Back
यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 14 दिसंबर, नामांकन 13 दिसम्बर
VSVISHAL SINGH
Dec 12, 2025 05:00:14
Noida, Uttar Pradesh
एंकर --यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन 14 दिसंबर को होगा, जबकि नामांकन 13 दिसंबर को एक घंटे की विंडो में लिया जाएगा। वॉयो --लंबे इंतजार के बाद आखिरकार यूपी के भाजपा अध्यक्ष के चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। 13 दिसंबर को दोपहर 1 से 2 बजे तक अध्यक्ष के पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा और 14 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव संपन्न होगा। राष्ट्रीय परिषद के लिए भी यहां से सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। पार्टी ने प्रदेश के सभी प्रमुख नेताओं, सांसदों, विधायकों के साथ ही प्रांतीय परिषद के करीब 400 सदस्यों को लखनऊ बुला लिया है। प्रांतीय परिषद के सदस्य ही प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में वोट देते हैं। माना जा रहा है कि 2027 विधान सभा चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए ऐसा चेहरा चुना जाएगा, जो संगठन और सरकार के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित कर सके
ग्राफ़िक्स इन --
प्रदेश का नया अध्यक्ष कौन होगा, इसका खुलासा तो चुनाव के दिन ही होगा। लेकिन सूत्रों का कहना है कि इस बार भी भाजपा पिछड़े या दलित वर्ग से किसी ऐसे नेता पर दांव लगा सकती है, जिसके साथ सरकार का समन्वय बेहतर रहने और संगठन का लंबा अनुभव हो। हालांकि दावेदारों में तो कई नामों की चर्चा है, लेकिन सबसे अधिक चर्चा जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव, पूर्व एमएलसी विद्यासागर सोनकर, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री धर्मपाल सिंह और बीएल वर्मा के नाम की है। महिला चेहरे के तौर पर साध्वी निरंजन ज्योति का नाम चल रहा है। इसके अलावा ब्राह्मण चेहरे के तौर पर भी हरीश द्विवेदी विजय बहादुर पाठक दिनेश शर्मा का नाम चर्चा में है
ग्राफ़िक्स आउट --
वीओ --प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन में प्रस्तावक के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और संगठन के प्रमुख नेता शामिल हो सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने इस बार प्रदेश अध्यक्ष के चयन में संगठनात्मक मजबूती, जमीनी पकड़ और व्यापक स्वीकार्यता को प्रमुख आधार बनाया है。
वाक थ्रू
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SKSumant Kumnar
FollowDec 12, 2025 06:36:370
Report
JRJAIDEEP RATHEE
FollowDec 12, 2025 06:35:560
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 12, 2025 06:33:040
Report
0
Report
MKMANOJ KUMAR
FollowDec 12, 2025 06:32:450
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowDec 12, 2025 06:31:590
Report
NKNished Kumar
FollowDec 12, 2025 06:31:380
Report
RNRajesh Nilshad
FollowDec 12, 2025 06:31:290
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowDec 12, 2025 06:30:560
Report
HCHEMANT CHAPUDE
FollowDec 12, 2025 06:30:350
Report
0
Report
1
Report
RGRupesh Gupta
FollowDec 12, 2025 06:20:400
Report
HBHeeralal Bhati
FollowDec 12, 2025 06:20:230
Report