोर विरोध - सदन में डिस्टर्ब्ड एरियाज बिल, 2026 जब चर्चा के बाद पारित कराने के लिए पेश किया जाएगा, तब विपक्ष की ओर से जोरदार विरोध और हंगामे की संभावना है. विपक्ष इस विधेयक को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है. विपक्ष का आरोप है कि यह बिल संपत्ति के लेन-देन पर अनावश्यक नियंत्रण स्थापित कर सकता है और इससे कई संवैधानिक तथा सामाजिक प्रश्न भी खड़े हो सकते हैं. इसी कारण सदन में बिल पर तीखी बहस और शोर-शराबे के आसार बताए जा रहे हैं. डोटासरा के बयान पर भी हो सकता है हंगामा - सदन में हंगामे की एक और वजह विपक्ष के नेता गोविंद सिंह डोटासरा का एक दिन पहले दिया गया वक्तव्य भी बन सकता है. उनके बयान को लेकर सत्तापक्ष के विधायक आपत्ति जता सकते हैं, जिसके चलते सदन की कार्यवाही के दौरान तीखी नोकझोंक की संभावना है. बजट सत्र के इस चरण में सरकार और विपक्ष के बीच पहले से ही कई मुद्दों पर टकराव का माहौल है. इधर विधानसभा की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी. आज के लिए तारांकित प्रश्नों की सूची में 22 प्रश्न शामिल हैं. जबकि अतारांकित प्रश्नों की सूची में 24 प्रश्न रखे गए हैं. इन प्रश्नों के माध्यम से विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगे जाएंगे. सदन में जिन विभागों से संबंधित सवाल-जवाब होंगे, उनमें उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा से संबंधित विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, सहकारिता विभाग तथा नगरीय विकास विभाग प्रमुख रूप से शामिल हैं. सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव - सत्र के दौरान कई विधायकों द्वारा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लाए जाएंगे. विधायक श्रीचंद कृपलानी मेवाड़ क्षेत्र के महाविद्यालयों की संबद्धता को राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS), जयपुर से मारवाड़ मेडिकल विश्वविद्यालय (MMU), जोधपुर में स्थानांतरित करने और इसे निरस्त करने की मांग को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे. वहीं विधायक गोविंद सिंह डोटासरा पशुपालन विभाग में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाते हुए पशुपालन एवं डेयरी मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे. सदन की मेज पर रखे जाएंगे पत्र और प्रतिवेदन - सदन की कार्यवाही के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की एक अधिसूचना सदन की मेज पर रखेंगे. इसके अलावा उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी राजस्थान पर्यटन विकास निगम लिमिटेड का वार्षिक प्रतिवेदन सदन के पटल पर प्रस्तुत करेंगी. विभिन्न मुद्दों पर विधायकों की याचिकाएँ - सदन में कई जनहित से जुड़े मुद्दों पर विधायकों द्वारा याचिकाएँ भी प्रस्तुत की जाएंगी. विधायक अमित चाचाण नोहर में पशु विज्ञान महाविद्यालय की स्थापना तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत करने की मांग को लेकर याचिका पेश करेंगे. विधायक हमीर सिंह भायल बगरू के ग्राम मुहाना से मदाऊ स्थित संस्कृत विश्वविद्यालय तक सड़क निर्माण की मांग उठाएंगे. विधायक बाबूसिंह राठौड़ शेरगढ़ में नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए याचिका प्रस्तुत करेंगे.विधायक चेतन पटेल कोलाना पीपल्दा के सुल्तानपुर और इटावा नगरपालिका क्षेत्रों को आबादी क्षेत्र में परिवर्तित करने की मांग करेंगे. विधायक संजय कुमार बसेड़ी (धौलपुर) क्षेत्र में कुछ सड़कों और पुलों के निर्माण की स्वीकृति के लिए याचिका पेश करेंगे. विधायक छगन सिंह राजपुरोहित सुनवाड़ा क्षेत्र में वन विभाग द्वारा मातृवन (नमो वन) की स्थापना करवाने की मांग उठाएंगे.
