Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pakur816107

पाकुड़ में कांग्रेस विधायक निशात आलम की इफ्तार पार्टी, भाईचारे का संदेश

SPSohan Pramanik
Mar 06, 2026 03:49:08
Pakur, Jharkhand
पाकुड़ शहर के बैंक कॉलोनी स्थित मैरिज हॉल में पाकुड़ विधानसभा के कांग्रेस विधायक निशात आलम की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था. इस अवसर पर कांग्रेस के झारखंड प्रदेश महासचिव तनवीर आलम मुख्य रूप से उपस्थित थे. साथ ही कॉंग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, कॉंग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मांसारुल हक सहित जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे. यह आयोजन आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था. निर्धारित समय पर लोगों ने नमाज अदा की, जिसके बाद वे इफ्तार में शामिल हुए. इफ्तार में विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे गए, जिसका सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से आनंद लिया. इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने बताया कि रमजान माह में हर वर्ष कांग्रेस द्वारा इफ्तार का आयोजन किया जाता है. तनवीर आलम ने संदेश देते हुए कहा की यह रमजान के महीने में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता है जो प्रेम मोहब्बत भाईचारे को दर्शाता है. उन्होंने रमजान को बरकत और पाक-साफ माह बताते हुए कहा कि इस महीने में मुस्लिम धर्म के लोग रोजा रखते हैं. तनवीर आलम ने इफ्तार के माध्यम से आपसी भाईचारे की दुआ की. उन्होंने कहा कि पाकुड़ जिले में सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ रहते हैं और कांग्रेस आगे भी इस भाईचारे को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MSManish Sharma
Mar 06, 2026 05:16:31
0
comment0
Report
RKRavi Kant
Mar 06, 2026 05:06:05
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
SPSanjay Prakash
Mar 06, 2026 05:05:37
Noida, Uttar Pradesh:जिला भीलवाड़ा विधानसभा: मांडल खबर लोकेशन: भीमडियास, मांडल भीमडियास के पास टेंपो पलटा, महिला यात्री घायल उपखंड क्षेत्र के भीमडियास के निकट गुरुवार देर रात को एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार एक महिला यात्री घायल हो गई। जानकारी के अनुसार दहीमता निवासी रिंकू कंवर टेंपो में सफर कर रही थी। अचानक टेंपो के अनियंत्रित होकर पलटने से वह घायल हो गई। हादसे के बाद टेंपो चालक घबरा गया, वहीं आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मदद की और घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को भगवानपुरा के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा घायल महिला का उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हादसा अचानक टेंपो के अनियंत्रित होने से हुआ।
0
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Mar 06, 2026 05:03:18
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top