0
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Mar 06, 2026 04:00:57
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के कालवाड़ से खबर हातोज नारायण सिटी इलाके में फर्नीचर गोदाम में लगी देर रात आग, राधा रानी वाटर पार्क के पास फर्नीचर फैक्ट्री में लगी आग, आग की चपेट में आने से फैक्ट्री में रखा फर्नीचर जलकर खाक, आग लगने के समय गोदाम में मौजूद थे करीब आधा दर्जन मजदूर, मजदूरों ने समय रहते बाहर निकलकर बचाई अपनी जान, स्थानीय लोगों ने उठती लपटें देख तुरंत दी फायर ब्रिगेड को सूचना, ग्रामीणों ने टैंकरों से पानी डालकर आग बुझाने का किया प्रयास, जयपुर से 3 फायर बीग्रेड की गाड़ियां पहुंची मौके पर, आग गोदाम में रखे ज्वलनशील सामान और केमिकल तक पहुंची, लोगों ने गेट के पास रखे सोफे और सिलेंडर निकाले बाहर, सूचना पर कालवाड़, करधनी और खौराबीसल पुलिस पहुंची मौके पर, बिना नाम और बोर्ड के रिहायशी इलाके में चल रही थी फैक्ट्री,
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Mar 06, 2026 04:00:32
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Mar 06, 2026 03:49:34
Bihar:समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो होली के त्योहार के दौरान का है, जिसमें एक युवक हवाई फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक रंग-गुलाल के बीच पिस्टल से गोली चलाता दिखाई दे रहा है। वहीं बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना "प्रखंड हो या जिला बबुआन से ही हिला" बज रहा है, जिस पर युवक थिरकते हुए भी नजर आ रहे हैं। आसपास मौजूद कई लोग भी होली के जश्न में शामिल दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो होली के दिन का बताया जा रहा है, जिसे किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल होने लगा। हालांकि, जी मीडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता और स्थान की पहचान की जा रही है। साथ ही वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जांच के दौरान फायरिंग की पुष्टि होती है तो संबंधित युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Mar 06, 2026 03:49:08
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ शहर के बैंक कॉलोनी स्थित मैरिज हॉल में पाकुड़ विधानसभा के कांग्रेस विधायक निशात आलम की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था. इस अवसर पर कांग्रेस के झारखंड प्रदेश महासचिव तनवीर आलम मुख्य रूप से उपस्थित थे. साथ ही कॉंग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, कॉंग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मांसारुल हक सहित जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे. यह आयोजन आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था. निर्धारित समय पर लोगों ने नमाज अदा की, जिसके बाद वे इफ्तार में शामिल हुए. इफ्तार में विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे गए, जिसका सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से आनंद लिया. इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने बताया कि रमजान माह में हर वर्ष कांग्रेस द्वारा इफ्तार का आयोजन किया जाता है. तनवीर आलम ने संदेश देते हुए कहा की यह रमजान के महीने में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता है जो प्रेम मोहब्बत भाईचारे को दर्शाता है. उन्होंने रमजान को बरकत और पाक-साफ माह बताते हुए कहा कि इस महीने में मुस्लिम धर्म के लोग रोजा रखते हैं. तनवीर आलम ने इफ्तार के माध्यम से आपसी भाईचारे की दुआ की. उन्होंने कहा कि पाकुड़ जिले में सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ रहते हैं और कांग्रेस आगे भी इस भाईचारे को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है.
0
comment0
Report
Mar 06, 2026 03:48:41
Deoria, Uttar Pradesh:खबर देवरिया जिले से है जहाँ प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम पर गंभीर आरोप लगे हैं। लार ब्लॉक के प्रमुख प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह उर्फ बबलू ने मंत्री पर राजनीतिक द्वेष और उत्पीड़न का गम्भीर आरोप लगाया है। प्रमुख प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह का कहना है कि सलेमपुर विधानसभा चुनाव में उन्होंने मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का तन-मन-धन से साथ दिया था लेकिन चुनाव के दौरान उनके खिलाफ दर्ज आचार संहिता के मुकदमे के चलते उनका चरित्र प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री उनके विरोध में हैं और दबाव बनाकर उन्हें परेशान कराया जा रहा है मंत्री के प्रभाव में अब तक लार ब्लॉक में एक दर्जन से अधिक BDO का ट्रांसफर कराया जा चुका है, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं उन्होंने यह भी कहा कि अमृत सरोवर के काम को लेकर मंत्री ने स्वयं IGRS डाल कर मेरे खिलाफ शिकायत की गई थी, लेकिन जांच मैं निर्दोष पाया गया प्रमुख प्रतिनिधि ने यह भी आरोप लगाया कि मंत्री केवल दलित प्रधानों का सहयोग करती हैं और अन्य लोगों की अनदेखी की जा रही है, जिससे क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता नाराज हैं मंत्री जी केवल दलित प्रधानों का सहयोग करती हैं और समाजवादी पार्टी के लोगों का सबसे ज्यादा काम होता है । मैं दलित नहीं हूं मैं उनके पास फिट नहीं बैठता हूं इसलिए मंत्री जी मेरा विरोध करती हैं संविधान में यह लिखा है धर्म परिवर्तन हो सकता है लेकिन जाती परिवर्तन नहीं मंत्री द्वारा मुझे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है जिससे मैं बहुत आहत हूं वहीं इन आरोपों पर राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम से जब बातचीत की गई तो उन्होंने कमरे पर बोलने से साफ इनकार कर दिया का इस मामले में मुझे कुछ नहीं बोलना बाइट:--अमित कुमार सिंह प्रमुख प्रतिनिधि लार ब्लॉक
1
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Mar 06, 2026 03:48:26
Patna, Bihar:होली के दिन जहां पूरा देश रंगों में सदा बोर हुआ था तो वही बिहार के राजनीति में हलचल तेज हो गई 2005 से अब तक जो नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री के कुर्सी पर काबिज रहे उन्हें राज्यसभा जाने की चर्चा चलने लगी लगातार JDU में मीटिंग शुरू हो गया फिर 5 मार्च को मुख्यमंत्री आवास के बाहर और जदयू कार्यालय में नीतीश कुमार के समर्थक इस निर्णय को लेकर विरोध करने लगे इस बीच देश के गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुँचे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर दिया यानी की 20 सालों से बिहार की सत्ता पर काबिज नीतीश कुमार के इस अध्याय का अंत इस तरह होगा किसी ने सोचा नहीं होगा राजनीति हलचल काफी तेज होने लगी कई लोगों ने इस निर्णय को सही बताया तो कई लोगों ने इसे दबाव में लिया हुआ निर्णय बताया JDU के कई बड़े नेताओं का विरोध पार्टी के ही नेता कार्यकर्ता करने लगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को 5 मार्च को JDU ज्वाइन करना था लेकिन वह नहीं हो पाया अभी तत्काल ऐसी उम्मीद एक दो दिन में नहीं दिख रही है नीतीश कुमार के राज्यभा जाने और बिहार में सत्ता परिवर्तन पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है। कहा है कि बीजेपी ने '25 से 30 फिर से नीतीश' कहकर धोखा दिया। देर रात को एक और राजनीतिक घटनाक्रम हुआ बिहार के राज्यपाल बदल दिए गए भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन को बिहार के राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया तो वहीं बिहार बीजेपी के कद्दावर नेता नंदकिशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया अचानक बिहार के राजनीति में इस तरह हलचल को देखकर बिहार ही नहीं देश मैं यह चर्चा चल रही है कि अब बिहार में आगे क्या होने वाला है सीएम हाउस के पास से जायजा लिया जी मीडिया संवाददाता रूपेंद्र श्रीवास्तव ने
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 06, 2026 03:48:01
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 06, 2026 03:47:29
Tonk, Rajasthan:देवली टोंक देवली शहर के नेकचाल रोड पर सुरक्षा दीवार और ग्रेवल निर्माण की मांग को लेकर देवली गांव, शहर और आसपास की 8 पंचायतों के ग्रामीणों ने गुरुवार को जिला कलक्टर के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है ज्ञापन में बताया कि सीआईएसएफ दीवार के पास निर्माण के लिए सुरक्षा दीवार और ग्रेवल निर्माण के लिए नगर पालिका देवली द्वारा निविदा आमंत्रित की गई थी, लेकिन अब तक टेंडर नहीं खोला गया है। इस मार्ग से क्षेत्र की 8 ग्राम पंचायतों के आमजन और किसानों का आवागमन होता है, जो रास्ता उबड़-खाबड़ होने के कारण आए दिन चोटिल हो रहे हैं। सेटलमेंट विभाग द्वारा सीमांकन किए जाने के बावजूद रास्ते का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में भारी रोष है और जीर्ण-शीर्ण पाळ के कभी भी टूटने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया, तो क्षेत्र की जनता आंदोलन करने को मजबूर होगी। इस दौरान देवली एवं 8 ग्राम पंचायतों के कई लोग मौजूद थे।
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 06, 2026 03:47:09
Kota, Rajasthan:निवाई टोंक निवाई में नकली घी का बड़ा भंडाफोड़, लाखों रुपए का देसी घी जब्त निवाई में नकली घी के कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए कीमत का विभिन्न ब्रांड का नकली देसी घी बरामद किया है। कार्रवाई DST प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में काली का बाग रोड पर की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां नकली घी बनाकर बाजार में सप्लाई किया जा रहा है। सूचना पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर और थाना अधिकारी घासी राम भी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान सरस, कृष्णा, लोटस सहित कई ब्रांड के देसी घी के टिन मौके से जब्त किए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि खुले में मिलावटी घी तैयार कर आमजन को मीठा जहर परोसा जा रहा था। फिलहाल खाद्य विभाग और पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
0
comment0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
Mar 06, 2026 03:46:52
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले के बड़गड़ थाना क्षेत्र के हेसातु गांव के दुबियाठी टोला में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई, जबकि उसके परिवार के लोग भी घायल हो गए थे. एसडीपीओ ने बताया कि घटना के बाद एक टीम गठित की गई थी और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल, गढ़वा भेज दिया. गिरफ्तार अभियुक्त थे: 1. रामकिशुन यादव उर्फ दुबई यादव, 2. राजू यादव, 3. छोटू यादव उर्फ शिव कुमार यादव, 4. संतोष यादव. अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर इस घटना में प्रयुक्त 02 लकड़ी का बेत, खून लगा हुआ कुल्हाड़ी और 01 लकड़ी का खून लगा लाठी बरामद किया गया. यह घटना पूर्व से दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद के कारण हुई. पूर्व में मृतक के 03 बकरी को भी जहर देकर मार दिया गया था.
0
comment0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
Mar 06, 2026 03:46:17
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां आग लगने से तीन घर जलकर खाक हो गया है घटना योगापट्टी के नवगांवा की है लाखो की संपत्ति का नुकसान हुआ है दो दर्जन मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई है घर में रखे कपड़ा बर्तन अनाज सबकुछ जलकर खाक हो गया है सत्तर हजार रुपया नगद जलकर खाक हो गया है घर में रखे साइकिल दरवाजे पर रखा ट्रैक्टर भी जलकर खाक हो गया है कड़ी मशक्कत कर स्थानीय लोगो ने और फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया आग लगने की वजहों का खुलासा नहीं हो पाया है सूचना पर अधिकारियों की टीम पहुंची है नुकसान का जायजा ली है अग्नि पीड़ित परिवारो को जल्द से जल्द मुआवजा देने का अधिकारियों ने आश्वासन दिया है पीड़ित परिवारों का रो रोकर बुरा हाल है बताया जा रहा है बुधन यादव के यहां बेटी की शादी थी घर में रखे सभी समान जलकर खाक हो गया है
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top